Peace talks with Pakistan

Pakistan Seeks Peace Talks After Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की अकड़ हुई ढीली, लगाने लगा शांति वार्ता की गुहार

पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हमला कर 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर इस कायराना आतंकी हमले का बदला लिया था। इस कार्रवाई में भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया बल्कि पाकिस्तान के एयर डिफेन्स सिस्टम और एयर बेस को भी तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया था। कहने की जरूरत नहीं इस ऑपरेशन के बाद पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का लोहा माना। ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारत आतंक का पर्याय बन चुके पाकिस्तान को ऐसी चोट दी है कि वो कभी नहीं भूलेगा। तीन दिन चली इस स्ट्राइक में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। और सीजफायर की गुहार लगाने लगा। मजे की बात यह कि भारत से कुटने के बाद अब पाकिस्तान भारत के साथ शांति वार्ता करने को बेकरार है। बड़ी बात यह कि पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद भारत के सामने बातचीत (Pakistan Seeks Peace Talks After Operation Sindoor) का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि “शांति बहाल करने के लिए वो वार्ता करने को तैयार हैं। पाक पीएम के अनुसार इस शांति वार्ता में कश्मीर का मुद्दा भी शामिल होगा।” पाकिस्तान ने भारत के समक्ष बातचीत का (Pakistan Seeks Peace Talks After Operation Sindoor) रखा है प्रस्ताव  दरअसल, गुरुवार को पंजाब के कामरा एअरबेस के दौरे पर गए पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सैन्य अधिकारियों और सेना को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत-पाक तनाव पर चर्चा की। इस बीच उन्होंने भारत के समक्ष बातचीत का प्रस्ताव (Pakistan Seeks Peace Talks After Operation Sindoor)  भी रखा है। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान शांति बहाल करने के लिए भारत के साथ वार्ता करना चाहता है।” यही नहीं, कश्मीर मुद्द्दे पर बोलते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि “भारत ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है। भारत हमेशा जोर देता है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख उसके अभिन्न अंग हैं और हमेशा रहेंगे।” इस संबोधन के दौरान कामरा एअरबेस पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, विदेश मंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख जनरल मुनीर और वायुसेना प्रमुख जहीर अहमद बाबर सिद्धू भी मौजूद थे। इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात पाकिस्तान पीओके में अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय इलाकों को कब खाली करेगा- भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर हालाँकि अभी तक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के इस ऑफर (Pakistan Seeks Peace Talks After Operation Sindoor) पर भारत की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन गुरूवार को होंडुरास के दूतावास का उद्घाटन करते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जरूर साफ कर दिया था कि “कश्मीर पर चर्चा के लिए केवल एक ही बात बची है कि पाकिस्तान पीओके में अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय इलाकों को कब खाली करेगा?” देखना यह दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के इस प्रस्ताव पर भारत क्या पहल करता है? क्या भारत शांतिवार्ता के लिए राजी होगा? खैर, होगा या नहीं ये तो वक़्त ही बताएगा।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Pakistan Seeks Peace Talks After Operation Sindoor #OperationSindoor #PakistanPeaceTalks #IndiaPakistanTensions #PeaceNegotiations #PakistanAppealsPeace #IndiaStrikesBack #MilitaryDiplomacy #IndiaDefence #PakistanArmy #SouthAsiaSecurity

आगे और पढ़ें
India-Pakistan Ceasefire

‘हमारी कस्टडी में भारत का पायलट नहीं…’, पाकिस्तानी सेना ने कहा यह सब मीडिया और सोशल मीडिया का झूठा प्रोपेगेंडा

