Wife kills husband crime news

Husband murder by wife: प्रेमी की चाहत में पत्नी ने किया पति का क़त्ल, हादसा दिखाने के लिए सड़क पर फेंकी लाश, इस तरह खुली पोल

उत्तर-प्रदेश में क्राइम है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली हो रही घटनाएं दिल को दहला दे रही हैं। ताजा मामला है यूपी के मैनपुरी का, जहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। दरअसल, एक अप्रैल को हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला (Husband murder by wife) था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नियमानुसार शिनाख्ती के लिए शव को 72 घंटे तक के लिए मोर्चरी पर रखा गया। शिनाख्त न होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर कुचलकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।  समीर की भाभी राधा देवी ने 11 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई (Husband murder by wife) थी रिपोर्ट  पुलिस के मुताबिक बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुन्नामई निवासी 35 वर्षीय समीर की पत्नी मीरा का परिवार वालों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद से वह पत्नी और बच्चों को के साथ वंशीगोहरा इलाके में किराए के कमरे में रहा करता था। इस बीच 30 मार्च को समीर अपने भाई सुशील के साले के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए बेवर क्षेत्र के गांव नगरिया गया हुआ था। उस दिन से उसकी कोई खबर नहीं मिली। और इसी दरम्यान उसकी पत्नी मीरा भी घर से लापता हो गई थी। इस बीच काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो समीर की भाभी राधा देवी ने 11 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई (Husband murder by wife) थी। मामले की छानबीन कर रही पुलिस को इस बीच पता चला कि 15 अप्रैल को समीर की पत्नी मीरा ने एटा जिले में रहने वाले अपने प्रेमी रिंकू चौहान से कोर्ट मैरिज कर ली। यही नहीं, पुलिस को यह भी पता चला कि दो साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी। इतनी जानकारी पुलिस के लिए काफी थी।  पुलिसिया अंदाज में दोनों टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर (Husband murder by wife) लिया इस जानकारी के आधार पर पुलिस मीरा और रिंकू दोनों को उठाया और तबियत से पूछताछ। शुरू में दोनों ने इस तरह की किसी भी जानकारी से इंकार कर दिया। लेकिन जब पुलिस ने पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की तो दोनों टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर (Husband murder by wife) लिया। पुलिस के मुताबिक एटा स्थित बिछवां क्षेत्र के गांव सुन्नामई के रहने वाले लापता युवक की हत्या की साजिश पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। इसके बाद प्रेमी ने मौसेरे भाई के साथ पत्थर से कुचलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। और फिर सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में हाईवे किनारे फेंक दिया। इस बीच महिला और उसके प्रेमी ने एटा में कोर्ट मैरिज कर ली। जानकारी के मुताबिक सात साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से रिंकू और मीरा की मुलाक़ात हुई थी। कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और धीरे-धीरे बातचीत होने के बाद दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मीरा का पति समीर पहले केरल में नौकरी करता था। इस बीच कुछ दिनों से वह घर पर ही रह रहा था। समीर के घर में रहने की वजह से रिंकू और मीरा मिल नहीं पा रहे थे। इसी वजह से मीरा ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसे भी पढ़ें:- ईंट की खराब क्वालिटी बनी हत्या की वजह, सीतामढ़ी में मजदूर की दर्दनाक मौत रात में उसे शराब पिलाई और नीलेश ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या (Husband murder by wife) कर दी इस पूरे मामले पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि “पूछताछ में महिला और उसके प्रेमी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। महिला ने स्वीकार किया कि रिंकू से उसके प्रेम संबंध हैं और दो साल पहले दोनों ने चोरी छिपे मंदिर में शादी भी कर ली थी। पति उनकी राह में रोड़ा बन रहा था। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। और फिर मीरा के कहने पर रिंकू अपने मौसी के बेटे नीलेश के साथ समीर को 31 मार्च को कूलर और फ्रिज दिलाने के बहाने एटा ले गया था। जहां दोनों ने रात में उसे शराब पिलाई और नीलेश ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या (Husband murder by wife) कर दी। और हत्या करने के बाद शव को हाथरस के सिकंदराराऊ में हाइवे किनारे फेंक दिया था।”  फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पुलिस हत्या में शामिल  नीलेश की तलाश में जुटी है। खैर, पुलिस ने शुक्रवार को पति की हत्यारोपित पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। Latest News in Hindi Today Hindi News Husband murder by wife #WifeMurdersHusband #CrimeStory #AffairCrime #HusbandMurder #LoveAffairMurder #CrimeNews #BreakingNews #CrimeUpdate #ShockingMurder #TrueCrime

