प्रमुख खबरें
छत्तीसगढ़ में 21 माओवादियों के सरेंडर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना

छत्तीसगढ़ में 21 माओवादियों के सरेंडर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 21 माओवादियों के सरेंडर के बाद उनकी प्रशंसा की. उन्होंने अभी भी हथियार थामने वाले माओवादियों से जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की अपील भी की. हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पणकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 21 माओवादियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें से 13 वरिष्ठ कार्यकर्ता थे.” उन्होंने कहा, “मोदी सरकार के आह्वान पर हिंसा का त्याग कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए मैं उनकी सराहना करता हूं. मैं उन बाकी लोगों से, जो अभी भी बंदूक थामे हुए हैं, अपनी अपील दोहराता हूं कि वे जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर दें.” अमित शाह ने केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “हम 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” पूना मार्गम: पुनर्वास से पुनर्जीवनकांकेर जिले में रविवार को 21 माओवादी कैडरों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया. यह कदम “पूना मार्गम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत किया गया. इन 21 कैडरों में 4 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर), 9 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 8 पार्टी सदस्य शामिल हैं. आत्मसमर्पण करने वालों में 13 महिला और 8 पुरुष कैडर हैं. इस समूह में डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल हैं. 400 से अधिक माओवादियों ने किया सरेंडरइन कैडरों के पास से 18 हथियार भी बरामद किए गए, जिनमें तीन एके-47 रायफलें, चार एसएलआर रायफलें, दो इंसास रायफलें, छह .303 रायफलें, दो सिंगल शॉट रायफलें और एक बीजीएल हथियार शामिल हैं. करीब दो हफ्तों में छत्तीसगढ़ में 400 से अधिक माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले हैं. सबसे बड़ी उपलब्धि उस समय मिली, जब माओवादी गढ़ माने जाने वाले माड़ क्षेत्र के 208 नक्सलियों ने बस्तर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित एक कार्यक्रम में आत्मसमर्पण किया. इससे पहले, 16 अक्टूबर को 170 और 15 अक्टूबर को 27 माओवादियों ने सरेंडर किया था.

आगे और पढ़ें
दिल्ली में दहशत! DU की छात्रा पर तेजाब से हमला, कॉलेज जाते समय 3 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

दिल्ली में दहशत! DU की छात्रा पर तेजाब से हमला, कॉलेज जाते समय 3 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. पीड़िता के साथ ये वारदात उस समय हुई जब वह अपने कॉलेज जा रही थी. छात्रा पर यह हमला नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास रविवार को हुआ. पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी सेकेंड ईयर में पढ़ रही थी. आरोपियों ने तेजाब पीड़िता के चेहरे पर फेंका था, लेकिन छात्रा ने अपने हाथों से चेहरा ढक लिया. इस हमले में पीड़ित छात्रा के हाथ जल गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. यह घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे हुई. हमले के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक पीड़िता के हाथों में चोटें आई है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक मुकुंदपुर की रहने वाली 20 साल की एक लड़की पर एसिड अटैक हुआ है. पीड़िता सेकेंड ईयर (नॉन-कॉलेज) की स्टूडेंट है. वह रविवार को अपनी क्लास लेने के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज अशोक विहार जा रही थी. जब वह कॉलेज की तरफ जा रही थी तभी उसकी जान-पहचान का जितेंद्र (मुकुंदपुर निवासी) अपने साथियों के साथ बाइक पर वहां पहुंच गया. जितेंद्र के साथियों की पहचान ईशान और अरमान के रूप में हुई है. चेहरे पर फेंका तेजाब पीड़िता के मुताबिक ईशान ने अरमान को एक बोतल थमाई, जिसमें एसिड भरा हुआ था. अरमान ने वो तेजाब उसके (लड़की के) चेहरे की तरफ फेंक दिया. वह अपना चेहरा बचाने के लिए हाथों से ढंक लिया. जिसकी वजह से उसका चेहरा तो बच गया लेकिन हाथ जल गए. वारदात के बाद सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए. कुछ दिनों पहले लड़की की हुई थी बहस पुलिस ने लड़की के हवाले से जानकारी दी कि आरोपी जितेंद्र उसका पीछा किया करता था. एक महीने पहले ही दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी. एबीवीपी ने की सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. संगठन ने हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान और सख्त कार्रवाई की मांग की है. एबीवीपी दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पर लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के बाहर हुआ एसिड अटैक बेहद भयावह और निंदनीय घटना है. विश्वविद्यालय परिसर, जहां महिला सशक्तीकरण की बातें की जाती हैं, वहीं ऐसी घटनाएं समाज और विश्वविद्यालय दोनों को शर्मसार करने वाली हैं. एबीवीपी छात्रा को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी. फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. तीनों आरोपी अभी भी फरार बताये जा रहे हैं.