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) हो चुका है। भारतीय सेना (Indian Army)और वायु सेना के जबरदस्त प्रहार के बाद पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) का प्रस्ताव रखा था, जिसे भारत ने मान लिया। अब दोनों देश डीजीएमओ स्तर पर इस सीजफायर पर बात करेंगे। पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने युद्ध में मुंह की खाने के बाद भले ही भारत के सामने हाथ जोड़ लिया हो, लेकिन वहां की मीडिया अभी भी अपनी सेना की वीरता का झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने से नहीं रूक रहा। इनमें से ही एक प्रोपेगेंडा है कि पाकिस्तान ने भारत के कई फाइटर प्लेन मार गिराए हैं और भारतीय पायलट पाकिस्तान के कब्जे में है।  इसे भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान करेगा दुस्साहस तो मिल जाएगा खाक में, जानें कैसी है भारत की तैयारी हालांकि अब पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने ही इस झूठे प्रोपेगेंडा की हवा निकाल दी है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए पाक सेना के मीडिया विंग के डायरेक्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे में भारत का कोई पायलट नहीं है। यह खबर सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रहा प्रोपेगेंडा है। इससे ज्यादा हम कुछ नहीं बता सकते हैं।  भारत ने किया खंडन तो पाकिस्तान को मजबूरन बोलना पड़ा सच  पाकिस्तानी सेना बीती रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी। इस दौरान एक महिला पत्रकार ने जनरल अहमद चौधरी से पूछा कि क्या भारत का कोई पायलट पाकिस्तानी सेना के कब्जे में है और अगर हां तो हम उसे क्या भारत को वापस लौटाएंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए जनरल चौधरी ने कहा कि मैं आप सभी लोगों को यह बात साफ कर देना चाहता हूं कि भारत का कोई भी पायलट हमारे पास नहीं है। यह सब महज अफवाह है, जो मीडिया और सोशल मीडिया पर कुछ लोग फैला रहे हैं। इसे सिर्फ फेक न्यूज और झूठा प्रोपेगेंडा कहा जा सकता है। पिछले कुछ दिनों से इस तरह का प्रोपेगेंडा देखने को मिल रहा है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की मीडिया इस प्रोपेगेंडा को खूब फैला रही थी और पाकिस्तान की सेना भी क्रेडिट लेने के लिए इस खबर का खंडन नहीं कर रही थी। लेकिन बीती शाम भारतीय सेना ने प्रेस ब्रीफिंग के समय बताया कि उनके सभी पायलट सुरक्षित घर वापस लौट आए हैं, तो मजबूरन पाकिस्तानी सेना को सच बोलना पड़ गया। हालांकि अभी भी पाकिस्तानी मीडिया अपनी सेना के शर्मनाक हार को छुपाने के लिए कई झूठ फैलाने में जुटी हुई है।  Latest News in Hindi Today Hindi news India-Pakistan Ceasefire #IndiaPakistanTensions #BLAStatement #FakePakClaims #IndianPilotNews #BLAWithIndia #GeoPolitics #IndiaStandsStrong #PakistanPropaganda #SouthAsiaCrisis #DefenseNews

आगे और पढ़ें
Ajit Doval Receives Call from Pakistan

Ajit Doval Receives Call from Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद अजीत डोभाल के पास पाकिस्तान से आया इस शख्स का फोन, करने लगा मिन्नतें

मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी देर रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने पर भीषण बमबारी कर उसे नेस्तनाबूद कर दिया। 9 जगहों की गई इस भीषण बमबारी में तकरीबन 90 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर का खौफ ऐसा कि पड़ोसी मुल्क चंद घंटों में ही घुटनों पर आ गया है। हालाँकि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को आगे नहीं बढ़ाने की घोषणा की है। खैर, इस बीच पाकिस्तान ने भारतीय सेना की किसी भी कार्रवाई का माकूल जवाब देने की बात कही है। वो बात और है कि गीदङ भभकी देने में पाकिस्तान का कोई सानी नहीं है। आये दिन वो भारत को गीदड़ भभकी देता रहता है। इस बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भारत के हमले का जवाब देने की घोषणा की है। उन्होंने अपनी सेना से कहा है कि उनपर पाकिस्तान को भरोसा है और सेना अपने हिसाब से इस हमले का जवाब देगी। यही नहीं उन्होंने कहा कि “भारत ने उन पर युद्ध थोपा (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) है और वह इसका करारा जवाब देंगे।  पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और आईएसआई के प्रमुख असीम मलिक ने की अजित डोभाल से (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) बात  खैर, इस बीच प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत द्वारा किए गए हमले के तुरंत बाद ही पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और आईएसआई के प्रमुख असीम मलिक ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) की। इस दौरान उन्होंने अजित डोभाल से गिड़गिड़ाकर मिन्नतें की। हालांकि इसे लेकर अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों के बीच क्या बात हुई है और असीम मलिक ने डोभाल से क्या गुजारिश की। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह कि अजीत डोभाल के साथ हुई मलिक की इस बातचीत की जानकारी खुद पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक इंटरव्यू में दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक न्यूज चैनल टीआरटी वर्ल्ड के रिपोर्टर ने दावा किया है कि “उसके चैनल से बातचीत में डार ने खुद बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच एनएसए के स्तर पर संपर्क स्थापित हुआ है। गौरतलब हो कि लंबे अरसे से भारत और पाकिस्तान के बीच हर स्तर पर बातचीत बंद है। दरअसल, भारत की स्पष्ट नीति है कि आतंकवाद और बातचीत दोनों एक साथ नहीं चल सकती। कारण यही जो, मोदी सरकार ने सभी स्तर पर पाकिस्तान का बायकॉट कर रखा है।  इसे भी पढ़ें:-  ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, नहीं लिया सबक तो भारत कर सकता है इससे भी बड़ी कार्रवाई पाकिस्तान के सैन्य जनरलों यह सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का इतना कड़ा जवाब (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) देगा बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तानी आतंकवादियों और पाकिस्तान के सैन्य जनरलों यह सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का इतना करारा जवाब (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) देगा। भारत ने दुनिया के सामने ऐलान किया है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। उसका मकसद इस मसले को आगे बढ़ाना नहीं है। उसने पाकिस्तान आर्मी और आम जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। भारत के इस हमले के बाद दुनिया ने दोनों देशों के बीच जंग की आशंका जताई है। हालाँकि वैश्विक समुदाय ने दोनों देशों से संयम बरतने की बात कही है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Ajit Doval Receives Call from Pakistan #AjitDoval #OperationSindoor #PakistanCall #IndiaPakistanTensions #IndianIntelligence #NationalSecurity #AjitDovalNews #RAWIndia #BreakingNewsIndia #GeoPolitics

