Privacy Leaked for ₹99 via App, Mobile Numbers Exposed: इस ऐप पर आपकी प्राइवेसी की कीमत सिर्फ 99 रूपये है, मोबाइल नंबर से डिटेल्स हो रही हैं लीक
आज के डिजिटल युग में कुछ भी सेफ नहीं है। यदि आपको लगता है कि आपकी प्राइवेसी को कोई भेद नहीं सकता, तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल है। कहने की जरूरत नहीं, आज के दौर में साइबर सुरक्षा सबसे बड़े संकट के रूप में देखी जा रही है। आपको जानकर हैरत होगी कि हालिया रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ किसी भी शख्स के मोबाइल नंबर के जरिये उसका नाम, पता, वैकल्पिक नंबर, और आधार कार्ड जैसी पहचान पत्र डिटेल्स महज कुछ सेकंड में ही प्राप्त की जा सकती है। वो भी महज 99 रुपए में। ये सच है, आपकी प्राइवेसी की कीमत सिर्फ 99 रुपए (Privacy Leaked for ₹99 via App, Mobile Numbers Exposed) है। यानी कि कोई भी चाहे तो सिर्फ 99 रुपये में आपकी निजी जानकारी हथिया सकता है। सोचनीय बात यह है कि आपको पता भी नहीं चलेगा कि कोई आपका डाटा सिर्फ 99 रूपये में खरीद ले रहा है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंतावाली बात यह है कि आपके डेटा का इस्तेमाल यदि कोई अपराधी कर ले, तो वह फर्जी केवाईसी, बैंक लोन, फ्रॉड ट्रांजैक्शन कर सकता है। यही नहीं, वह आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। लोगों की प्राइवेसी को लेकर कई सवाल उठने लगे (Privacy Leaked for ₹99 via App, Mobile Numbers Exposed) हैं दरअसल, आपका यह डाटा टेलीग्राम बॉट बेच रहा है। जानकारी के मुताबिक टेलीग्राम बॉट लोगों की पर्सनल जानकारी को बेच रहा है। चौंका देने वाले हुए इस खुलासे से अब ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लगे (Privacy Leaked for ₹99 via App, Mobile Numbers Exposed) हैं। बेशक रिपोर्ट ये सोचने पर मजबूर करती है कि क्या ऐप बनाने वाली कंपनी के पास डेटा वाकई सुरक्षित है भी या नहीं? वैसे तो ऐप्स यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन क्या वाकई में उनके दावों पर आँख मूंदकर यकीन किया जा सकता है? वो बात और है कि लोगों की सेफ्टी के लिए ऐप में टू स्टेप वेरिफिकेशन का फीचर दिया जाता है, लेकिन बड़ा सवाल वही कि क्या इस फीचर को ऑन करने के बाद भी आप डिजिटल दुनिया में सेफ हैं? हालिया रिपोर्ट्स की माने तो किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर डालने पर उसकी निजी जानकारी टेलीग्राम बॉट द्वारा उजागर की जा रही है। बॉट यूजर्स की संवेदनशील जानकारी को लीक कर (Privacy Leaked for ₹99 via App, Mobile Numbers Exposed) रहा है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलीग्राम के पास एक ऐसा बॉट है, जो खरीदारों को भारतीय यूजर्स की संवेदनशील निजी डेटा को बेच रहा है। ये बॉट यूजर्स का नाम, पिता का नाम, पता, आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर और वोटर आईडी नंबर जैसी जानकारी को लीक कर (Privacy Leaked for ₹99 via App, Mobile Numbers Exposed) रहा है। बॉट इन सभी जरूरी जानकारी को उपलब्ध कराने से पहले प्लान खरीदने के लिए कहता है। इसके प्लान की कीमत 99 रुपए से 4999 रुपए तक है। प्लान खरीदने के बाद ये बॉट खरीदार से 10 अंकों का मोबाइल नंबर भेजने के लिए कहता है। 10 अंकों का मोबाइल नंबर भेजते ही महज दो सेकंड के भीतर ये बॉट नंबर से जुड़ी व्यक्ति की पूरी प्रोफाइल डिटेल दे देता है। जिसमें नाम, ऑल्टरनेट फोन नंबर, पता और सारी डॉक्यूमेंट्स की डिटेल शामिल होती है। गौर करनेवाली बात यह कि बॉट टेलीग्राम की एक प्रमुख विशेषता है। बॉट को कोई भी बना सकता है। इसे भी पढ़ें:- इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, अब अंतरिक्ष में रहकर करेंगे रिसर्च ऐसे में लाख टके का सवाल यह कि इससे (Privacy Leaked for ₹99 via App, Mobile Numbers Exposed) बचें कैसे? Latest News in Hindi Today Hindi Privacy Leaked for ₹99 via App, Mobile Numbers Exposed #privacybreach #dataleak #mobileleak #cybersecurity #indiadata #techalert #privacyviolation #appsecurity

