Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: गुजरात ने लगाया जीत का चौका, राजस्थान को दी करारी शिकस्त
9 अप्रैल को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 23वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को दी करारी शिकस्त दी। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाए। साई की इस पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। इसके बाद जोस बटलर और शाहरुख खान ने भी गुजरात को अपने बल्ले से अहम योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने 36-36 रन बनाए। गुजरात की पारी के अंत में राहुल तेवतिया ने भी 12 गेंदों में 24 रन बनाए। इस मुकाबले में गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए। इसके साथ ही राशिद खान और साई किशोर ने 2-2 विकेट तो मोहम्मद सिराज और अर्शद खान 1-1 विकेट झटके। राजस्थान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 159 के स्कोर पर ही ऑलआट हो गई (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) गुजरात के द्वारा दिए गए 218 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुजरात के गेंदबाजों के सामने राजस्थान के बल्लेबाज अधिक देर टिक नहीं पाए। राजस्थान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 159 के स्कोर पर ही ऑलआट हो गई। इस हिसाब से आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 58 रन से अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि यह इस सीजन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) की लगातार चौथी जीत है। राजस्थान को हराने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि “उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर अच्छा स्कोर लगाया, पहले 3-4 ओवर में रन बनाना आसान नहीं था। साई और बटलर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह कमाल की थी। उनकी टीम हफ्ते के किसी भी दिन 220 रन बना सकती है और फिर उनके तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को खत्म किया।” इसके साथ ही ये गुजरात के लिए आईपीएल 2025 की लगातार चौथी जीत साबित हुई। बता दें कि गुजरात टाइटंस की इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन रहे। इसे भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद ने टेके घुटने उम्दा प्रदर्शन के लिए साई सुदर्शन को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) इस मैच में 82 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए साई सुदर्शन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड मिलने से गदगद सुदर्शन ने कहा कि “आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें उनको शुरुआत से ही लय की जरूरत होती (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) है। टीम की जीत में योगदान देना हमेशा उनके लिए खुशी की बात होती है। वह अपनी पारी को अंत तक तक ले जाना चाहते थे। वह हमेशा यह देखने की कोशिश करते हैं कि वह टीम के लिए और क्या बेहतर कर सकते हैं, अपनी जागरूकता और स्किल को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।” Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Gujarat Titans vs Rajasthan Royals #GujaratTitans #RajasthanRoyals #GTvsRR #IPL2025 #CricketHighlights #T20Cricket #GTWinningStreak #RajasthanDefeat #IPLMatch #CricketNews

