India destroys Jaish HQ

India Destroys Jaish & LeT HQs: जैश और लश्कर का हेडक्वाटर तबाह, वजह यही जो भारत ने पाकिस्तान के इन ठिकानों को बनाया निशाना

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद समस्त भारतवासियों ने मोदी सरकार और भारतीय सेना से उम्मीद लगा रखा थी कि भारत जल्द से जल्द इस हमले का बदला लेगा। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए भारत की वीर सेना ने हमले का बदला लिया भी। भारत ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में करारा जवाब दे दिया है। दरअसल, 7 मई की तड़के सुबह भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों से जुड़े नौ ठिकानों पर हमला (India Destroys Jaish & LeT HQs) किया। बता दें कि इस हमले को आर्मी, नेवी और एयरफोर्स, तीनों ने मिलकर अंजाम दिया। भारत द्वारा की गई इस एयर स्ट्राइक में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े अन्य आतंकी नेटवर्कों (Pakistan terror camps) को नष्ट कर दिया। गौर करने वाली बात यह कि चुने गए इन नौ टारगेट में से सभी का भारत में किए गए प्रमुख आतंकी साजिशों से नाता रहा है।  आतंकी मसूद अजहर के नेतृत्व वाले आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का (India Destroys Jaish & LeT HQs) मुख्यालय है आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के दक्षिणी पंजाब में बहावलपुर को टारगेट बनाया। इसे टारगेट करने की वजह यह है कि यहाँ आतंकी मसूद अजहर के नेतृत्व वाले आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का (India Destroys Jaish & LeT HQs) मुख्यालय है। जैश-ए-मोहम्मद नामक इस आतंकी समूह ने साल 2001 में संसद हमले और 2019 के पुलवामा आत्मघाती बम विस्फोट सहित भारत में कई हाई-प्रोफाइल हमलों की जिम्मेदारी ली है। बहावलपुर के बाद भारत ने मुरीदके को टारगेट किया। लाहौर से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा और उसकी शाखा, जमात-उद-दावा का लंबे समय से केंद्र (Pakistan terror camps) है। 200 एकड़ से अधिक में फैले, मुरीदके आतंकी गढ़ में ट्रेनिंग कैंप है। इस कारण भारत ने मुदिरके को निशाना बनाया। मुदिरके के अलावा भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित कोटली को निशाना बनाया। क्योंकि 50 से अधिक आतंकियों को ट्रेनिंग देने की क्षमता वाले कोटली को आत्मघाती हमलावरों और विद्रोहियों के लिए एक प्रमुख ट्रेनिंग ग्राउंड के रूप में जाना जाता है। यह आतंकियों का लॉन्च बेस है और यहाँ बॉम्बर्स को ट्रेनिंग मिलती है।  इसे भी पढ़ें:-  भारत-पाक तनाव के बीच गृह मंत्रालय की तैयारियां तेज़, राज्यों में मॉक ड्रिल का आदेश महमूना कैंप में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकियों को ट्रेनिंग (Pakistan terror camps) देता है यही नहीं, भारत ने सियालकोट के पास स्थित महमूना कैंप को निशाना (India Destroys Jaish & LeT HQs) बनाया। दरअसल, महमूना कैंप में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकियों को ट्रेनिंग (Pakistan terror camps) देता है। इन आतंकियों का इस्तेमाल कश्मीर में आतंक फ़ैलाने के लिए किया जाता है। खैर इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के करीब स्थित सरजाल और बरनाला को भी टारगेट किया। इन्हें घुसपैठ का मुख्य द्वारा माना जाता है। कुल-मिलाकर भारत के एयरस्ट्र्राइक में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वाटर्स को पूरी तरह कर दिया है।  Latest News in HindiToday Hindi news  (India Destroys Jaish & LeT HQs) #IndiaStrikesBack #JaishMohammed #LeTHQDestroyed #IndianArmy #PakistanTerrorCamps #SurgicalStrike #NationalSecurity #CounterTerrorism #BreakingNewsIndia #IndiaPakistanTensions

आगे और पढ़ें
India response to terror

India Pakistan trade ban: पाकिस्तान पर एक और बड़ी चोट, पहलगाम हमले के बाद भारत ने सभी तरह के आयात-निर्यात पर लगाई रोक

