दिल्ली-एनसीआर में हेल्थ अलर्ट: 54% घरों में कोविड फ्लू, वायरल फीवर का प्रभाव
मौसम बदलने पर अक्सर हम कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का अनुभव करते हैं। इसका कारण यह है कि हमारे शरीर को एक निश्चित मौसम यानी जलवायु की आदत हो जाती है। जब मौसम बदलता है तो हमारे शरीर को एडजस्ट करने की कोशिश करनी पड़ती है। लेकिन, कभी-कभी शरीर को एडजस्ट करने में मुश्किल होती है, जिससे यह बीमारियां ट्रिगर हो सकती है। सीजनल फ्लू एक आम हेल्थ प्रॉब्लम है, जिसकी संभावना मानसून, ठंड या वसंत ऋतु में बढ़ जाती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोग कोविड (Covid), फ्लू (Flu) और वायरल फीवर (Viral fever) के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यहां 54% घरों में एक या एक से अधिक सदस्यों में यह लक्षण देखने को मिल रहे हैं। आइए जानें दिल्ली में फैली बीमारी (Disease spread in delhi) के बारे में। दिल्ली में फैली बीमारी (Disease spread in Delhi): पाएं जानकारी वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (World Health Organisation) के अनुसार अगर किसी को यह समस्या है और इसके लक्षण एक हफ्ते से अधिक तक रहें, तो ऐसे में मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है। कुछ लोगों के लिए यह कंडीशन घातक साबित हो सकती है। एक सर्वे के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में कम से कम 54% घरों में एक या एक से ज्यादा सदस्य कोविड (Covid), फ्लू (Flu) या वायरल फीवर (Viral fever) के लक्षणों से पीड़ित हैं। पाएं इसके बारे में और अधिक जानकारी। दिल्ली में फैली बीमारी (Disease spread in Delhi) के बारे में क्या कहता है सर्वे? इस बीमारी के बारे में किए गए सर्वे में दिल्ली और आसपास के लोगों से यह पूछा गया कि उनके घर में कितने लोगों में कोविड (Covid), फ्लू (Flu) या वायरल फीवर (Viral fever) के लक्षणों से पीड़ित हैं। इनके लक्षणों में बुखार, नाक का बहना, गले में समस्या, शरीर और सिर में दर्द (Headache), पेट सम्बन्धी प्रॉब्लम्स, जोड़ों में दर्द या सांस से जुडी समस्याएं शामिल है। यह प्रश्न 13,938 लोगों से पूछा गया। इन लोगों में से 9% लोगों का कहना था कि उनके घर में चार या इससे अधिक लोगों में यह लक्षण हैं। 45 प्रतिशत लोगों के अनुसार उनके घर में 2-3 लोगों में यह लक्षण मौजूद हैं। 36% लोगों के अनुसार उनके घर में किसी भी व्यक्ति इन समस्याओं से पीड़ित नहीं है हालांकि 10% लोगों ने इस सवाल का कोई साफ उत्तर नहीं दिया। अगर पिछले साल किए सर्वे से इस साल के आंकड़ों की तुलना की जाए, तो यह पता चलता है कि इस साल इसमें वृद्धि हुई है। अगस्त 2024 में किए सर्वे में 38% घर के सदस्यों में यह लक्षण महसूस किए थे जबकि अब यह दर 54% है। अब जानते हैं कि इन समस्याओं से कैसे बचाव हो सकता है? इसे भी पढ़ें: खजूर के बेनेफिट्स: रमजान के दौरान स्वास्थ्य और एनर्जी का सबसे अच्छा स्रोत सीजनल डिजीज से बचाव कैसे संभव है? इन समस्याओं के जोखिम से बचाव के लिए फ्लू वैक्सीन कराई जा सकती है। इसके साथ ही इससे बचाव के अन्य तरीके इस प्रकार हैं: यह सर्वे लोकलसर्कल्स द्वारा किया गया है, जो एक प्रसिद्ध कम्युनिटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। अधिकतर लोग कोविड (Covid), फ्लू (Flu), बुखार आदि समस्याओं के लक्षणों को घर पर रह कर मैनेज कर सकते हैं। इन्हें ठीक होने के लिए कुछ दिन से एक हफ्ता तक लग सकता है। लेकिन, इसके लक्षणों पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें। क्योंकि, यह कंडीशंस गंभीर स्थितियों में घातक हो सकती हैं। नोट:– यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। Latest News in Hindi Today Hindi Disease spread in Delhi #Viralfever #Covid #Flu #Diseasespreadindelhi

