Elon musk X

डाउन हुआ एक्स: साइबर अटैक का शिकार, मस्क के लिए क्या है अगला कदम?

साइबर अटैक्स (Cyber attack) किसी भी समय और किसी भी जगह हो सकते हैं। यह एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक अटैक है जो कंप्यूटर सिस्टम, डाटा और नेटवर्क को हानि पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह अटैक कई तरह के हो सकते हैं जैसे मैलवेयर, फ़िशिंग, रैंसमवेयर और डीडीओएस आदि। आजकल यह अटैक बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में लोगों और व्यवसाओं को साइबर सिक्योरिटी को लेकर अधिक सावधान और तैयार रहने की आवश्यकता है। 10 मार्च को बार-बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स डाउन हो रहा था। दिन में तीन बार एक्स (X) की सेवाएं प्रभावित हुई। अगले दिन भी लोगों को इसमें कुछ समस्याएं देखने को मिल रही हैं। जानिए क्या हैं एक्स के डाउन होने के कारण (Reasons for X being down) और क्या कहना है इसके बारे में इसके मालिक एलन मस्क (Elon musk) का? पहले इस समस्या के बारे में जान लेते हैं। क्या थी समस्या?  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता है, 10 मार्च को तीन बार डाउन हुआ। यह आउटेज कई घंटों का था। इसके मालिक एलन मस्क (Elon musk) ने इसके बारे में एक ट्वीट करके बताया। उनके अनुसार इस आउटेज का कारण बहुत बड़ा साइबर अटैक (Cyber attack) था। यूजर्स एक्स (X) को लोड नहीं कर पा रहे थे। कई लोगों को एक्स में अपने अकाउंट में लॉगिन करने में समस्या हो रही थी। हालांकि, कंपनी ने तुरंत इस पर कार्यवाही की और इस आउटेज की समस्या को हल किया जा रहा है। काफी हद तक यह समस्या अभी काम हो चुकी है। एक्स के डाउन होने के कारण (Reasons for X being down) एलन मस्क (Elon musk) ने फॉक्स बिजनेस पर अपना इंटरव्यू दिया और उसमें यह दावा किया कि समस्या एक बड़े साइबर अटैक (Cyber attack) के कारण हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस अटैक में यूक्रेन का आईपी एड्रेस (IP address) इस्तेमाल हुआ है। इसलिए उनका यह मानना है कि इस अटैक के पीछे यूक्रेन की सरकार हो सकती है। उनके अनुसार हर दिन कोई न कोई साइबर अटैक (Cyber attack) होता है लेकिन यह अटैक बहुत अधिक संसाधनों के साथ किया गया है। यानी इसके पीछे कोई बड़ा ग्रुप या देश हो सकता है। इसके बारे में उन्होंने इससे अधिक जानकारी नहीं दी है। एलन मस्क (Elon Musk) के अनुसार अब यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फिर से काम कर रहा है। पहले डाउन डिटेक्टर पर लगभग 2,000 रिपोर्टें थीं। लेकिन, बाद में यह संख्या 1,000 से भी कम हो गई। हालांकि, मस्क के इस दावे की अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। किस ग्रुप को माना जा रहा है जिम्मेदार? इसके लिए प्रो-फिलिस्तीनी हैकिंग ग्रुप डार्क स्टॉर्म को जिम्मेदार माना जा रहा है, जो एक चल रहे डीडीओएस अटैक के कारण हुआ था। यह दावा डार्क स्टॉर्म के एक टेलीग्राम पोस्ट के बाद किया गया है। लेकिन, न्यूज़वीक के अलावा, डार्क स्टॉर्म पर रिपोर्ट करने वाली साइटें पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं हैं। इसलिए इस खबर की पुष्टि नहीं की जा सकती है और इसे एक गलत रिपोर्ट माना जा सकता है। यानी, एक्स (X) पर यह हमला किस ने किया, एक्स के डाउन होने के कारण (Reasons for X being down) की सही जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: यूट्यूब ने नियमों के उल्लंघन पर डिलीट किये लाखों वीडियो, सबसे ज्यादा भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के हटाए गए वीडियो एक्स के विकल्प एक्स (X) का डाउन होना कोई अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि बहुत से लोग नयी खबरों और जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पर निर्भर रहते हैं। एलन मस्क (Elon musk) की परेशानियां यहीं खत्म नहीं हुई। उनकी दूसरी कंपनी टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट आई है। इस साल टेस्ला के शेयर में चालीस प्रतिशत से भी अधिक कमी आयी है। एलन मस्क (Elon musk) के इस ट्वीट के अलावा कोई ऑफिशियल फीडबैक नहीं आयी है। एक्स (X) की इस ऑउटेज के बाद लोग अब अन्य प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म हैं ब्लूजकाई, थ्रेड्स, कोहोस्ट, काउंटरसोशल और मैस्टोडन। इनमे से ब्लूजकाई को एक्स का दूसरा विकल्प ही माना जा रहा है। हालांकि, अब एक्स (X) सामान्य रूप से काम कर रहा है और डाउन डिटेक्टर पर रिपोर्ट्स में धीरे-धीरे कमी आ रही है। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Elon musk #ReasonsforXbeingdown #Elonmusk #Cyberattack #X

आगे और पढ़ें
Translate »