आगे और पढ़ें
Wife Tries to Kill Husband with Lover in Murder Attempt

Wife tries to kill husband: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की अपने ही पति को कार से कुचलकर मारने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद से देश का पुरुष समाज सकते में हैं। विशेषकर शादीशुदा पुरुष। कहने की जरूरत नहीं, प्रेमियों की वजह से कही न कहीं शादीशुदा पुरुषों की जान पर बन आई है। पता नहीं, कब और कौन किस प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दे कहा नहीं जा सकता। मेरठ की मुस्कान की तरह ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी कुछ इसी तरह का मिलता-जुलता मामला प्रकाश में आया है। ग्वालियर की मुस्कान अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद के ही पति की जान लेने पर इस कदर आमादा है कि उसने पति को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। आपको जानकर हैरानी होगी कि पति को मारने के लिए उसने उस पर कार ही चढ़ा (wife tries to kill husband) दी। इस हादसे के बाद से पीड़ित पति न सिर्फ सदमे में है बल्कि वो ग्वालियार पुलिस से मदद की गुहार भी लगा रहा है। इस बीच घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पत्नी के बॉयफ्रेंड ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर कार ही चढ़ा दी। न सिर्फ कार चढ़ाई बल्कि कई मीटर तक उसे घसीटते हुए कुचलकर भाग भी गया।  मामला (wife tries to kill husband) मध्य्प्रदेश के ग्वालियर का है बता दें कि मामला (wife tries to kill husband) मध्य्प्रदेश के ग्वालियर का है। ग्वालियर के तारागंज इलाके में रहने वाले अनिल पाल की शादी साल 2016 में टेकनपुर की रहने वाली रजनी पाल से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद उनके बच्चे भी हुए। अनिल के मुताबिक शादी के शुरूआती दिनों में सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन शादी के कुछ वर्षों बाद ही उसकी पत्नी उसे धमकाने लगी थी। वो अक्सर छोटी-छोटी बात पर नाराज होकर मायके चली जाया जाती। रोज-रोज के तमाशे से अनिल अब परेशान रहने लगा था। करता भी क्या, समाज और लोक-लिहाज के डर से यह सोचकर वो चुप रहा कि लोकबाग क्या कहेंगे। सिर्फ और सिर्फ अपनी इज्जत और बच्चों के खातिर वो सबकुछ सहता गया। खैर, इस बीच बार-बार इस तरह बेवजह पत्नी का मायके जाना उसे को खटकने लगा। फिर उसने अपने स्तर पर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस दरम्यान उसे पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला। उसे यह भी पता चला कि पत्नी का मायके के पड़ोस में ही रहने वाले मंगल सिंह कुशवाहा के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। फिर वो अपनी पत्नी पर नजर रखने लगा। अक्सर वो पत्नी कहाँ आती है, कब आती है और कहाँ जाती है। इन सब की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। इस दरम्यान कई बार उसने अपनी पत्नी को मंगल के साथ आते-जाते देखा। उन्हें साथ आता-जाता देख उसका शक गहराता गया।  इसे भी पढ़ें:-सॉरी पापा, अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 29 वर्षीय टीचर ने की आत्महत्या पोल खुलते देख कार में बैठे प्रेमी मंगल ने हत्या के इरादे से उसपर चढ़ा (wife tries to kill husband) दी कार  खैर, इस बीच 20 मार्च के दिन उसकी पत्नी ने शाम तक वापस आने की बात कहकर मायके जाने हेतु टेकनपुर चली गई। इससे पहले वो वहां पहुँच पाती शक के चलते पति अनिल पाल आधे घंटे पहले ही ग्वालियर के नाकाचन्द्रबदनी पहुंच गया। और पत्नी के आने का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद उसने एक कार से अपनी पत्नी को उतरते देखा। इस तरह अपनी पत्नी को किसी और के साथ देख अनिल ने कार रोकने की कोशिश की। पोल खुलते देख कार में बैठे प्रेमी मंगल ने हत्या के इरादे से उसपर कार चढ़ा (wife tries to kill husband) दी और फरार हो गया। इस घटना में अनिल को गंभीर चोटें आईं हैं, गनीमत यह कि उसे कुछ हुआ नहीं। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चालक पीड़ित पर कार चढ़ाते हुए भागता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक घायल अनिल ने जब अपनी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने सामान्य सड़क हादसे के तहत मामला दर्ज किया। कमाल की बात यह कि इस घटना के अगले दिन ही पत्नी अनिल का घर छोड़ कर अपने मायके चली गई। सुनाई न होती देख पीड़ित अनिल पाल बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। पुरे मामले ओर अनिल का कहना है कि उसकी पत्नी बुधवार को घर वापस आ गयी है और साथ रहने की बात कहते हुए धमका रही है। इन हालातों में उसे जान का खतरा है।” शिकायत के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कह रही है। Latest News in Hindi Today Hindi news wife tries to kill husband #CrimeNews #WifeCrime #HusbandMurder #CrimeStory #ViralNews #MurderAttempt #ShockingCrime #NewsUpdate #IndiaCrime #JusticeForVictim

