CSK Faces Second Consecutive Loss

Chennai Super Kings Loss: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली लगातार दूसरी हार, इस बार राजस्थान रॉयल्स ने दी करारी शिकस्त

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से हरा (Chennai Super Kings Loss) दिया। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में 9 विकेट के गंवाकर 182 रन बनाए। इस चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 183 रनों का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। गौरतलब हो कि यह सीएसके की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले सीएसके को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था।  नीतीश राणा ने सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रनों साझेदारी की  बात करें राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी की तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत इस मैच में विकेट (Chennai Super Kings Loss) के साथ हुई। पहले ही ओवर में खलील अहमद ने यशस्वी जायसवाल को 4 रनों पर अश्विन के हाथों कैच आउट करवा दिया। जायसवाल के आउट होते ही तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आये बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा अलग फॉर्म में दिखे। उन्हें सलामी बल्लेबाज सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रनों साझेदारी की। इस बीच 16 गेंदों में 20 रन बनाकर संजू सैमसन नूर अहमद के हाथों आउट हो गए। संजू सैमसन के आउट होने के बाद नीतीश राणा ने कप्तान रियान पराग के साथ मिलकर 24 गेंदों में 38 रनों की पार्टनरशिप की पारी खेली। इस दौरान नीतीश ने 21 गेंदों में अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया। इस तरह वो 36 गेंदों में 81 रन पर धोनी के हाथों स्टम्पिंग का शिकार हए। कमाल की बात यह कि 124 राण पर तीन विकेट गंवाने के बाद राजस्थान की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। ध्रुव जुरेल ने तीन, वानिंदु हसरंगा ने चार, कुमार कार्तिकेय सर एक रन ही बना सके। चेन्नई की तरफ से नूर अहमद, खलील अहमद और मथिसा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी (Chennai Super Kings Loss) नहीं रही 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी (Chennai Super Kings Loss) नहीं रही। सीएसके को पहले हो ओवर में रचिन रवींद्र के रूप में पहला झटका लगा, वो बिना खाता खोले ही जाेफ्रा आर्चर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच 46 रनों की साझेदारीहुई। जब तक ये दोनों क्रीज पर थे तब तक ऐसा लग रहा था कि मैच पर सीएसके आसानी से मैच जीत जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, इस बीच हसरंगा ने राहुल त्रिपाठी को आउट करके सीएसके को सबसे बड़ा झटका दिया। वो 19 गेंदों में 23 रन ही बना सके। त्रिपाठी के बाद बैटिंग करने आए शिवम दुबे 10 गेंदों में 18 और विजय शंकर 6 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर भी ऋतुराज गायकवाड़ एक छोर से डटे रहे लेकिन इस बीच 44 गेंदों पर 63 रन बनाकर वो भी आउट हो गए। वहीं हालांकि रवींद्र जडेजा ने 22 गेंदों में 32 और धोनी ने 11 गेंदों में 16 रन बनाए जरूर, लेकिन टीम को जीता नहीं सके। बता दें कि वानिन्दु हसरंगा राजस्थान के लिए सबसे सफल रहे, उन्होंने इस मैच में 4 विकेट अपने नाम किए। इस एक बार फिर सीएसके को करारी हार का समना करना पड़ा।  Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Chennai Super Kings Loss #CSKvsRR #ChennaiSuperKings #RRvsCSK #IPL2024 #CSK #RajasthanRoyals #MSDhoni #CricketNews #TATAIPL #CSKLoss