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी देखी जा रही है। जिसका असर दोनों देशों के व्यापार पर भी (India Pakistan trade ban) पड़ रहा है। गौरतलब हो कि सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद भारत सरकार ने अब सभी तरह के आयात और निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। इसका सीधा सा मतलब है कि अब दोनों देशों के बीच किसी भी तरह का व्यापार नहीं होगा। न भारत से कोई पाकिस्तान जाएगी और नहीं पाकिस्तान से कोई भी चीज भारत ही आएगी। सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि “अब पाकिस्तान से पूरी तरह से आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।” पाकिस्तान के विरुद्ध कड़े एक्शन लेते हुए भारत ने पहले डायरेक्ट ट्रेड को बंद किया था। लेकिन अब सरकार ने सभी तरह के इनडायरेक्ट ट्रेड को भी बंद करने का फैसला किया है। कहने की जरूरत नहीं, भारत सरकार का यह फैसला पाकिस्तान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। भारत सरकार के इस फैसले के बाद अब जाहिर है पाकिस्तानी जहाज भारत के पोर्ट पर नहीं रुकेंगे।  पाकिस्तान से लाहौरी कुर्ते, पेशावरी चप्पलें और सेंधा नमक बड़ी मात्रा में भारत आयात किए (India Pakistan trade ban) जाते हैं  बता दें कि वाणिज्य मंत्रालय ने इस आदेश को लेकर एक नोटिफिकेश भी जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात-निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक (India Pakistan trade ban) लगा दी है। गौरतलब हो भारत ने पहलगाम हमले के बाद वाघा-अटारी क्रॉसिंग को पहले ही बंद कर दिया था। ध्यान देने वाली बात यह कि ये वही एकमात्र मार्ग था जिससे दोनों देशों के बीच कारोबार होता था। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि पाकिस्तान से भारत में कौन सामान आयात किया जाता था। तो बता दें कि पाकिस्तान से लाहौरी कुर्ते, पेशावरी चप्पलें और सेंधा नमक बड़ी मात्रा में भारत आयात किए जाते थे। इसके अलावा इनमें ड्राई फ्रूट्स, कपास, सीमेंट और स्टील भी शामिल हैं। यही नहीं, भारत-पाकिस्तान से कार्बनिक केमिकल्स, कन्फेक्शनरी प्रोडक्ट और चश्मों में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिकल्स भी आयात करता है।  इसे भी पढ़ें:-   पहलगाम हमले के बाद पाक आर्मी में गजब का खौफ, इस वजह से लोगों से की 2 महीने का राशन जमा करने की अपील भारत सरकार के इस फैसले के बाद अब इन तमाम उत्पादों का आयात पूरी तरह से रुक गया है (India Pakistan trade ban) गौर करने वाली बात यह कि पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान पर एक के बाद एक बड़े स्ट्राइक करते जा रहा है। एक बड़ी स्ट्राइक करते हुए भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह के आयात (India Pakistan trade ban) पर बैन लगा दिया है। भारत सरकार के इस फैसले के बाद अब इन तमाम उत्पादों का आयात पूरी तरह से रुक गया है। इससे न सिर्फ पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को झटका लगेगा, बल्कि भारतीय बाजार में कुछ खास किस्म के उत्पादों की उपलब्धता में कमी देखी जाएगी।  Latest News in HindiToday Hindi news India Pakistan trade ban #IndiaPakistanTradeBan #PahalgamAttack #IndiaStrikesBack #TradeBanOnPakistan #IndiaPakistanTensions #ModiOnPakistan #ImportExportBan #NationalSecurityIndia #IndiaPakistanNews #TerrorAttackResponse

आगे और पढ़ें
India response to Pahalgam attack

India response to Pahalgam attack: पहलगाम में कायराना हमले के बाद भारत ने उठाया ऐसा कदम कि पूरे पाकिस्तान में मची खलबली 

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले में 26 लोगों की हत्या हो गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा ही सख्त कदम (India response to Pahalgam attack) उठाया है। बुधवार रात सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक के बाद भारत ने पाकिस्तान पर पांच प्रतिबंध लगा दिए हैं। सख्त कदम उठाते हुए भारत ने सिंधु जल का पानी रोक दिया है। ढाई घंटे तक चली बैठक के बारे में मिस्री ने बताया कि “हमले में कई लोग घायल हुए हैं।” सीसीएस ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मिस्री ने कहा कि “दुनिया भर की कई सरकारों ने अपना समर्थन और एकजुटता दिखायी है और उन्होंने स्पष्ट रूप से इस आतंकवादी हमले की निंदा की है।” उन्होंने आगे कहा कि “सीसीएस ने ऐसी भावनाओं की सराहना की, जो आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दर्शाती है।” बता दें कि सीसीएस की बैठक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि इस कायराना हमले के बाद भारत ने कुछ कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है।  भारत सरकार के इस कदम से पूरे पाकिस्तान में (India response to Pahalgam attack) दहशत का माहौल है  भारत उन लोगों की तलाश में लगातार डटा (India response to Pahalgam attack) रहेगा जिन्होंने आतंकवादी कृत्य किए हैं  इस दौरान विदेश सचिव ने बताया कि “सीसीएस को दी गई ब्रीफिंग में आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों को सामने (India response to Pahalgam attack) लाया गया।” उन्होंने कहा कि “इस बात को रेखांकित किया गया कि यह हमला जम्मू-कश्मीर में चुनावों के सफल आयोजन और आर्थिक वृद्धि तथा विकास की दिशा में इसकी निरंतर प्रगति के मद्देनजर हुआ।” यही नहीं मिस्री ने कहा कि “सीसीएस ने समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सभी सुरक्षा बलों को उच्च सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया।” उन्होंने यह भी कहा कि “इसमें यह संकल्प लिया गया कि हमले के अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा और उनके प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि “तहव्वुर राणा के हालिया प्रत्यर्पण की तरह, भारत उन लोगों की तलाश में लगातार डटा रहेगा जिन्होंने आतंकवादी कृत्य किए हैं या इसकी साजिश रची है।” इसे भी पढ़ें:-  इसलिए पीएम मोदी ने सऊदी से भारत लौटते समय पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का नहीं किया इस्तेमाल भारत के इन पांच कदमों के बाद पाकिस्तान में मच (India response to Pahalgam attack) गई है खलबली  गौर करनेवाली बात यह कि भारत के इन पांच कदमों के बाद पाकिस्तान में खलबली मच (India response to Pahalgam attack) गई है। पाकिस्तान में डर का आलम यह है कि आज वहां प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एनएससी की इस बैठक में सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं मंत्री शामिल होंगे। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि “एनएससी की बैठक में भारत के कदमों पर चर्चा होगी और इसके बाद वह जवाबी कार्रवाई करेगा।” Latest News in Hindi Today Hindi  India response to Pahalgam attack #PahalgamAttack #IndiaStrikesBack #IndianArmy #TerrorismInKashmir #PakistanExposed #SurgicalStrike #DefendIndia #IndianForces #PahalgamTerror #KashmirSecurity

आगे और पढ़ें
Translate »