Father Sells Toddler for 40K Amid Poverty Crisis: बेहतर परवरिश हो सके इसलिए गरीबी की मार झेल रहे पिता ने अपनी ढाई साल की बेटी का 40 हजार में किया सौदा
कहते हैं गरीबी से बड़ा कोई अभिशाप नहीं होता। गरीबी एक ऐसी चीज है जो इंसान से क्या नहीं करवा सकती। गरीबी की मुख्य वजह है बेरोजगारी। बेरोजगार इंसान से बड़ा गरीब कोई नहीं होता। जाहिर सी बात जब हाथ में काम नहीं होगा तो पैसे भी नहीं होंगे, और पैसे नहीं होंगे तो आर्थिक तंगी होगी। और यही आर्थिक तंगी गरीबी को जन्म देती है। फिर यही गरीबी, इंसान को अपना और अपने परिवार का पेट पालने हेतु हर काम करने पर मजबूर करती है। आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक शख्स ने नर्स की मदद से अपनी बेटी का सौदा 40,000 रुपये में (Father Sells Toddler for 40K Amid Poverty Crisis) कर दिया। दरअसल, मामला बिहार के दानापुर स्थित माल सलामी के भैंसानी टोला का है। जहाँ बेरोजगारी से परेशान एक युवक ने अपनी पत्नी की नजर से बचाकर बेटी को ग्राहकों के हवाले बेच दिया। खैर, इस बीच थोड़ी देर बाद जब मां ने अपनी बेटी की खोजबीन की तो जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। खुलासा होते ही माँ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बच्ची को सारण में रहने वाली एक दंपति ने (Father Sells Toddler for 40K Amid Poverty Crisis) खरीदा सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उसने आनाकानी करते हुए पुलिस को ही गुमराह करने की कोशिश की लेकिन फिर पुलिसिया धमक के आगे टूट गया। फिर उसने पूरी सच्चाई पुलिस को बताई। इसके आधार पर पुलिस ने एक नर्स को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब नर्स से पूछताछ की तो पता चला कि बच्ची को सारण में रहने वाली एक दंपति ने (Father Sells Toddler for 40K Amid Poverty Crisis) खरीदा है। इसके बाद पुलिस ने सारण में दबिश देकर दंपति को भी गिरफ्तार कर लिया है। न सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि पुलिस ने इनके पास से मासूम बच्ची को भी सही सलामत बरामद कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस हर एंगल से आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जाँच रही है कि कहीं यह मामला मानव तस्करी से तो नहीं जुड़ा है? आर्थिक तंगी के चलते परिवार का पालन-पोषण दूभर हो चुका (Father Sells Toddler for 40K Amid Poverty Crisis) था पूछताछ में बेटी बेचने के आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि “मैं काफी समय से बेरोजगार था। इस वजह से घर की माली हालत ठीक नहीं थी। पैसे न होने के चलते बीतते समय के साथ परिवार का पालन-पोषण दूभर हो चुका (Father Sells Toddler for 40K Amid Poverty Crisis) था। इस बीच एक दिन इस संबंध में मैंने दानापुर के निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स से चर्चा की। नर्स से कहीं नौकरी दिलाने की विनंती की। नर्स ने भी भरोसा दिया था कि जल्द ही वह इस संबंध में कुछ करेगी। इसी बीच संयोग से पत्नी कुछ दिनों के लिए मायके चली गई।” इसे भी पढ़ें:- पहले 19 साल के प्रेमी से करवाया अपनी ढाई साल की बेटी दुष्कर्म, फिर घोंटा बच्ची का गला दूसरे परिवार में जाकर इस बच्ची का ठीक से हो (Father Sells Toddler for 40K Amid Poverty Crisis) सकेगा पालन पोषण आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि “पत्नी की गैरमौजूदगी में एक दिन नर्स ने उसे बुलाया और बेटी का सौदा करने का ऑफर दिया। उसने कहा था कि उसे अपनी ढाई साल की बेटी को बेचने पर 40 हजार रुपये मिल जाएंगे। इस बीच नर्स ने उसे भावनात्मक ब्लैकमेल करते हुए कहा कि “वह अपनी बटी को ढंग से खिला-पिला नहीं रहा है। ऐसे में दूसरे परिवार में जाकर इस बच्ची का ठीक से पालन पोषण हो (Father Sells Toddler for 40K Amid Poverty Crisis) सकेगा।” एक तो वो ऐसे ही परेशान था सो, बिना अधिक विचार किये उसने इस सौदे को मान लिया और अपनी मासूम बेटी को नर्स के जरिए दंपति को सौंप दिया। Latest News in Hindi Today Hindi news Father Sells Toddler for 40K Amid Poverty Crisis #FatherSellsDaughter #PovertyCrisis #IndiaNews #ChildRights #ShockingNews #SocialIssues #ChildWelfare #HumanityCrisis

