भारतीयों के लिए सुनहरा मौका: UAE का न्यू गोल्डन वीजा (New Golden Visa) मिलना हुआ आसान

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इंडियन सिटीजन के लिए एक बड़ी सौगात पेश की है। अब इंडियन प्रोफेशनल के लिए यूएई का वीजा (UAE Visa) पाना पहले से कहीं ज्यादा सरल हो गया है। यूएई सरकार (UAE Government) ने भारतीयों के लिए न्यू गोल्डन वीजा योजना की शुरुआत की है, जो खासकर योग्य प्रोफेशनल्स को आकर्षित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इस योजना के तहत अब न केवल बड़े निवेशक और उद्योगपति, बल्कि सामान्य प्रोफेशनल्स, डिजिटल क्रिएटर्स, शिक्षक, प्रोफेशर और हेल्थकेयर से जुड़े लोग भी इस खास न्यू गोल्डन वीजा (New Golden Visa) का लाभ उठा सकते हैं। क्या है न्यू गोल्डन वीजा (New Golden Visa)? न्यू गोल्डन वीजा (New Golden Visa) एक लाइफटाइम रेजीडेंसी वीजा (Residence Visa) है, जिसका मतलब है कि वीजा धारक को बार-बार वीजा रिन्यू कराने की जरूरत नहीं होगी। यह वीजा UAE में स्थायी निवास, व्यवसाय और पारिवारिक सुविधाओं के साथ आता है। इसका उद्देश्य वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित करना और UAE की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक विकास में उनका योगदान सुनिश्चित करना है। किन-किन पेशों के लोगों को मिलेगा लाभ? इस योजना के अंतर्गत अब सिर्फ पैसे वाले व्यक्ति ही नहीं, बल्कि कई अन्य वर्गों के भारतीय नागरिक भी पात्र होंगे। जैसे-  इस प्रकार न्यू गोल्डन वीजा (New Golden Visa) सिर्फ अमीरों तक सीमित न रहकर अब वास्तविक कौशल और योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए भी खुल गया है। भारत को क्यों मिली प्राथमिकता? भारत और UAE के बीच 2022 में CEPA (Comprehensive Economic Partnership Agreement) लागू हुआ था, जिसके चलते दोनों देशों के आर्थिक और सामाजिक संबंध और भी प्रगाढ़ हुए हैं। इसी सहयोग के तहत भारत को इस वीजा योजना के पायलट प्रोजेक्ट में प्राथमिकता दी गई है। यूएई सरकार (UAE Government) ने भारत को पहला ऐसा देश बनाया है जहां इस योजना को सबसे पहले लागू किया जा रहा है। वीजा अप्लाई करने का तरीका  इस पूरी प्रक्रिया को Rayad Group के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। यह ग्रुप UAE सरकार द्वारा अधिकृत है और आवेदन की जांच कर उन्हें आगे भेजता है। Rayad Group आपकी प्रोफाइल को निम्नलिखित मापदंडों पर जांचता है: क्रिमिनल रिकॉर्ड और मनी लॉन्ड्रिंग स्टेटस सोशल मीडिया गतिविधियाँ और ऑनलाइन व्यवहार आपका UAE की अर्थव्यवस्था या संस्कृति में योगदान (जैसे स्टार्टअप, इनोवेशन, एजुकेशन, हेल्थकेयर आदि में) जांच प्रक्रिया के बाद, यदि आप योग्य पाए जाते हैं तो आपका आवेदन UAE सरकार को भेजा जाता है। Rayad Group का अनुमान है कि अगले तीन महीनों में 5,000 से ज्यादा भारतीय इस वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। न्यू गोल्डन वीजा (New Golden Visa) के लिए आवेदन कैसे करें? आप निम्न माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं: न्यू गोल्डन वीजा फीस कितनी है? इस वीजा के लिए आवेदकों को AED 1,00,000 यानी लगभग 23.3 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। यह राशि लाइफटाइम रेजीडेंसी की सुविधा के साथ दी जाती है, जो दीर्घकालिक निवेश के इच्छुक पेशेवरों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसे भी पढ़ें:- कौन सा रिचार्ज प्लान आपके लिए हो सकता है बेस्ट? क्या-क्या मिलेंगे फायदे? न्यू गोल्डन वीजा  (New Golden Visa) धारकों को निम्नलिखित प्रमुख लाभ मिलते हैं: पहले यह वीजा किनके लिए था? जब 2019 में गोल्डन वीजा (Golden Visa) लॉन्च किया गया था, तब यह केवल करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले अमीर व्यक्तियों के लिए था। लेकिन 2022 से इसमें बदलाव कर इसे ज्यादा समावेशी बना दिया गया है। अब सामान्य लेकिन योग्य प्रोफेशनल्स को भी इसमें जगह दी जा रही है। संयुक्त अरब अमीरात का न्यू गोल्डन वीजा (New Golden Visa) भारतीयों के लिए वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाने का अवसर है। यह न केवल पेशेवरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने का माध्यम बनेगा, बल्कि भारत-UAE संबंधों को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। यदि आप एक योग्य और मेहनती पेशेवर हैं, तो यह वीजा आपके सपनों को नई उड़ान देने का सुनहरा अवसर हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि UAE गोल्डन वीजा (UAE Golden Visa) अप्लाई करने से पहले फेक वेबसाइट या फ्रॉड करने वाले लोगों की मदद ना लें। Latest News in Hindi Today Hindi New Golden Visa #uaegoldenvisa #goldenvisaforindians #uaevisa2025 #indiansinuae #uaeimmigration #uaeopportunity

आगे और पढ़ें
Translate »