Bengaluru stampede case: बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, RCB के मार्केटिंग हेड समेत 3 अन्य गिरफ्तार
बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार किया गया है। खबर के मुताबिक तीन अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई (Bengaluru stampede case) है। गौरतलब हो कि 18 साल बाद आरसीबी ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। जिसका जश्न मनाने हेतु बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े थे। 35 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में 3 से 4 लोगों की मौजूदगी और फ्री टिकट की अफवाह के चलते बढ़ती भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था। इस दौरान फ्री टिकट पाने की ऐसी होड़ मची कि अचानक भगदड़ मच गई। जिसमें 11 लोगों के मौत की आधिकारिक घोषणा कर्नाटक सरकार ने की। सरकार के मुताबिक 56 अन्य घायल हुए हैं। मामले को जांच के लिए सीआईडी को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से निखिल, किरण, सुमंत और सुनील मैथ्यू को गिरफ्तार किया गया (Bengaluru stampede case) है इस मामले में पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक इस एफआईआर में गैर इरादतन हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक सीएम ने गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से निखिल, किरण, सुमंत और सुनील मैथ्यू को गिरफ्तार किया गया (Bengaluru stampede case) है। सुमंत, सुनील और किरण चिन्नास्वामी स्टेडियम में समारोह की देखरेख कर रहे थे। इन सभी से कब्बन पुलिस थाने में गहन पूछता की जा रही है। इस पूरे मामले में अधिकारियों ने बताया कि पुलिस निरीक्षक की शिकायत के बाद कब्बन पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। बता दें कि पुलिस के अनुसार एफआईआर दर्ज होते ही निखिल ने मुंबई के लिए टिकट बुक कर लिया था। उसे केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे गिरफ्तार किया गया। डीएनए स्टाफ के सदस्य सुमंत, सुनील और किरण को भी गिरफ्तार किया गया। इसे भी पढ़ें:- IPL के बाद अब 6 महीने में 9 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया आरसीबी ने कहा कि वह अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद कानूनी कार्रवाई में सहयोग (Bengaluru stampede case) करेगा इस एफआईआर में यह दावा किया गया है कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। आरसीबी, डीएनए इवेंट मैनेजमेंट फर्म और राज्य क्रिकेट संघ ने आवश्यक अनुमति के बिना जीत का जश्न (Bengaluru stampede case) मनाया। इस पूरे मामले पर आरसीबी ने कहा कि वह अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद कानूनी कार्रवाई में सहयोग करेगा। जानकारी के मुताबिक एफआईआर में आरसीबी को आरोपित नंबर 1, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को आरोपित नंबर 2 और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ प्रशासनिक समिति को आरोपित नंबर 3 बनाया गया है। इसके अलावा बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा निलंबित किये जाने के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को अगले आदेश तक बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। दरअसल, दयानंद को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। Latest News in Hindi Today Hindi news Bengaluru stampede case #RCBStampede #BengaluruNews #IPL2025 #RCBMarketingHead