आगे और पढ़ें
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्टम, आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्टम, आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग दबाव प्रणालियों के बनने के बाद अगले कुछ दिनों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान 28 अक्टूबर को शाम तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के आसपास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच पहुंच सकता है. इसके चलते कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ दिल्ली और एनसीआर के मौसम पर नजर डालें तो आज यानी 26 अक्टूबर को यहां मौसम साफ रहेगा. दिन के समय धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम तक तापमान में गिरावट आएगी. वहीं, 27 और 28 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इससे छठ पूजा के दौरान लोगों को सावधानी बरतनी पड़ सकती है. पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में इस साल बर्फबारी समय से पहले ही शुरू हो गई है. तापमान में अचानक गिरावट के चलते कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है. मनाली, लाहौल-स्पीति और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. यह पर्यटकों के लिए रोमांचक तो है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए चुनौतियों भरा साबित हो सकता है. यूपी-बिहार में मौसम का हाल उत्तर प्रदेश में आज बारिश की संभावना लगभग नहीं है. दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. हवा की रफ्तार 20-25 किमी/घंटा के बीच और दिशा उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है. बिहार में भी मौसम अधिकांश हिस्सों में शुष्क रहेगा. 26 अक्टूबर को राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि, 29 से 31 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात के उत्तर की ओर बढ़ने से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कल का मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह को कोहरा या धुंध छा सकती है. यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री के बीच रहेगा.

आगे और पढ़ें
रैली में बोले अमित शाह- अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विवि को कोई हाथ नहीं लगा सकता

रैली में बोले अमित शाह- अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विवि को कोई हाथ नहीं लगा सकता

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में खगड़िया और मुंगेर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नालंदा की पावापुरी में ही 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने निर्वाण प्राप्ति की थी. यहीं पर नालंदा का विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय कुमारगुप्त ने बनाया था, जिसको 12वीं शताब्दी में बख्तियार खिलजी ने जला दिया था. उन्होंने कहा कि जब बख्तियार खिलजी ने नालंदा विद्यापीठ जलाई, तब इसके पुस्तकालय से 6 माह तक पुस्तकों के जलने का धुआं उठता रहता था. ये विनाश का काम बख्तियार खिलजी ने किया था, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से नालंदा विश्वविद्यालय बनाकर हमारे नालंदा की विरासत को गौरव देने का काम किया है. 10 साल से बिहार में कोई नरसंहार नहीं हुआ है केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ये एनडीए का शासन है, अब 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, नालंदा विश्वविद्यालय को कोई हाथ नहीं लगा सकता. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया है- विकास भी, विरासत भी. यहीं पर एआई और डेटा का नया युग हम शुरू करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में अनेक बड़े कारखाने और एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री हम लगाएंगे, जो किसानों की आय भी बढ़ाएगी और औद्योगिक विकास भी होगा. अमित शाह ने आगे कहा कि इस बार बिहार में 2 चरण में चुनाव होने वाले हैं. लालू और राबड़ी के जमाने में यहां कानून-व्यवस्था इतनी गिर गई थी कि चुनाव 6-6 चरण में कराने पड़ते थे. मैं आपसे कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के शासन में 6 चरण की जगह 2 चरण में चुनाव हो रहे हैं. इस बार फिर एनडीए सरकार बना दो, अगली बार एक ही चरण में चुनाव होगा. उन्होंने आगे कहा कि लालू के बेटे बिहार की कानून व्यवस्था की बात कर रहे थे. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जरा अपने गिरेबान में झांककर देखिए. 2005 की तुलना में 2024 में हत्याओं में 20 प्रतिशत की कमी, डकैती की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी और फिरौती की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी आई है और 10 साल से बिहार में कोई नरसंहार नहीं हुआ है. बिहार अब सुरक्षित हुआ है. लालू अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने बिहार की 1.21 करोड़ जीविका दीदी के खातों में 10-10 हजार रुपए एक ही बटन दबाकर ट्रांसफर करने का काम किया है. सभी के लिए 125 यूनिट बिजली फ्री की. युवाओं को ग्रेजुएट होने के बाद 2 वर्ष तक 1 हजार रुपए भत्ता मिलेगा. उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 किया, बुढ़ापे का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 किया, आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7 हजार से बढ़ाकर 9 हजार किया और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय भी डबल कर दिया गया है. शाह ने आगे कहा कि लालू अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया अपने बेटे को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. जो परिवार की राजनीति करते हैं, वे अपने बेटे-बेटियों के लिए सरकार चलाते हैं. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार भारत और बिहार के गरीबों के लिए सरकार चलाते हैं. उन्होंने कहा कि आपने 20 साल तक आशीर्वाद दिया है, एक और 5 साल आशीर्वाद दीजिए. हम बिहार को विकसित बिहार बनाकर रहेंगे.

