Sheetal Chaudhary murder,

Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder: ब्‍वॉयफ्रेंड ही निकला हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी का कातिल, इस तरह पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका ब्‍वॉयफ्रेंड सुनील ही है। शीतल गानों के वीडियो में काम करती थी और पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती थी। वह 14 जून को एक शूटिंग के लिए घर से निकली थी। वो शूटिंग के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर होने के बाद परिजनों ने 15 जून को थाना मतलौडा में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच पुलिस को देर रात एक महिला के शव मिलने की सूचना मिली। शव की पहचान 24 वर्षीय शीतल के रूप में हुई। पुलिस को शीतल के शरीर पर कई निशान मिले (Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder) थे। पीजीआई खानपुर में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि शीतल का शव सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र की नहर से बरामद हुआ था।  शीतल, हरियाणवी एल्बमों में मॉडलिंग करती (Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder) थी शीतल की बहन नेहा ने बताया कि शनिवार देर रात डेढ़ बजे शीतल ने उसे वॉट्स एप पर वीडियो कॉल कर बताया था कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद से शीतल का मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। इस बीच अगले दिन रविवार सुबह पानीपत के पास नहर में सुनील की कार मिली। लेकिन शीतल नहीं मिली। सोमवार सुबह शीतल का शव सोनीपत के पास खरख़ौदा में नहर में मिला। जो करीब 80 किलोमीटर बहकर गया था। शीतल के शव की पहचान उसके हाथ और छाती में बने टैटुओं से हुई। सीआईए वन प्रभारी, सब-इंस्पेक्टर संदीप के अनुसार 15 जून को पानीपत के सतकरतार कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बहन शीतल, जो हरियाणवी एल्बमों में मॉडलिंग करती (Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder) थी, 14 मई को शूटिंग के लिए अहर गांव गई थी और वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी खुद तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद जाकर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक सुनील पहले से शादीशुदा है और 2 बच्चों का (Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder) पिता है हैरतअंगेज यह कि सुनील एक पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती मिला। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया, उसकी गाड़ी नहर में गिर गई थी। पहले तो उसने हत्या को हादसा साबित करने का नाटक किया। वह पुलिस को गुमराह करता रहा। हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए उसने गाड़ी नहर में गिराने का नाटक भी किया, लेकिन सब धरा का धरा रह गया। पुलिस ने जब अपने अंदाज में पूछताछ की तो वो टूट (Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder) गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सुनील ने शीतल पर चाकू से कई वार शीतल पर किए थे। शीतल करीब 6 साल से सुनील को जानती थी। पहले वो करनाल में सुनील के होटल में नौकरी करती थी। सुनील पहले से शादीशुदा है और 2 बच्चों का पिता है। इसी वजह से शीतल ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया था, लेकिन वो शीतल के पीछे पड़ा हुआ था। फ़िलहाल हरियाणवी मॉडल शीतल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 24 वर्षीय शीतल की चाकू से हत्या करने के आरोप में सीआईए वन पुलिस टीम ने सोमवार शाम को इसराना निवासी सुनील को हिरासत में लिया। इस पूरे मामले पर प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी और वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू की बरामदगी का प्रयास करेगी। Latest News in Hindi Today Hindi Boyfriend Held for Model Sheetal Chaudhary’s Murder #SheetalChaudhary #ModelMurder #HaryanaCrime #BoyfriendArrested #CrimeNews

आगे और पढ़ें
Himani Narwal murder

Himani Narwal murder: इस वजह से हुई कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या, आरोपी ने खोले कई राज़

हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (Himani Narwal murder) की हत्या के सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद, अपराध में शामिल एक संदिग्ध की पहचान की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया और साथ ही यह भी दावा किया है कि उसने ही हिमानी के घर पर ही उसकी हत्या की थी। आरोपी के मुताबिक हिमानी को मारने के बाद उसने उसके शव को एक सूटकेस में डाला। ये सूटकेस भी हिमानी का था। 28 फरवरी की सुबह उसने ये सूटकेस झाड़ियों में छोड़ दिया। इस दरम्यान आरोपी ने दावा किया है कि “वो हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था।” बता दें कि आरोपी बहादुरगढ़ का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में ब्लैकमेल करने की बात भी आई सामने है। आरोपी के अनुसार उसने हिमानी को काफी पैसे दिए थे, इसके बावजूद भी वह हर बार अधिक पैसे की मांग कर रही थी। हालांकि पुलिस आरोपी के दावों की अभी जांच कर रही है।  रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिला था (Himani Narwal murder) हिमानी नरवाल का शव  दरअसल, शनिवार (1 मार्च की) सुबह रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस (Himani Narwal murder) पड़ा हुआ था। कुछ राहगीरों की नजर सूटकेस पर पड़ती है। इस बीच पुलिस को सूचना दी जाती है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँचती है। सूटकेस खोलने पर उसमें 20 से 22 साल की एक युवती का शव मिला। उसके हाथों में चूड़ियां और गले में दुपट्टा था। चेहरा जाना पहचाना इसलिए भी था क्योंकि वो कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता थी और राहुल गाँधी की भारत जोड़ी यात्रा में शामिल हुई थी। खैर, इस दरम्यान एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में बताया कि युवती को देखने पर ऐसा लग रहा था कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है और फिर उसके शव को सूटकेस में डाल दिया गया है। पुलिस के अनुसार वह पिछले पांच महीनों से रोहतक के विजयनगर में अपने पैतृक घर में अकेली रह रही थी और पिछले हफ्ते एक शादी में शामिल हुई थी। पिछले 3 दिन से वो लापता थी। फिलहाल पुलिस ने हिमानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हिमानी की हत्या के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इसे भी पढ़ें:- पुलिस की लापरवाई की वजह से आगरा में हुआ बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा हादसा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी नरवाल की हत्या (Himani Narwal murder) पर दुख जताया  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी नरवाल की हत्या (Himani Narwal murder) पर दुख जताया है। भूपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर कहा कि “रोहतक में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की नृशंस हत्या की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है। मैं मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित मामले पर संवेदना जताते हुए उन्होंने आगे लिखा कि “एक लड़की की इस तरह से हत्या और उसका शव सूटकेस में मिलना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बदनुमा दाग है। इस हत्या की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और सरकार पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाए तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दे।” Latest News in Hindi Today Hindi News Himani Narwal murder #HimaniNarwalMurder #CongressWorkerKilled #HaryanaCrime #JusticeForHimani #MurderMystery #BreakingNews #CrimeReport #PoliceInvestigation #IndiaNews #LatestUpdate

आगे और पढ़ें
Translate »