India's No.1 Management Institute

रैंक नंबर 1, उत्कृष्टता की पहचान, जानिए आईआईएम अहमदाबाद के बारे में कुछ रोचक बातें

आईआईएम (IIM) यानी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Indian Institute of Management) भारत के मुख्य मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट हैं। यह इंस्टीट्यूट बेहतरीन बिजनेस स्टडी और रिसर्च के लिए प्रसिद्ध हैं। आईआईएम (IIM) में कई अन्य कोर्स भी किए जा सकते हैं जैसे पोस्टग्रेज्यूटेड प्रोग्राम, पीएचडी आदि। इन इंस्टिस्टिट्यूट्स में स्टूडेंट्स को अच्छी शिक्षा मिलती है, यहां की फैकल्टी अच्छी है और इसके साथ ही यहां से पढ़ाई करने के बाद नौकरी के अच्छे मौके भी मिलते हैं। भारत में कुल 21 आईआईएम (IIM) हैं, जो पूरे देश में अलग-अलग जगहों में स्थित हैं। इन इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन पाना आसान नहीं होता। इसके लिए छात्रों को एक कठिन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) भारत का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Indian Institute of Management) है। आइए जानें आईआईएम अहमदाबाद के बारे में रोचक बातें (Interesting facts about IIM Ahmedabad)। आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad): कुछ खास बातें जिनके बारे में जानकारी है जरूरी आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) भारत का सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल है। इसका टीचिंग मॉडल, फैकल्टी, प्लेसमेंट आदि सभी बेहतरीन हैं। आइए जानें आईआईएम अहमदाबाद के बारे में रोचक बातें (Interesting facts about IIM Ahmedabad):  भारत का नंबर 1 इंस्टीट्यूट जैसा की पहले ही बताया गया है कि यह इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Indian Institute of Management) इंस्टिट्यूट भारत का सबसे बेहतरीन यानी नंबर 1 बिजनेस स्कूल है। यह संस्थान अपनी अच्छी शिक्षा और रिसर्च के लिए प्रसिद्ध है। यह देश और दुनिया में अपनी अच्छी रैंकिंग के लिए भी जाना जाता है। आईआईएम अहमदाबाद के बारे में रोचक बातें (Interesting facts about IIM Ahmedabad) इस प्रकार हैं: कैंपस क्या आप जानते हैं कि आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) के कैंपस को वास्तुकार लुई कान द्वारा डिजाइन किया गया था? इसमें रेड ब्रिक आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है जो इसे अनोखा और सुंदर बनाता है। इस कैंपस में हर सुविधा प्रदान की गई है। स्टूडेंट्स के डेवलपमेंट के लिए यह एक बेहतरीन स्थान है। यहां अच्छे होस्टल्स, खेल सुविधाओं के साथ ही हेल्थ सेंटर भी है। यहां छात्रों के लिए स्क्वैश कोर्ट, स्विमिंग पूल और जिम की सुविधा भी है। बेहतरीन प्लेसमेंट  आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) में छात्रों को अच्छी प्लेसमेंट दीं जाती है। यहां के छात्रों को नेशनल के साथ ही इंटरनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट मिलती है। इन कंपनियों में अमेजॉन, गूगल,  बीसीजी आदि शामिल हैं। यहां के छात्रों को एक अच्छा सैलरी पैकेज मिलता है, जो भारत के अन्य इंस्टीट्यूट्स के मुकाबले अधिक है। हार्वर्ड केस मेथड  आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) में मुख्यतया हार्वर्ड केस मेथड का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें रियल बिजनेस प्रॉब्लम्स का एनालिसिस कर के उनका सलूशन निकाला जाता है। इससे छात्रों को प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलता है। पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और प्रबंधन गुरु सीके प्रहलाद आदि इसी इंस्टीट्यूट से पढ़े हुए हैं। यह पूर्व छात्र इंस्टीट्यूट की उत्कृष्टता का प्रतीक हैं और इससे यह भी पता चलता है कि यह इंस्टीट्यूट अपने छात्रों को सफल बनाने में मदद करता है।  इसे भी पढ़ें:- भारत में जल्द ही लांच होगी वजन कम करने की यह दवा  विदेशी कैंपस आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) ने अपना पहला विदेश कैंपस दुबई में स्थापित किया है, जहां इस साल सितम्बर से प्रवेश मिलेगा। यानी नहीं, इस इंस्टीट्यूट की दुनिया भर में मुख्य इंस्टीट्यूट्स के साथ पार्टनरशिप है। इससे यहां से छात्रों को विदेश में एक समेस्टर बिताने का मौका मिलता है। इससे छात्रों को न केवल इंटरनेशनल एक्सपीरियंस मिलता है बल्कि उन्हें दुनिया को व्यापक दृष्टिकोण से देखने का अवसर भी मिलता है। संक्षेप में कहा जाए तो इस इंस्टीयूट में दाखिला ले कर छात्र अपने करियर को सफल बना सकते हैं बल्कि अच्छा अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi IIM Ahmedabad #IIMAhmedabad #IIMA #TopManagementInstitute #IIMAFacts #BestIIMIndia #IIMRanking #BusinessSchoolIndia

आगे और पढ़ें
Translate »