आगे और पढ़ें
नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का महापर्व, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का महापर्व, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शनिवार से शुरू हो गया है. चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व उत्तर प्रदेश, बिहार सहित विश्वभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने छठ पूजा की देशवासियों को शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी का एक्स पोस्टपीएम मोदी ने कहा कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है. बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, हमारी संस्कृति का यह विराट उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक है, जिसकी पवित्रता और नियम-निष्ठा अतुलनीय है. इस पावन अवसर पर छठ के घाटों पर जो दृश्य दिखाई देता है, उसमें पारिवारिक और सामाजिक सद्भाव की अद्भुत प्रेरणा होती है.” उन्होंने कहा कि छठ की प्राचीन परंपरा का हमारे समाज पर बहुत गहरा प्रभाव रहा है. आज विश्व के कोने-कोने में छठ को संस्कृति के महाउत्सव के रूप में मनाया जाता है. पूरी दुनिया में रहने वाले भारतवंशी परिवार, इसकी परंपराओं में पूरी आत्मीयता से सम्मिलित होते हैं. मेरी कामना है कि छठी मइया सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें. छठ महापर्व आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का एक अनूठा संगम है. इसमें जहां अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है, वहीं प्रसाद में भी प्रकृति के विविध रंग समाहित होते हैं. पीएम मोदी छठ पूजा के गीत करेंगे साझापीएम मोदी ने आगे लिखा कि छठ पूजा के गीत और धुनों में भी भक्ति और प्रकृति का अद्भुत भाव भरा होता है. आज इस महापर्व पर मैं आज आप सभी के साथ छठी मइया के ऐसे गीतों को साझा कर रहा हूं, जिन्हें सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा. सीएम नीतीश कुमार ने भी दी बधाईछठ पूजा को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग शुद्ध अंतःकरण और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना है

आगे और पढ़ें
लालू की RJD के जंगलराज ने पीढ़ियों को बर्बाद किया, NDA सरकार के साथ जारी रहेगा बिहार का विकास: PM मोदी