आगे और पढ़ें
Husband murder for insurance

Husband murder for insurance: 1 करोड़ के इंश्योरेंस की रकम पाने के लिए पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की अपने ही पति की हत्या

पैसा इंसान की नीयत ख़राब कर देता है। बहुत मुमकिन है कि कभी-कभी पैसों की लालच में आकर अपने सगे रिश्ते ही खून के प्यासे हो जाते हैं। कई मामले ऐसे भी देखे गए हैं जहां चंद पैसों की लालच में सगे खून ने ऐसा रंग बदला कि समूची इंसानियत ही शर्मसार हो उठी। ऐसा ही एक मामला हुआ है महाराष्ट्र के सांगली जिले में, जहाँ एक करोड़ रुपये की बीमा राशि के लिए पत्नी ने बेटे और एक साथी के साथ मिलकर अपने ही पति को ही (Husband murder for insurance) मौत की नींद सुला दिया। सोचने वाली बात यह कि यह हत्या पति के एक करोड़ रुपये के बीमा को हथियाने के लिए की गई। दोनों मां बेटे को मौत को दुर्घटना बताने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान वनिता बाबूराव पाटिल, उसके बेटे तेजस बाबूराव पाटिल और उसके मित्र भीमराव गणपतराव हुलवान के रूप में हुई है। 1 मार्च को इन्हें पुलिस ने सांगली से गिरफ्तार किया था। इस मामले पर सहायक पुलिस इंस्पेक्टर अमोल शिवशरण ने कहा कि “हालाँकि वनिता अपराध स्थल पर नहीं थी, लेकिन उसने ही योजना बनाई थी।” वनिता अपने पति पर आत्महत्या (Husband murder for insurance) का दबाव बनाने लगी बता दें कि पूरा मामला बीमा राशि के लिए किये कत्ल से जुड़ा है। दरअसल, 56 वर्षीय बाबूराव पाटिल पर 50 लाख रुपये का कर्ज था, जिसमें एक होम लोन भी शामिल था। अक्सर देनदार तकाजा करने घर आया करते थे। इस दरम्यान जब बैंक ने नीलामी नोटिस जारी कर दिया। रोज-रोज के तकाजे और बैंक की नोटिस से पत्नी वनिता और बेटा तेजस दोनों परेशान हो चुके थे। वो किसी भी तरह से इस कर्ज से मुक्त होना चाहते थे। आखिर समाज में उनकी अपनी इज्जत धूमिल जो हो रही थी। इस दरम्यान उन्हें अपने पति के इन्सुरेंस पॉलिसी के बारे में पता चला। उन्हें यह भी पता चला कि इन्सुरेंस के रकम करोड़ों में है। बता दें कि बाबूराव के पास चार बीमा पॉलिसियाँ थीं, जिनमें एक 1 करोड़ रुपये की टर्म प्लान भी शामिल थी। फिर क्या था, अपनी झूठी साख को बचाने के लिए एक दिन पत्नी वनिता बाबूराव से कहती है कि “वो आत्महत्या (Husband murder for insurance) कर ले। इससे हम कर्ज से मुक्त हो जाएंगे।” लेकिन पति ने उसे अनसुना कर दिया।  पति द्वारा अनदेखा किए जाने से वनिता नाराज थी (Husband murder for insurance) अब वो आये दिन बाबूराव पर आत्महत्या करने के लिए दबाव बनाने लगी। वो दबाव तो बना रही थी लेकिन बाबूराव था कि हर बार अनदेखा किए जा रहा था। पति द्वारा इस तरह अनदेखा किए जाने से वनिता क्रोधित हो उठी। और इस बीच उसने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही पति को ठिकाने लगाने की साजिश बनाने लगी। चूँकि वनिता कोई पेशेवर कातिल तो थी नहीं। उसे यह भी पता था कि यह काम अकेले माँ-बेटे के बस का नहीं है। इस काम में एक और शख्स की आवश्यकता होगी। सो, इस काम के लिए उसने अपने बेटे के दोस्त भीमराव गणपतराव हुलवान को पैसों का लालच देकर राजी किया। फिर तीनों ने मिलकर एक्सीडेंट (Husband murder for insurance) दिखाने की साजिश रचने लगे।  