Wadala Wife Attacks Husband with Lover: इस वजह से पत्नी ने मुंबई के वडाला इलाके में प्रेमी संग मिलकर पति पर किए ताबड़तोड़ कई वार
प्रेम हसीन होता है। ये पुरानी कहावत है। मौजूदा दौर में घटित हो रही घटनाओं के देखकर तो यही कहा जा सकता है कि प्रेम जानलेवा है। दरअसल, मुंबई के वडाला इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर (Wadala Wife Attacks Husband with Lover) दी। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान इस्माइल अली जमाल अली शेख (36) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के एंटॉप हिल के बंगाली पुरा इलाके में 36 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस्माइल की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उस पर चाकू से कई बार हमला किया। एंटॉप हिल पुलिस ने हत्या के मामले में उसकी पत्नी सुमाया शेख (26) और उसके प्रेमी जब्बार शेख को गिरफ्तार किया है। इस्माइल को अपनी पत्नी और जब्बार के बीच नाजायज संबंध के बारे में पता चल गया (Wadala Wife Attacks Husband with Lover) था एंटॉप हिल पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस्माइल को अपनी पत्नी और जब्बार के बीच नाजायज संबंध के बारे में पता चल गया (Wadala Wife Attacks Husband with Lover) था। इस बीच अवैध संबंध का खुलासा होने पर दोनों पत्नी-पत्नी के बीचक तीखी नोकझोंक हुई। बातों ही बातों में बात बढ़ने लगी और दोनों रात भर लड़ते रहे। इस तरह लड़ते-लड़ते सुबह के तीन बज गए। इस बीच आरोपी महिला ने अपने प्रेमी जब्बार को घर बुलाया। अब दोनों मिलकर इस्माइल से हाथ-पाई करने लगे। तभी सुमाया ने इस्माइल के पैर पकड़ लिए। तभी मौका पाकर जब्बार ने एक धारदार हथियार से इस्माइल की गर्दन पर एक के बाद एक कई बार वार कर दिया। यही नहीं, प्रेमी के हमले के बाद आरोपी महिला ने भी चाकू से अपने पति पर कई बार वार किया। इसे भी पढ़ें:- पहले 19 साल के प्रेमी से करवाया अपनी ढाई साल की बेटी दुष्कर्म, फिर घोंटा बच्ची का गला पुलिस को की गुमराह करने की भरसक (Wadala Wife Attacks Husband with Lover) कोशिश पुलिस के के मुताबिक, आरोपी सुमाया ने अपने पति के खून से लथपथ शव को घर के बाहर घसीटा और फिर पुलिस को गुमराह करने की भरसक कोशिश की। अनजान बनते हुए उसने दावा किया कि किसी और ने उसके पति की हत्या कर (Wadala Wife Attacks Husband with Lover) दी। पहले तो एक पल के लिए तो पुलिस ने उसपर यकीन भी कर लिया, लेकिन पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने के चलते पुलिस को उसपर शक हुआ। सुमाया गोलमोल जवाब दे रही थी। इस बीच पुलिस ने जब कड़ाई से पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की तो वो टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बता दें कि मर्डर के बाद महिला का प्रेमी जब्बार शेख मौके से भाग गया था। लेकिन बाद में गुप्त सूचना के आधार पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। फ़िलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया है। एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस संबंधित मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। Latest News in Hindi Today Hindi news Wadala Wife Attacks Husband with Lover #WadalaCrime #MumbaiNews #HusbandAttack #WifeWithLover #DomesticViolence #CrimeNews #WadalaIncident #BreakingNews