आगे और पढ़ें
Chennai Super Kings defeat

CSK vs RCB: 17 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स की करारी हार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs RCB) के बीच  28 मार्च को खेले गए आईपीएल 2025 के आठवें मैच में बड़ा उलटफेर देखने मिला। चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद दर्शक रोमांचक मैच का आनंद लेने पहुंचे थे। सभी को यह उम्मीद थी कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड में बड़ा कारनामा करेगी। लेकिन हुआ इसका उल्टा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 197 रनों का लक्ष्य दिया। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम सीएसके की हालत काफी खराब नजर आई। दूसरे ओवर में राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद टीम एक के बाद एक अपने विकेट गंवाती रही। रचिन रवींद्र ने 41 रन बनाकर चेन्नई को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन फिर भी चेन्नई हार गई। बेशक आरसीबी की टीम के खिलाड़ियों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया।  फैंस अब हार का ठीकरा धोनी पर फोड़ रहे हैं (CSK vs RCB) इस तरह वो लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी और 50 रनों से मैच हार गई। इस हार से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs RCB) के फैंस बड़े निराश हुए। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सीएसके हारेगी भी, वो इतनी बुरी तरह से। फैंस अब हार का ठीकरा धोनी पर फोड़ रहे हैं। दरअसल, 97 के स्कोर पर सुपर किंग्स के 7 विकेट गंवाने के बाद दर्शकों को उम्मीद थी धोनी बल्लेबाजी करने आएंगे और आकर टीम को जीत दिलवाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वो आराम से नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। जब तक वो क्रीज पर आये तब एक मैच पूरी तरह सीएसके के हाथ से निकल चुका था। खैर, धोनी ने पारी  जिसके कारण उनकी 30 रनों की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।  इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी (CSK vs RCB) गौर करने वाली बात यह कि आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी (CSK vs RCB)। बता दें कि 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के बाद से चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ आरसीबी की यह पहली जीत है। इस मैच की अहम बात यह कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 196 रन बनाए और फिर सीएसके की शुरुआती पारी को टिकने ही नहीं दिया। चेन्नई के बल्लेबाज अपनी खुद की गलतियों के कारण अपना विकेट गंवाते रहे। कुलमिलाकर सीएसके की न बैटिंग चली और न ही फील्डिंग। नतीजतन, सीएसके की टीम 146 रन बनाकर ढेर हो गई और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। आखिरकार आरसीबी ने चेपॉक स्टेडियम में 17 साल के लंबे इंतजार के बाद सीएसके को हरा ही दिया। बता दें रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने चेन्नई को 50 रन से हराया।  Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 CSK vs RCB #CSKvsRCB #RCBvsCSK #IPL2025 #RCBWin #CSK #RoyalChallengersBangalore #ChennaiSuperKings #IPL #ViratKohli #MSDhoni

आगे और पढ़ें
PBKS vs GT

PBKS won by 11 runs:आईपीएल के पांचवे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दी 11 रनों से मात 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के पांचवे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से हरा (PBKS won by 11 runs) दिया। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दरअसल, जीत के इरादे से मैदान में उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार शुरुआत की और ऐसा लग रहा था कि वेवो बड़ी आसानी से 244 रन के लक्ष्य को पूरा कर लेंगे, लेकिन मैच के अंतिम ओवरों में विजय कुमार वय्शक ने ऐसी धारदार गेंदबाजी की कि खेल का समीकरण ही बदल गया। उनके कहर बरपाते यॉर्कर और बेहतरीन लाइन-लेंथ के सामने गुजरात के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं। पूरी की  पूरी टीम  सिर्फ 232 रन ही बना सकी। जिसके चलते पंजाब ने 11 रन से यह मुकाबला जीत लिया।  इस जीत (PBKS won by 11 runs) के बाद पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच तो गई गौर करने वाली बात यह कि इस जीत (PBKS won by 11 runs) के बाद पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच तो गई है लेकिन पंजाब किंग्स की जीत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर बनी हुई है। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स चौथे नंबर पर है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है। इन सभी टीमों के 2-2 अंक हासिल किए हैं। लेकिन, नेट रन रेट के आधार पर एक दूसरे से आगे-पीछे हैं। ध्यान देने वाली अहम बात यह कि लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन की अपनी पहली जीत का इंतजार है। अब तक हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स ने हराया है। मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस ने और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी है। इसे भी पढ़ें:- आईपीएल के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की आंधी के सामने पस्त हुए मुंबई इंडियंस के धुरंधर गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन ही बना सकी (PBKS won by 11 runs)  खैर, बात करें इस मुकाबले कि तो पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रन से हरा (PBKS won by 11 runs) दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। इस बीच पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस की ओर से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 41 गेंदों पर सर्वाधिक 74 रन बनाए। ध्यान देने वाली बात यह कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने मिली। टक्कर इस कदर थी कि मैच कभी पंजाब किंग्स के पाले में तो कभी गुजरात टाइटंस में जाता दिख रहा था। अंततः पंजाब किंग्स ने गुजरात के जबड़े से जीत छीन ही ली। गुजरात को हराने के साथ ही पंजाब किंग्स को प्वाइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ। कहने की जरूरत नहीं शुरुआती टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना किसी भी टीम के लिए बेहतर होता है। जाहिर सी बात है, आगे जाकर यह जीत पंजाब किंग्स को फायदा दे सकती है। हालांकि अभी शुरुआती चरण है, लेकिन इस टूर्नामेंट में खुद को बनाए रखने हेतु हर जीत अहम है।  Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 PBKS won by 11 runs #PBKSvsGT #PunjabKings #GTvsPBKS #IPL2024 #CricketBuzz #TATAIPL #GT #PunjabKingsWin #IPLThriller #CricketFever

आगे और पढ़ें
Translate »