आगे और पढ़ें
Act of war by Pakistan

भारत के Operation Sindoor को पाकिस्तान ने बताया एक्ट ऑफ वॉर, एनएससी की बैठक में लिए ये फैसले

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने बुधवार तड़के एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस एयरस्ट्राइक में अभी तकरीबन 90 से आतंकियों के मारे जाने की बात कही जा रही है। भारतीय सेना ने इस एयर स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) नाम दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में इस कदर भय का माहौल है कि वहां बैठकों का दौर जारी है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक हुई जिसमें उसने भारत के एयर स्ट्राइक की निंदा करते हुए इसे पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का घोर उल्लंघन बताया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “भारत की कार्रवाई स्पष्ट रूप से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत एक्ट ऑफ वॉर है।” खैर, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बयान में भारत के कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रावधानों का उल्लंघन बताया गया है।  ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद प्रधान मंत्री शहबाज ने बुलाई बैठक  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने कहा है कि “पाकिस्तान अपनी पसंद के समय, स्थान और तरीके से आत्मरक्षा में भारत के हवाई हमलों का जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है। उसने अपनी सेना को एक्शन लेने का अधिकार दे दिया है।” जानकारी के लिए बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) प्रधान मंत्री शहबाज ने शीर्ष सुरक्षा संस्था की बैठक बुलाई थी। यह बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली। इस दौरान सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में उन्होंने दुनिया से भारत के अकारण अवैध कार्यों की गंभीरता को पहचानने और इसे अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों और कानूनों के घोर उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया।  इसे भी पढ़ें:-  ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, नहीं लिया सबक तो भारत कर सकता है इससे भी बड़ी कार्रवाई भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में (Operation Sindoor) कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और 46 घायल हुए हैं  बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का खौफ ऐसा कि प्रधानमंत्री शरीफ ने इस पर चर्चा करने के लिए दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस अधिक जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि “बाद में, शरीफ संसद को संबोधित करेंगे और मौजूदा घटनाक्रम के संबंध में लिए गए निर्णय से अवगत कराएंगे।” इससे पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से कहा कि “भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और 46 घायल हुए हैं।” गौरतलब हो कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत देर रात को पाकिस्‍तान में एयर-स्‍ट्राइक की थी। ऐसे में इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस हमले के बाद पाकिस्‍तान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की जा सकती है। इसके मद्देनजर भारतीय राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पाकिस्‍तान को सीधे यह चेतावनी दी है कि “अगर सीमा पार से किसी भी प्रकार की आक्रमकता दिखाई जाती है तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Operation Sindoor #OperationSindoor #IndiaPakistanTensions #ActOfWar #NSCMeeting #IndiaStrikeBack #PakResponse #DefenceUpdate #BreakingNews #MilitaryAction #Geopolitics

आगे और पढ़ें
Translate »