children poisoned by mother

Woman Poisons Herself and 4 Kids After Fight: पति के साथ हुई कहासुनी के बाद चार बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, तीन की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्टेशन पर एक हृदयविदारक घटना घटी। जहाँ, एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर दे (Woman Poisons Herself and 4 Kids After Fight) दिया। यही नहीं, बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। इस तरह क्षणिक क्रोध के चलते लिया गया यह फैसला तीन बच्चों की जान ले लिया। खबर के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने यह हृदयविदारक कदम उठाया। इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है। महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर रफीगंज स्टेशन परिसर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े से आहत महिला ने ये कदम उठाया। 6 साल के रितेश कुमार की हालत नाजुक है और उसका इलाज चल रहा है। मृतकों में 1 साल की शिवानी, 5 साल की सूर्यमणि कुमारी तथा 3 साल की राधा कुमारी शामिल है। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर अस्पताल जा धमके। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। खैर, लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर एक मां अपनी ही औलाद के साथ ऐसा कैसे कर सकती है? पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सोनिया देवी ने ऐसा क्यों किया? रितेश कुमार और सोनिया देवी की हालत गंभीर, सदर अस्पताल औरंगाबाद किया (Woman Poisons Herself and 4 Kids After Fight) गया रेफर इस पूरे मामले पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि “जवानों को सूचना मिली थी कि डाउन प्लेटफार्म पर एक महिला और चार बच्चे परेशान (Woman Poisons Herself and 4 Kids After Fight) हैं। इसके बाद आरपीएफ के जवान और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में भर्ती कराया।” डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी) ने बताया कि “महिला ने खुद जहरीला पदार्थ खाया और फिर अपने चारों बच्चों को भी खिला दिया। इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। रितेश कुमार और सोनिया देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया।”  इसे भी पढ़ें:- अमृतसर में जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, मचा हड़कंप, प्रशासन पर उठे सवाल चारों बच्चों के साथ रफीगंज स्टेशन पहुंचकर उठाया यह कदम  बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन बच्चों की मौत देखकर (Woman Poisons Herself and 4 Kids After Fight) मृतक के चाचा राम सूरज बिंद और मौसी बेबी देवी गमगीन हैं। इस पूरी घटना पर सोनिया देवी के देवर राम सूरज बिंद ने बताया कि “रवि बिंद का परिवार रफीगंज स्टेशन पर आया था। रवि बिंद गोह प्रखंड के बन्देया थाने के झिकटिया गांव के रहने वाले हैं। रात में रवि बिंद और सोनिया देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सुबह रवि बिंद काम करने के लिए कहीं चले गए थे। इसके बाद सोनिया देवी अपने चारों बच्चों के साथ रफीगंज स्टेशन पहुंची और यह कदम उठा लिया।”  Latest News in Hindi Today Hindi news Woman Poisons Herself and 4 Kids After Fight #womanPoisonsKids #FamilyTragedy #DomesticDispute #ShockingNews #IndiaNews #ChildDeath #MotherSuicide #CrimeNews #BreakingNews #EmotionalNews

आगे और पढ़ें
Wife kills husband

Wife kills husband: बेंगलुरु में शक के चलते पत्नी ने मां संग मिलकर धारदार हथियार से रेता पति का गला 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुस्कान ने जिस तरह से अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की, उसके बाद से एक के बाद एक अनगिनत मिलते जुलते मामले सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। ताजा मामला है बेंगलुरु का, जहाँ एक महिला ने अपने पति की गाला रेतकर (Wife kills husband) हत्या कर दी और शव को लावारिस अवस्स्था में छोड़कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने पति के कई अवैध संबंधों और धंधों से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड में महिला ने अपनी माँ का भी सहारा लिया। अपनी मां के साथ मिलकर सबसे पहले उसने खाने में नींद की गोलियां मिलाकर अपने पति को दी। और फिर बेहोश होने पर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी लोकनाथ सिंह की हत्या के आरोप में मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि “यह घटना तब सामने आई जब शनिवार को चीक्कबनावारा के एक सुनसान इलाके में एक लावारिस कार में कुछ लोगों की नजर एक शव पर पड़ी। नजर पड़ते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी।  बेहोशी की हालत में सूनसान जगह पर ले जाकर चाकू से रेता पति का गला (Wife kills husband)  पुलिस ने खुलासा किया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहले व्यक्ति के खाने में नींद की गोलियां मिलाईं ताकि वह बेहोश हो जाए। फिर वे उसे एक सुनसान इलाके में ले गए और सूनसान इलाके में ले जाकर चाकू से उसका गला (Wife kills husband) रेत दिया। और गला रेतने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हत्या का कारण पीड़ित के कथित अवैध संबंध और गैरकानूनी व्यापारिक लेन-देन बताया गया है। बता दें कि उत्तर बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) सैदुल अदावथ ने मीडिया को बताया कि “हमें शनिवार शाम 5:30 बजे 112 पर एक आपातकालीन कॉल मिली, जिसमें शव के बारे में जानकारी दी गई। फिलहाल हमने उसकी पत्नी और मां को अपराध के लिए गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।” तो, वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि “लोकनाथ का दो साल से महिला के साथ संबंध था और उन्होंने दिसंबर में कुनिगल में शादी की थी। हालांकि, उम्र अधिक होने के चलते परिवार वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया था।  इसे भी पढ़ें:-सॉरी पापा, अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 29 वर्षीय टीचर ने की आत्महत्या  धमकी के बाद उसकी माँ-बेटी ने मिलकर बनाई (Wife kills husband) रास्ते से हटाने की योजना  गौर करने वाली बात यह कि किसी को भी इस शादी की जानकारी नहीं थी। और तो और शादी के तुरंत बाद, लोकनाथ ने अपनी पत्नी को उसके माता-पिता के घर छोड़ दिया था। कमाल की बात यह कि उसके परिवार को शादी के बारे में दो हफ्ते पहले ही पता चला। इसी दौरान लोकनाथ की पत्नी और ससुराल वालों को उसके कथित अवैध संबंधों और गैरकानूनी व्यापारिक गतिविधियों के बारे में पता चला गया। इस बीच दोनों का रिश्ता बिगड़ता गया क्योंकि दंपति अक्सर झगड़ते थे। उनका आपसी झगड़ा इस कदर बढ़ गया था कि बात तलाक तक जा पहुंची थी। खैर, इस दरम्यान स्थिति तब और बिगड़ गई जब कथित तौर पर लोकनाथ ने अपने ससुराल वालों को धमकाना शुरू कर दिया। न सिर्फ उसने धमकाया बल्कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। इस चेतावनी के बाद उसकी पत्नी और माँ ने उसे रास्ते से हटाने की योजना (Wife kills husband) बनाई। खैर, इस बीच पुलिस ने यह भी बताया कि “लोकनाथ बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा एक धोखाधड़ी मामले में जांच के दायरे में था। कहने की जरूरत नहीं, इस हादसे ने स्थानीय लोगों को सदमे में डाल दिया है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Wife kills husband BengaluruCrime #BreakingNews #TrueCrime #IndiaNews #CrimeReport #DomesticDispute #ViralNews #BengaluruUpdates

आगे और पढ़ें
Translate »