लालू की RJD के जंगलराज ने पीढ़ियों को बर्बाद किया, NDA सरकार के साथ जारी रहेगा बिहार का विकास: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जहां जंगलराज की चर्चा करते हुए राजद और कांग्रेस को निशाना साधा, वहीं एनडीए सरकार में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की. ‎कांग्रेस से तीन गुना ज्यादा राशि, तीन गुना तेज गति से विकास ‎समस्तीपुर के दुधपुरा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जितना पैसा केंद्र से बिहार को मिला था, उससे तीन गुना ज्यादा भाजपा-एनडीए की सरकार में मिला है, जिससे तीन गुना तेज गति से विकास हो रहा है. ‎ 2005 में जंगलराज समाप्त हुआ, नीतीश के नेतृत्व में प्रचंड जीत ‎उन्होंने 2005 की चर्चा करते हुए कहा कि वह अक्टूबर महीना ही था जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में जंगलराज को समाप्त किया था और यहां सुशासन की शुरुआत हुई थी. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगा. नीतीश कुमार की प्रशंसा: हर दिशा में तेज हुए विकास कार्य पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला है, आप किसी भी दिशा में चले जाइए, आपको या तो केंद्र या फिर राज्य सरकार के विकास का काम चलता दिखेगा. पानी, बिजली, इंटरनेट सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि सशक्तिकरण के भी माध्यम हैं. इनसे लोगों को रोजगार मिलता है. ‎ परिवार की चिंता में डूबे राजद-कांग्रेस; जंगलराज ने पीढ़ियां बर्बाद कीं पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस को अपने-अपने परिवारों के राजनीतिक भविष्य की ही चिंता है. इसलिए आज वो बिहार के नौजवानों के सामने झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. आरजेडी और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का आंकड़ा है. जहां आरजेडी जैसा दल हो वहां कानून व्यवस्था हो ही नहीं सकती. आरजेडी के शासन में यहां रंगदारी, हत्या, फिरौती, अपहरण… एक उद्योग के रूप में फले-फूले. आरजेडी के जंगलराज ने बिहार की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया. बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की सराहना उन्होंने यह भी कहा कि इस समय बिहार के विकास में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की भी बहुत प्रशंसा हो रही है. बिहार की एक करोड़ 20 लाख बहनों को रोजगार के लिए हर एक बहन के बैंक खाते में 10 हजार रुपए की मदद भेजी गई है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 14 नवंबर के बाद जब फिर से एनडीए की सरकार बनेगी तो बिहार की लाखों बहनों को रोजगार बढ़ाने के लिए और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा. मखाना बोर्ड का गठन और किसानों-मछुआरों के हित में सम्मान निधि पीएम मोदी ने मखाना किसानों के लिए कहा कि हमने नया मखाना बोर्ड बनाया है, ये क्रांति का आरंभ है. हमारी सरकार बिहार के विकास में छोटे किसानों और मछुआरों के हितों को प्राथमिकता दे रही है. पीएम किसान सम्मान निधि से हमने छोटे किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा भेजना शुरू किया. बिहार के किसानों के खातों में भी 28 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा किए जा चुके हैं. इससे पहले पीएम मोदी कर्पूरी ग्राम पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

आगे और पढ़ें
समस्तीपुर से होगा PM मोदी का चुनावी शंखनाद, 24 अक्टूबर को शाह भी करेंगे महागठबंधन पर वार

समस्तीपुर से होगा प्रधानमंत्री मोदी का चुनावी शंखनाद, 24 अक्टूबर को शाह भी करेंगे महागठबंधन पर वार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की जुबानी जंग तेज हो गई है. एनडीए ने अपना ‘मिशन बिहार’ चरम पर पहुंचा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे और समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम से प्रधानमंत्री मोदी चुनावी शंखनाद करेंगे. यह उनका चुनाव घोषणा के बाद पहला दौरा होगा, जो एनडीए के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. उसी दिन वे बेगूसराय में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार में सक्रिय रहेंगे, जो सीवान और बक्सर में रैलियां करेंगे. दोनों नेताओं का यह समन्वित प्रयास एनडीए की मजबूत पकड़ को दर्शाता है. समस्तीपुर: हारी हुई सीटों पर पीएम का फोकस समस्तीपुर का चयन सोच-समझकर किया गया है. 2020 के चुनाव में इस जिले की 10 विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन ने 5-5 सीटें जीती थीं. एनडीए के रणनीतिकार अब उन 5 हारी हुई सीटों – हसनपुर, मोरवा, उजियारपुर, समस्तीपुर और विभूतिपुर – पर नजरें गड़ाए हैं. कर्पूरी ग्राम में रैली का आयोजन सामाजिक न्याय के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर से जुड़ाव को मजबूत करेगा. उम्मीदवारों में जेडीयू के राजकुमार राय (हसनपुर) से लेकर रवीना कुशवाहा (विभूतिपुर) तक एनडीए मजबूत दावेदार उतार चुका है. पीएम मोदी की उपस्थिति से इन सीटों पर बहुजन वोटों को एकजुट करने की उम्मीद है. बेगूसराय में रैली पूर्वी बिहार के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास होगा. शाह की रणनीति: सीवान-बक्सर में पकड़ मजबूत अमित शाह का यह दूसरा दौरा होगा. हाल ही में वे छपरा के तारैया में रैली कर चुके हैं. 24 अक्टूबर को सीवान और बक्सर की सभाओं के बाद 25 अक्टूबर को वे नालंदा, मुंगेर और खगड़िया जाएंगे. भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन को ‘महालठबंधन’ कहकर तंज कसा, दावा किया कि माहौल एनडीए के पक्ष में है. एनडीए ने सीट बंटवारा पूरा कर लिया है, हालांकि हम और आरएलएसपी के साथ शुरुआती खींचतान हुई. दूसरी ओर, 30 अक्टूबर को पीएम मोदी मुजफ्फरपुर और छपरा में रैलियां करेंगे. विपक्ष (India) में हलचल: डैमेज कंट्रोल की कोशिश महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच तनाव चरम पर है. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं. 23 अक्टूबर को पटना में अशोक गहलोत और तेजस्वी यादव की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जो डैमेज कंट्रोल का प्रयास है. जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा पर तीन नेताओं के पर्चे वापस कराने का आरोप लगाया. एनडीए का स्लोगन ‘2025 में एनडीए 225’ जोर पकड़ रहा है, जबकि विपक्ष को एकजुट होने की चुनौती है. बिहार की 243 सीटों पर यह जंग दिलचस्प मोड़ ले रही है. कुल मिलाकर, 24 अक्टूबर एनडीए के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.

