Railway waiting ticket: रेलवे ने बदला वेटिंग टिकट सिस्टम, जानिए क्या है नया नियम
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब रेलवे ने यह तय किया है कि किसी भी ट्रेन में कुल सीटों या बर्थ की संख्या का अधिकतम 25% हिस्सा ही वेटिंग टिकट (Railway waiting ticket) के रूप में जारी किया जाएगा। यह नई व्यवस्था यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने, टिकट कन्फर्मेशन को लेकर स्पष्टता लाने और ओवरबुकिंग जैसी समस्याओं को कम करने के मकसद से लागू की जा रही है। क्या है नया नियम? रेल मंत्रालय के अनुसार अब राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, मेल/एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों सहित सभी कैटेगरी की ट्रेनों में वेटिंग टिकटों की सीमा तय कर दी गई है। इसे अगर आसान शब्दों में समझें तो किसी ट्रेन में कुल 1,000 बर्थ या सीटें हैं, तो केवल 250 यात्रियों को ही वेटिंग टिकट (Waiting ticket confirm) दिए जाएंगे। इससे पहले यात्रियों को आखिरी समय तक यह चिंता रहती थी कि उनका टिकट कन्फर्म होगा या नहीं। अब इस नियम से यात्रियों को पहले से अंदाजा लग सकेगा कि उनका टिकट कन्फर्म (Ticket confirm) होगा या नहीं। किन-किन श्रेणियों में होगा यह लागू? यह नियम सभी प्रमुख श्रेणियों— रेलवे का मानना है कि दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों को भी ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। अभी तक क्या थी स्थिति? जनवरी 2013 के एक सर्कुलर के अनुसार रेलवे प्रत्येक श्रेणी में एक फिक्स संख्या तक वेटिंग टिकट जारी करता था। जैसे: इस कारण कई बार यात्रियों को आरक्षित टिकट (Reserved ticket) होने के बावजूद यात्रा में खासी असुविधा होती थी। आखिरी समय तक कन्फर्म टिकट (Confirm ticket) का इंतजार करना पड़ता था और कई बार वे जबरदस्ती आरक्षित कोचों में चढ़ जाते थे, जिससे अव्यवस्था फैलती थी। इसे भी पढ़ें:- कौन सा रिचार्ज प्लान आपके लिए हो सकता है बेस्ट? रेलवे का डेटा क्या कहता है? रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चार्ट तैयार होने तक आमतौर पर 20 से 25 फीसदी वेटिंग टिकट कन्फर्म (Waiting ticket confirm) हो जाते हैं। इसी अनुभव के आधार पर रेलवे ने यह 25% वेटिंग लिमिट तय की है। इसका मकसद है कि यात्रियों को साफ जानकारी मिल सके और वो बिना कन्फर्म टिकट यात्रा करने से बचें। नए नियमों के संभावित फायदे क्या है यात्रियों की राय? रेलवे द्वारा जारी इस निर्णय को कई यात्रियों ने सराहा है। खासकर त्योहारी सीजन में टिकट मिलना बेहद मुश्किल होता है, ऐसे में वेटिंग टिकट (Waiting ticket) की संख्या सीमित करना यात्रियों को सही दिशा में योजना बनाने में मदद करेगा। वहीं कुछ यात्री यह भी मानते हैं कि अगर वेटिंग टिकट (Waiting ticket) की संख्या सीमित होगी तो ज्यादा लोग तत्काल या डायनेमिक प्राइसिंग की ओर जाएंगे, जिससे टिकट महंगे हो सकते हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा वेटिंग टिकट की सीमा को 25% तक सीमित करने का फैसला यात्री सुविधा की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह न केवल टिकट कन्फर्मेशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगा, बल्कि ट्रेनों में अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था को भी रोकने में मदद करेगा। यह निर्णय उस दिशा में एक प्रयास है, जिसमें रेलवे सिर्फ अधिक से अधिक लोगों को यात्रा सुविधा देना नहीं बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण अनुभव भी सुनिश्चित करना चाहता है। रेलवे की यह नई नीति अगले कुछ महीनों में ट्रेनों में भीड़ और टिकट व्यवस्था में कैसा सुधार लाती है, यह देखना दिलचस्प होगा। Latest News in Hindi Today Hindi Waiting ticket confirm #IndianRailways #WaitingTicketUpdate #TrainRules2025 #IRCTC #RailwayNews #TravelIndia

