बड़ा मंगल 2025: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए इस दिन जरूर लाएं ये शुभ वस्तुएं
लखनऊ सहित उत्तर भारत में बड़े मंगल का पर्व हनुमान जी (Hanuman Ji) की कृपा प्राप्ति का विशेष अवसर माना जाता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा और व्रत करने से संकट कटते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानें, बड़े मंगल 2025 की तिथि, महत्व और इस दिन क्या विशेष चीजें घर लाना शुभ होता है। कब है बड़ा मंगल 2025? हिंदू पंचांग के अनुसार, बड़ा मंगल (Bada Mangal) ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को मनाया जाता है। साल 2025 में ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई से हो रही है। ऐसे में बड़ा मंगल की पहली तिथि 13 मई 2025 को पड़ेगी। पहला बड़ा मंगल: 13 मई 2025दूसरा बड़ा मंगल: 20 मई 2025तीसरा बड़ा मंगल: 27 मई 2025चौथा बड़ा मंगल: 3 जून 2025पांचवां बड़ा मंगल: 10 जून 2025 लखनऊ और उत्तर भारत में इस पर्व को बड़े श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाता है। इस दिन हनुमान मंदिरों में विशेष पूजन और भंडारों का आयोजन किया जाता है। बड़ा मंगल का महत्व बड़े मंगल (Bada Mangal) का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन में हर प्रकार की बाधाएं समाप्त होती हैं और संकटों से रक्षा होती है। विशेषकर उत्तर भारत में यह पर्व बेहद लोकप्रिय है और लाखों श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। ऐसा विश्वास है कि बड़े मंगल पर हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों के कष्टों का निवारण होता है। बड़ा मंगल पर घर में लाएं ये चीजें हनुमान जी (Hanuman Ji) के प्रति श्रद्धा को व्यक्त करने के लिए सिंदूर अर्पित करना हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इसलिए, बड़े मंगल या बुढ़वा मंगल के दिन आप घर में नारंगी रंग का सिंदूर ला सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बजरंगबली को बूंदी और बेसन के लड्डू अत्यधिक प्रिय होते हैं। इस कारण, बड़े मंगल की पूजा के समय आप इन स्वादिष्ट पकवानों को हनुमान जी को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें:- शिवधाम की ओर आध्यात्मिक सफर फिर से शुरू, जानिए तारीखें और पंजीकरण प्रक्रिया बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा कैसे करें? बड़ा मंगल (Bada Mangal) के दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) को प्रसन्न करने के लिए प्रात: काल स्नान करके लाल रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें और मंदिर में या घर पर पूजा का आयोजन करें। सबसे पहले एक स्वच्छ स्थान पर हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। फिर उन्हें फूल, सिंदूर, चोला और चमेली का तेल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जप करें। भोग में गुड़-चना या बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और अंत में भक्तिपूर्वक आरती करें। आरती के बाद प्रसाद सभी भक्तों में वितरित करें। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Bada Mangal #BadaMangal2025 #HanumanJayanti #HanumanBlessings #BadaMangalPuja #AuspiciousItems #TuesdayPuja #HanumanDevotion #BadaMangalRituals #PujaEssentials #SpiritualOfferings

