Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals : दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से मात देते हुए गुजरात टाइटंस ने रचा यह इतिहास
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 60वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकटों से हरा (Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals) दिया। 18 मई को खेले गए इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरआत धीमी रही। केएल राहुल के शतक से दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट पर 199 रन बनाए। राहुल ने 65 गेंद में चार छक्कों और 14 चौकों की बदौलत नाबाद 112 रन की पारी खेली। इसके अलावा राहुल ने अभिषेक पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और कप्तान अक्षर पटेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। दिल्ली के बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की ओर से अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने एक-एक चटकाए। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की शुरुआत रही बड़ी शानदार 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की शुरुआत बड़ी शानदार रही। गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों की बल्लेबाजी ऐसी कि दिल्ली के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। इस मैच में दोनों का बल्ला जमकर गरजा। एक तरफ सुदर्शन ने 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए तो वहीं दूसरी तरफ गिल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए। अहम बात यह कि गुजरात ने बिना कोई विकेट गंवाए ही बड़ी आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। और तो और बड़ी बात यह कि गुजरात ने यह कारनाम दिल्ली के घर में घुसकर (Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals) किया है। इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक पर पानी फिर गया। इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त इससे पहले (Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals) सिर्फ पाकिस्तान ने साल 2022 में कराची में इंग्लैंड के खिलाफ T20 में 200 रन का लक्ष्य किया था हासिल गौरतलब हो कि आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने बिना एक भी विकेट गंवाए 200 रनों के लक्ष्य को हासिल किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गुजरात टी20 क्रिकेट में बिना विकेट गंवाए 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करने वाली महज दूसरी टीम (Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals) बन गई है। इससे पहले सिर्फ पाकिस्तान ने साल 2022 में कराची में इंग्लैंड के खिलाफ T20 में 200 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस तरह सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के शतक और कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक के बलबूते गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल प्लेऑफ में जगह बना ली। बता दें कि 12 मैचों में यह गुजरात की 9वीं जीत है। इस जीत के साथ ही उसके 18 अंक हो गए हैं। 18 अंकों के साथ अब उसने अंक तालिका में आरसीबी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। प्लेऑफ की रेस हेतु अब दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडिंयस, के बीच होगी बड़ी जंग यही नहीं, इस जीत के साथ ही गुजरात को प्लेऑफ का टिकट मिल गया है। यही नहीं, गुजरात की इस जीत का सीधा फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को मिला। गुजरात के साथ-साथ इन दोनों टीमों ने भी आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर (Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals) लिया है। बता दें कि प्लेऑफ की रेस हेतु अब दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडिंयस, के बीच जंग होगी। फ़िलहाल मुंबई के पास दो मैच शेष हैं, और उसमें उसका एक मुकाबला दिल्ली के खिलाफ होना है। बात करें अंकों की तो आरसीबी और पंजाब किंग्स के 17-17 अंक हैं, मुंबई इंडियंस के 14 प्वाइंट्स हैं जबकि दिल्ली के 13 और लखनऊ के पास 10 अंक हैं। 18 अंक हासिल करने के लिए मुंबई इंडियंस के पास दो मौके होंगे। Latest News in Hindi Today Hindi news Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals #GujaratTitans #IPL2025 #GTvsDC #CricketNews #10WicketWin #DelhiCapitals #IPLHighlights #GTVictory #IPLRecords #CricketIndia

