Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week: इस एक जुर्म के चलते यमन में अगले हफ्ते भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को दी जाएगी फांसी
निमिषा प्रिया को अगले हफ्ते यानी 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। निमिषा पर एक यमनी नागरिक की हत्या का आरोप है। दरअसल, केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली निमिषा प्रिया एक भारतीय नर्स है, जो साल 2008 में काम की तलाश में यमन गई थी। निमिषा की मां कोच्चि में घरों में काम करती है। घर की माली हालत ख़राब होने के चलते वो काम करने यमन गई थी। वहां कई अस्पतालों में काम करने के बाद उसने अपना क्लिनिक खोलने की (Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week) सोची। क्लिनिक खोलने के चलते ही निमिषा साल 2014 में तलाल अब्दो महदी के संपर्क में आईं। वो अपना खुद का बिज़नेस करना चाहती थी। निमिषा के लिए बिजनेस शुरू करने के लिए महदी साथ जरूरी था, क्योंकि नियमानुसार यमन में बिजनेस शुरू करने के लिए किसी स्थानीय व्यक्ति के साथ साझेदारी अनिवार्य है। खैर, बिज़नेस शुरू तो हो गया लेकिन जल्द ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। पैसों के लिए दोनों में अब झगड़ें होने लगे। देखत ही देखते यह झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि निमिषा ने महदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। साल 2016 में महदी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन बाद में उसे जेल से रिहा कर दिया गया। इस बीच रिहाई के बाद भी महदी ने निमिषा को धमकाना जारी रखा। बेहोशी का इंजेक्शन ओवरडोज़ में बदल गया, जिसके चलते हुई (Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week) मौत इस बीच महदी ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया था। इसी के बाद निमिषा ने अपना जब्त पासपोर्ट वापस पाने के इरादे से महदी को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया था। उसे क्या पता था कि ओवरडोज़ की वजह से उसकी मौत हो जाएगी। इसके बाद निमिषा ने अपने यमनी साथी हनान के साथ मिलकर महदी के शरीर के टुकड़े कर दिए और उसके शरीर को पानी के टैंक में फेंक (Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week) दिया। महदी की मौत के बाद घबराई निमिषा ने यमन से भागने की भी कोशिश की। इससे पहले की वो भाग पाती उसे भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल प्रिया देश की राजधानी सना की जेल में बंद है। यह हूथी के कंट्रोल में है। इस मामले में साल 2018 में निमिषा को मौत की सजा सुनाई गई थी, जबकि हनान को आजीवन कैद हुई थी। ट्रायल कोर्ट ने उसे यमनी नागरिक की हत्या का दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड दिया था। इसी के बाद ट्रायल कोर्ट के इस निर्णय को नवंबर 2023 में देश की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने भी बरकरार रखा। यही नहीं, पिछले वर्ष यमन के राष्ट्रपति ने केरल की निमिषा प्रिया की मौत की सजा को मंजूरी दी थी। बता दें कि निमिषा का एक 8 साल का बेटा भी है। निमिषा साल 2018 से ही यमन के सना में काम कर रही है। इसे भी पढ़ें:- आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन शोषण का केस दर्ज कृपया उसकी जान बचाने में हमारी मदद (Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week) करें- निमिषा का परिवार प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस मामले पर जनवरी में केंद्र ने कहा था कि “वह मामले पर बारीकी से नजर रख रहा है और परिवार को हर संभव मदद दे रहा है। इस बीच निमिषा की मां ने कहा कि “मैं भारत और केरल सरकारों के साथ-साथ उसे बचाने के लिए गठित समिति का अब तक दिए गए सभी समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं, लेकिन यह मेरी अंतिम अपील (Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week) है कि कृपया उसकी जान बचाने में हमारी मदद करें। समय बीत रहा है।” विदेश मंत्रालय का कहना है कि वो पिछले साल से ही इस मामले पर नजर रखे हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों और नर्पस के परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में हैं और हर संभव सहायता दी जा रही है। बता दें कि यमन के कानून में कई तरह के अपराधों के लिए मौत की सजा का प्रावधान है। जिसमें कि देश की स्वतंत्रता, एकता या क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करना, हत्या, मादक पदार्थों की तस्करी, समलैंगिक यौन, सशस्त्र बलों को कमजोर करने के लिए कोई काम करना, इस्लाम से मुंह मोड़ना या उसका खंडन करना और वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देना शामिल है। Latest News in Hindi Today Hindi Indian Nurse to Be Executed in Yemen Next Week #NimishaPriya #IndianNurse #YemenNews #DeathPenalty #SaveNimishaPriya #BreakingNews #InternationalNews #JusticeForNimisha #IndianInYemen #UrgentAppeal