आगे और पढ़ें
मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनके 5 बड़े बिजनेस, जो उन्हें बनाते हैं करोड़ों की मालकिन

मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनके 5 बड़े बिजनेस, जो उन्हें बनाते हैं करोड़ों की मालकिन

डांसिंग क्वीन’ के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है और लोग उन्हें उनके आइकॉनिक डांस नंबर्स जैसे ‘छैयां छैयां’ और ‘मुन्नी बदनाम’ के लिए याद करते हैं लेकिन मलाइका सिर्फ एक डांसर या एक्ट्रेस नहीं हैं वो एक स्मार्ट बिजनेस वुमन भी हैं. 51 की उम्र में भी वो जिस तरह से करोड़ों की कमाई कर रही हैं, वो उनकी सोच और मेहनत का नतीजा है. चलिए जानते हैं उनके 5 बड़े बिजनेस एम्पायर्स के बारे में: फिटनेस एम्पायर मलाइका की फिटनेस खुद एक ब्रांड है. उन्होंने ‘Diva Yoga’ नाम से एक प्रीमियम योगा स्टूडियो शुरू किया है, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए है. यहां योगा, पिलाटेस और फिटनेस प्रोग्राम्स चलते हैं. उनकी खुद की फिटनेस देखकर लोग इस स्टूडियो पर भरोसा करते हैं और यही इसे एक हाई-एंड ब्रांड बनाता है. फैशन क्लोदिंग लाइन मलाइका का स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है. इसी को बिजनेस में बदलते हुए उन्होंने ‘The Label Life’ में क्रिएटिव पार्टनर के तौर पर काम शुरू किया. यह एक ऑनलाइन ब्रांड है जो कपड़े, एक्सेसरीज़ और होम डेकोर बेचता है. मलाइका खुद जब इन कपड़ों को पहनती हैं तो वो अपने आप में एक बड़ा प्रमोशन बन जाता है. टीवी शोज और जजिंग मलाइका अब सिर्फ परफॉर्म नहीं करतीं हैं बल्कि दूसरों के टैलेंट को जज भी करती हैं. ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शोज में उनकी मौजूदगी चैनल के लिए फायदेमंद होती है. एक रिपोर्ट्स की माने तो वो एक सीजन के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं. रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी मलाइका ने ‘Scarlet House’ नाम से अपना रेस्टोरेंट शुरू किया है. वो अक्सर यहां अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हैं, जिससे रेस्टोरेंट को जबरदस्त पब्लिसिटी मिलती है. ये उनके हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश का हिस्सा है. फिल्म प्रोडक्शन ‘Moving In With Malaika’ शो के जरिए उन्होंने प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा. इससे पहले वो ‘दबंग’ फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं. ये दिखाता है कि मलाइका सिर्फ कैमरे के सामने नहीं बल्कि उसके पीछे भी कमाल कर रही हैं. मलाइका अरोड़ा ने अपने टैलेंट और सोच से खुद को एक ब्रांड बना लिया है. उनका हर कदम एक बिजनेस मूव है और यही उन्हें एक असली ‘बॉस लेडी’ बनाता है.

