Mumbai Indians 9-wicket win: मुंबई के वानखेड़े में गरजा रोहित का बल्ला, सीएसके को दी 9 विकेट से मात
20 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन की चौथी और लगातार तीसरी जीत (Mumbai Indians 9-wicket win) दर्ज की। रोहित शर्मा की धुंआधार बल्लेबाजी के बदौलत मुंबई ने चेन्नई को आसानी से हरा दिया। दरअसल, सीएसके की शुरुआत खराब रही। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके के बल्लेबाज अपने बल्ले का जौहर नहीं दिखा सके। रचिन रवींद्र सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उसके बाद युवा 17 वर्षीय बल्लेबाज आयुष महात्रे और शेख राशिद ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। आयुष म्हात्रे ने 15 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी खेली। उनसे हाफ सेंचुरी की उम्मीद थी, लेकिन वो दीपक चाहर की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद जल्दी ही राशिद भी मिचेल सेंटनर की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। सीएसके शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 176 बना (Mumbai Indians 9-wicket win) सकी एक के बाद एक दो विकेट गंवाने के बाद सीएसके की पारी लड़खड़ा गई। तभी रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ने लड़खड़ाती पारी को संभाला। शिवम ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए। अर्धशतक पूरा करने के बाद वो बुमराह का शिकार बन बैठे। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने 35 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन तक पहुंचा दिया। इस मैच में धोनी का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने 6 गेंदों में सिर्फ 4 रन ही बनाए। तो वहीं जैमी ओवरटन ने 3 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए सबसे अधिक दो विकेट बुमराह ने लिए। तो वहीं एक-एक विकेट दीपक चाहर,अश्विनी कुमार और मिचेल सेंटनर को मिले। इस तरह सीएसके शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 176 बना (Mumbai Indians 9-wicket win) सकी। इसे भी पढ़ें:- एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त चेन्नई की करारी हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं हो (Mumbai Indians 9-wicket win) गई हैं धूमिल जीत के लिए मिले 177 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की आतिशी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 15.3 ओवर में ही पूरा कर लिया। रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 76 बनाए तो वहीं सूर्यकुमार यादव 30 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे। गौर करने वाली बात यह कि इस जीत साथ मुंबई इंडियन्स की टीम 8 अंक के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच गई है। तो वहीं सीएसके की टीम छठी हार के बाद दसवें स्थान पर पहुँच गई है। कहने में गुरेज नहीं कि चेन्नई की इस मुकाबले में करारी हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी धूमिल हो (Mumbai Indians 9-wicket win) गई हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं गौर करने वाली बात यह कि मुंबई की टीम अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के विस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत नौ विकेट से जीत (Mumbai Indians 9-wicket win) हासिल करने में कामयाब रही। जीत के साथ ही इस मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि पहले स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Mumbai Indians 9-wicket win #MumbaiIndians #RohitSharma #CSKvsMI #IPL2025 #WankhedeStadium #MIvsCSK #CricketHighlights #MIWin #RohitFifty #IPLMatchResult

