स्मार्ट होम, स्मार्ट जीवन: 6 स्मार्ट होम डिवाइसेस जो बिजली बचाएं और सुरक्षा भी प्रदान करें
आजकल टेक्नोलॉजी में इतना अधिक विकास हो चुका है कि हमारा जीवन और अधिक आरामदायक, सुविधाजनक और आसान हो गया है। स्मार्ट होम डिवाइसेस (Smart home devices) वो उपकरण हैं, जिन्हें घर में सुविधा, सुरक्षा और एनर्जी की वचत के लिए बनाया जाता है। इन्हें स्मार्टफोन (Smartphone), वॉयस असिस्टेंट, या अन्य स्मार्ट डिवाइसेस से कंट्रोल किया जा सकता है। इन स्मार्ट होम डिवाइसेस (Smart home devices) में स्मार्ट लाइट्स, स्पीकर्स, सिक्योरिटी कैमरा, डोर लॉक आदि शामिल हैं। इनके इस्तेमाल से न केवल हमें आराम और सुविधा मिलती है, बल्कि हमारा घर भी सुरक्षित रहता है और एनर्जी बचती है। आइए जानें ऐसे ही कुछ बेहतरीन स्मार्ट होम डिवाइसेस के बारे में। स्मार्ट होम डिवाइसेस (Smart home devices) कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड्स अलायन्स (Connectivity Standards Alliance) के अनुसार आधुनिक और स्मार्ट उपकरण विश्वसनीय और सुरक्षित कनेक्टिविटी का वादा करते हैं। यह इस बात की स्वीकृति की मुहर है कि यह डिवाइस आज और कल एक साथ सहजता से काम करेंगे। यह स्मार्ट होम डिवाइसेस (Smart home devices) इस प्रकार हैं: रोबोट वैक्यूम (Robot vacuum) रोबोट वैक्यूम (Robot vacuum) वो उपकरण है, जो घर की सफाई करने की प्रोसेस को आसान बनाता है। यह घर के हर कोने को आसानी से साफ करता है। इसके साथ ही इसे स्मार्टफोन (Smartphone) से भी नियंत्रित किया जा सकता है। यही नहीं इसे आप अपनी जरूरतों के अनुसार पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं। सफाई के बाद यह रोबोट वैक्यूम (Robot vacuum) अपने स्टैंड पर खुद ही चला जाता है। यानी, इसके लिए आपको किसी तरह की कोई मेहनत करने की जरूरत नहीं है। घर पर फर्श को साफ करने का यह बेहतरीन तरीका है। स्मार्ट डोर लॉक अपने घर को सुरक्षित बनाने के लिए स्मार्ट होम डिवाइसेस (Smart home devices) में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे दुनिया के किसी भी कोने से आप अपने स्मार्टफोन (Smartphone) से इसे नियंत्रित कर सकते हैं। इससे आपको कई सुविधाएं मिलेंगी जैसे रिमोट एक्सेस, ऑटो-लॉकिंग, कीलेस एंट्री आदि। यह डोर लॉक लोगों के घर से अंदर और बाहर आने की एक्टिविटीज के बारे में भी अलर्ट करता है। यानी, अपने घर को सुरक्षित बनाने का यह एक अच्छा तरीका है। स्मार्ट लाइटिंग स्मार्ट होम डिवाइसेस (Smart home devices) में स्मार्ट लाइटनिंग भी एक अच्छी सुविधा है और इसके साथ ही इनसे घर और भी अधिक सुंदर लगता है। इन स्मार्टफोन (Smartphone) को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है, इनके रंगों को बदला जा सकता है और यही नहीं इन्हें आप म्यूजिक के साथ भी कोऑर्डिनेट कर सकते हैं। आप इन लाइट्स को डिम कर सकते हैं, बंद कर सकते हैं और अपनी इच्छानुसार जला सकते हैं। संक्षेप में कहा जाए तो इससे घर अधिक स्मार्ट और बेहतरीन लगता है। वाई-फाई कनेक्टेड एयर प्यूरिफायर आजकल प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। इससे कुछ हद तक राहत पाने के लिए लोग आजकल प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते हैं। वाई-फाई कनेक्टेड एयर प्यूरिफायर घर की हवा को साफ और ताजा बनाए रखने में मदद करता है। यही नहीं, आप इसे कही से भी ऑन और ऑफ कर सकते हैं। इसमें आप टाइमर सेट कर सकते हैं और शेड्यूल भी सेट किया जा सकता है। यह आपके इशारों पर काम करता है। स्मार्ट डोरबेल अगर आप अपने घर की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो स्मार्ट होम डिवाइसेस (Smart home devices) में यह डिवाइस बहुत काम का है। अपने घर के दरवाजे पर इस डिवाइस को लगा कर आप निश्चिंत हो सकते हैं, क्योंकि इससे आप आने वाले हर व्यक्ति का रियल-टाइम वीडियो देख सकते हैं और आपको अपने स्मार्टफोन (Smartphone) पर इसका अलर्ट भी मिल जायेगा। अगर आप घर पर नहीं हैं, तब भी आप घर के दरवाजे पर आए लोगों को देख सकते हैं और उनसे बात भी कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: सैमसंग का ग्लासेज-फ्री 3D OLED मॉनिटर, जानिए इसके फीचर और प्राइस? स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा सुरक्षा के दृष्टि से देखा जाए तो हर घर में स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा होना बहुत जरूरी है। यह कैमरे 360-डिग्री कवरेज, रियल-टाइम वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ ही नाईट विजन भी प्रदान करते हैं। आप स्मार्टफोन (Smartphone) पर लाइव फीड देख सकते हैं और इसके साथ ही इसमें रिकॉर्डिंग भी होती है। यह कैमरा घर में कोई भी हलचल होने पर अलर्ट भी जारी करता है। Latest News in Hindi Today Hindi Smart Home Devices #SmartHomeDevices #RobotVacuum #HomeDevices #Smartphone

