Ex-DGP killed by wife: पत्नियों का आतंक, पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश को इसलिए उनकी ही पत्नी ने उतारा मौत के घाट
न जाने कौन सा दौर चल रहा, जहाँ देखों वहां पतियों की मौत से जुड़ी खबरे दिन-ब-दिन सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। ताजा मामला है कर्नाटक का, पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को उनके बेंगलुरु स्थित (Ex-DGP killed by wife) आवास पर मिला है। जानकारी के मुताबिक उनके शरीर पर चाकुओं के कई जख्म हैं। पुलिस के मुताबिक बिहार के चंपारण से ताल्लुक रखने वाले 68 वर्षीय आइपीएस अफसर का शव बेंगलुरु स्थित आवास पर मिला। फर्श पर हर तरफ खून फैला था और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए पत्नी और बेटी को तत्काल हिरासत में ले लिया। एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए होसुर रोड स्थित सेंट जॉन्स अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि आखिर रविवार के दिन ऐसा क्या हुआ कि नौबत हत्या तक पहुंच गई? पुलिस मामले से संबंधित जानकारियां जुटाने में लगी है। पत्नी पल्लवी ने ही रविवार शाम को पुलिस को फोन कर दी पति की मौत की (Ex-DGP killed by wife) सूचना जानकारी के मुताबिक रिटायर होने के बाद वह बेंगलुरू में ही रहने लगे थे। उनकी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी। पत्नी पल्लवी ने ही रविवार शाम को पुलिस को फोन कर पति की मौत की सूचना (Ex-DGP killed by wife) दी। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी उनके घर पहुंचे। घर पर पुलिस अधिकारियों को पूर्व डीजीपी का खून से सना हुआ शव मिला। पति पत्नी के बीच झगड़े की बात पुलिस भी कह रही है। साथ ही उनके रिश्तेदारों व पड़ोसियों ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि 1981 बैच के आइपीएस अफसर ओम प्रकाश का ताल्लुक बिहार के चंपारण जिले से था। वह भूगर्भ-शास्त्र में परास्नातक थे। एक मार्च 2015 को प्रकाश को डीजीपी नियुक्त किया गया था। इसे भी पढ़ें:- करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोलियों से भूनकर हत्या, घात लगाकर हुआ हमला, विरोध में NH-33 जाम करीबियों से ही जताई थी (Ex-DGP killed by wife) मौत की आशंका गौरतलब हो कि सेवानिवृत्त हो चुके डीजीपी ओम प्रकाश ने हाल ही में अपने किसी करीबी से ही उनके जीवन को खतरा होने की आशंका (Ex-DGP killed by wife) जताई थी। बेटे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पड़ोसियों व रिश्तेदारों के मुताबिक दंपति के संबंध अच्छे नहीं थे, वे आपस में खूब लड़ा करते थे। हालांकि अभी तक हत्या के मूल कारण का पता नहीं चला है। जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी पल्लवी व बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, झगड़े के बाद उसी ने पति की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश अपनी पूरी प्रॉपर्टी बेटे के नाम करना चाहते थे। पत्नी उनके इस फैसले से संतुष्ट नहीं थी। संभवतः संपत्ति विवाद इस हत्या के पीछे का मकसद हो सकता। Latest News in Hindi Today Hindi News Ex-DGP killed by wife #OmPrakashMurder #DGPKilled #WifeKillsHusband #CrimeNews #HighProfileMurder #IndiaNews #DomesticViolence #PoliceMurder #ShockingCrime #TrueCrime