आगे और पढ़ें
हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है- चिराग पासवान

महागठबंधन के दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं, हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है- चिराग पासवान

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) बुधवार को खगड़िया जिले के गोगरी पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान हाई स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए की चुनावी जनसभा को संबोधित किया. एनडीए कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का मालाओं और नारों के बीच भव्य स्वागत किया. यह सभा एनडीए के उम्मीदवार बाबूलाल शौर्य के पक्ष में आयोजित की गई थी, जिन्हें लोजपा (रामविलास) ने परबता विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है. कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन के घटक दलों पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा, “महागठबंधन के दल एक-दूसरे को नीचा दिखाते हैं. उनके बीच एकजुटता नाम की कोई चीज नहीं बची है. वहीं, एनडीए के सभी साथी एकजुट होकर खड़े हैं. हमारा लक्ष्य बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है.” चिराग ने बिहार की विकास यात्रा पर जोर देते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने केंद्र और राज्य स्तर पर कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जो गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं. विपक्ष आलोचना करता है, कोई समाधान नहीं देता सभा में चिराग ने विशेष रूप से परबता क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे बाबूलाल शौर्य को भारी मतों से जिताकर बिहार विधानसभा भेजें. उन्होंने कहा, “बाबूलाल शौर्य एनडीए के समर्पित सिपाही हैं. वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. खगड़िया जैसे जिलों में हमेशा से लोजपा का मजबूत आधार रहा है, और इस बार हम इसे और मजबूत करेंगे.” चिराग ने कहा कि विपक्ष केवल आलोचना करता है, लेकिन कोई समाधान नहीं देता. उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि ये बिहार के हर घर तक पहुंच रही हैं. बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा, जो 6 और 11 नवंबर को होंगे. वहीं, 14 नवंबर को रिजल्ट घोषित होंगे. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एनडीए की अहम दल है.

आगे और पढ़ें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई. दीपावली के मौके पर व्हाइट हाउस में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी उन्होंने मेजबानी की. राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम मोदी (PM Modi) को फोन पर दीपावली की बधाई दी. पीएम मोदी का एक्स पोस्ट पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) के साथ बातचीत की जानकारी दी और उन्हें धन्यवाद कहा. पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें.” Thank you, President Trump, for your phone call and warm Diwali greetings. On this festival of lights, may our two great democracies continue to illuminate the world with hope and stand united against terrorism in all its forms. राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा वहीं मीडिया से बात करते हुए, ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी से बात की थी और कहा, “मैंने आज ही प्रधानमंत्री मोदी से बात की. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. हमने व्यापार के बारे में बात की. हमने कई चीजों पर बात की, लेकिन ज्यादातर व्यापार जगत के बारे में. उनकी इसमें बहुत रुचि है.” राष्ट्रपति ट्रंप का दावा राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा. उन्होंने कहा, “हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, और वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदने वाले हैं. वह रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं.

ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन पर दिवाली की शुभकामनाएं दीं, पीएम मोदी ने जताया आभार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में दीपावली मनाई. दीपावली के मौके पर व्हाइट हाउस में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी उन्होंने मेजबानी की. राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने पीएम मोदी (PM Modi) को फोन पर दीपावली की बधाई दी. पीएम मोदी का एक्स पोस्ट पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) के साथ बातचीत की जानकारी दी और उन्हें धन्यवाद कहा. पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें.” Thank you, President Trump, for your phone call and warm Diwali greetings. On this festival of lights, may our two great democracies continue to illuminate the world with hope and stand united against terrorism in all its forms. राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा? वहीं मीडिया से बात करते हुए, ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी से बात की थी और कहा, “मैंने आज ही प्रधानमंत्री मोदी से बात की. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. हमने व्यापार के बारे में बात की. हमने कई चीजों पर बात की, लेकिन ज्यादातर व्यापार जगत के बारे में. उनकी इसमें बहुत रुचि है.” राष्ट्रपति ट्रंप का दावा राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर से कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा. उन्होंने कहा, “हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, और वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदने वाले हैं. वह रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं.”

आगे और पढ़ें
Translate »