बेटे तेजस और उसके मित्र ने उसे कार से कुचल (Husband murder for insurance) दिया इस बीच वनिता रोज-रोज बाबूराव पर आत्महत्या करने हेतु दबाव बनाने लगी। पैसों के खातिर पत्नी यह रवैया देख बाबूराव टूट गया और हाईवे पर जाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। लेकिन वो असफल रहा। इस बीच 10 फरवरी की रात 2 से 3 बजे के बीच मिरज-पंढरपुर हाईवे स्थित लांडेवाड़ी के पास उसके अपने बेटे तेजस और उसके मित्र ने उसके सर को डिवाइडर पर इतने जोर से पटका कि उसकी मौत (Husband murder for insurance) हो गई। इसके बाद दोनों घटनास्थल से फरार हो गए। ऐसा इसलिए ताकि पुलिस इसे एक्सीडेंट समझकर मामला रफादफा कर दे। अगले दिन सुबह बाबूराव पाटिल का शव आर्या होटल के पास उसके भाई सागर पाटिल को मिला। भाई को इस तरह जख्मी हालत में देख उसने आनन-फानन में उसे नजदीकी हॉस्पिटल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस इसे एक्सीडेंट ही मानकर चल रही थी। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी। सबके बयान से तो पुलिस संतुष्ट दिखी, लेकिन माँ-बेटे के गुमराह करने वाले बयान ने पुलिस को शक करने पर मजबूर कर दिया। पुलिस की पहली शक की सुई माँ-बेटे पर ही गई।  इसे भी पढ़ें:- इस वजह से हुई कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या, आरोपी ने खोले कई राज़ शुरुआती जांच में माँ-बेटे ने किया पुलिस को गुमराह (Husband murder for insurance) दरअसल, दोनों ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वे कराड में थे। खैर, पुलिस ने फिर से ज़ेरोईन करना शुरू किया। इसी बीच पुलिस मोबाइल के कॉल रिकार्ड्स, मोबाइल के लास्ट लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। फिर उनके हाथ ऐसा सुराख़ लगा कि पुलिस ने एक बार फिर माँ-बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया। और इस बात सख्ती से पूछताछ की। जब पुलिस ने उन्हें कॉल डिटेल्स और लोकेशन दिखाई तो माँ-बेटे दंग रह गए। थोड़ी ही देर में उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। इसके बाद सांगली पुलिस ने मृतक बाबूराव की पत्नी वनिता, बेटे तेजस और उसके साथी भीमराव को हत्या और हत्या की साजिश रचने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक तीनों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  Latest News in Hindi Today Hindi News Husband murder for insurance #InsuranceMurder #CrimeForMoney #HusbandMurder #ShockingCrime #FamilyBetrayal #CrimeNews #InsuranceFraud #TrueCrime #MurderMystery #JusticeForVictim

आगे और पढ़ें
Translate »