Wife Killed by Husband 6 Months After Marriage : 6 महीने पहले हुई थी शादी, इसके चलते पत्थर से सिर कुचलकर उतारा पत्नी को मौत के घाट
लालच हर हाल में बुरी ही होती है। बड़े बुजुर्गों से अक्सर सुना होगा कि लालच बेवजह निर्माण होने वाली समस्याओं का नाम है। कभी-कभी लोभी इंसान लोभ के चक्कर में इस कदर पागल हो जाता है कि किसी की जान लेने से भी नहीं कतराता। इसी लालच से जुड़ा एक वाकया हुआ है राजस्थान के झुंझुनूं में जहाँ, पत्नी की बीमा की रकम हथियाने के लिए पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार (Wife Killed by Husband 6 Months After Marriage) दिया। यही नहीं, हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने के लिए उसने मनगढ़ंत कहानी भी रची। कहने की जरूरत नहीं, दिल दहला देने वाली इस घटना ने समूचे इलाके को झकझोर दिया है। दरअसल, राजस्थान के झुंझुनूं जिले स्थित नवलगढ़ कस्बे में रहने वाले एक शख्स ने पैसों के लालच में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरत यह कि अभी 6 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस जघन्य अपराध के पीछे का मकसद 10 लाख रुपये की बीमा राशि हासिल करना था। आरोपी पति ने इस धनराशि को पाने के लिए न सिर्फ अपनी पत्नी की हत्या की, बल्कि पूरे मामले को दुर्घटना का रूप देकर पुलिस को गुमराह भी करने की कोशिश की। चार साथियों के साथ मिलकर पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर की (Wife Killed by Husband 6 Months After Marriage) हत्या जानकारी के मुताबिक आरोपी सहीराम ने अपनी पत्नी कृष्णा सैनी को मौत के घाट उतारने के लिए बाकायदा पहले से सुनियोजित तरीके से योजना बना रखी थी। योजना पर अमल करते हुए 13 मई 2025 की रात को उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या (Wife Killed by Husband 6 Months After Marriage) कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने हेतु मनगढंत झूठी कहानी तक रच डाली। इस बीच हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। शुरुआती जांच में आरोपी पति ने सड़क हादसे की कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानकर गहनता से छानबीन करना शुरू कर दिया। डिप्टी एसपी राजवीर सिंह और सीआई सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने मामले को बड़ी गंभीरता से लिया। इस दौरान प्रारंभिक बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों में विरोधाभास देखकर पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी। तकनीकी सबूत, कॉल डिटेल्स और घटनास्थल के विश्लेषण से हत्या की योजना का पर्दाफाश हुआ। गौर करने वाली बात यह कि जाँच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सबूत मिले जी सीधे तौर पर शक की तरफ इशारा कर रहे थे। आखिरकार पुलिस द्वारा इकट्ठा किए गए सबूतों ने सच को उजागर कर ही दिया। इसे भी पढ़ें:- पहले 19 साल के प्रेमी से करवाया अपनी ढाई साल की बेटी दुष्कर्म, फिर घोंटा बच्ची का गला अपराध का मुख्य मकसद बीमा राशि (Wife Killed by Husband 6 Months After Marriage) थी जाँच में शामिल पुलिस टीम की माने तो मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस नृशंस हत्या को अंजाम दिया। फ़िलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामले की जांच में पता चला कि अपराध का मुख्य मकसद बीमा राशि थी। पति ने 10 लाख की राशि को पाने के लिए नृशंस हत्या का षड्यंत्र अपने चार साथियों के साथ मिलकर (Wife Killed by Husband 6 Months After Marriage) रचा। पुलिस के मुताबिक उसने अपने चार साथियों की मदद से पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहीराम सहित सचिन कुमावत, मुकेश कुमार, प्रदीप सिंह और राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी अपराध में संलिप्त थे। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और पुलिस अब आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इस साजिश के और अन्य पहलुओं को उजागर किया जा सके। Latest News in Hindi Today Hindi news Wife Killed by Husband 6 Months After Marriage #WifeKilled #DomesticViolence #CrimeNews #MarriageMurder #IndiaNews

