RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers

RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers: सनराइजर्स हैदराबाद से मिली करारी हार के बाद टॉप-2 में नहीं पहुंच पाएगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 

23 मई को इंडियन प्रीमियर-2025 लीग ( IPL 2025) का 65वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला गया। लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 42 रनों से हरा (RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers) दिया। इस तरह हैदराबाद ने  बेंगलुरु की टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत बड़ी अच्छी रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही हेड भी 17 रन बनाकर चलते बने।  आरसीबी के लिए शेपर्ड ने 2 विकेट (RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers) झटके  इसके बाद इशान किशन, क्लासेन और अनिकेत वर्मा ने लड़खड़ाती पारी को (RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers) संभाला। क्लासेन 24 रन पर आउट हुए तो अनिकेत वर्मा भी 26 रन बनाकर चलते बने। इशान किशन ने 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 48 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली। इस तरह कमिंस के 13 रनों के बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 231 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। बात करें आरसीबी की बल्लेबाजी की तो आरसीबी के लिए शेपर्ड ने 2,  एनगिडी ने 1, सुयश शर्मा ने 1, भुवनेश्वर कुमार ने 1 और क्रुणाल पांड्या ने 1 विकेट चटकाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने (RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers) की बेहतर शुरुआत 231 रनों का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बेहतर शुरुआत (RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers) की। पहले विकेट के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ने 80 रन बनाये। कोहली 43 रन बनाकर आउट हो गए। मयंक अग्रवाल ने 11 रन तो साल्ट 62 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।  तो वहीं रजत पाटीदार ने 18, जितेश शर्मा ने 24 रन बनाए। रजत पाटीदार के आउट होने के बाद आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सका। फिर क्या था, एक के एक सभी आउट होते चले गए। इस तरह आरसीबी की पूरी टीम 189 पर ऑल आउट हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 3, ईशान मलिंगा ने 2, जयदेव उनादकट ने 1, हर्ष दुबे ने 1, हर्षल पटेल ने 1 विकेट चटकाए। कहने की जरूरत नहीं इस हार के बाद आरसीबी को टॉप-2 में पहुंचने के उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि इस हार के बाद आरसीबी अंक तालिका में दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसे भी पढ़ें:-आईपीएल के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से दी करारी शिकस्त 800 चौके लगाने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली  आरसीबी को भले ही हार का मुंह देखना पड़ा (RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers) हो लेकिन इस मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर दहाड़ा। इस मैच में 25 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से उन्होंने 43 रन बनाए। यह तो ठीक लेकिन इसके साथ ही विराट ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली।  उपलब्धि यह कि टी20 फॉर्मेट में एक टीम की तरफ से खेलते हुए 800 चौके लगाने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।  Latest News in Hindi Today Hindi news RCB Misses Top-2 After Crushing Defeat by Sunrisers RCBvsSRH #IPL2025 #RCBLoss #SunrisersWin #PlayoffRace #Top2Battle #CricketNews #T20League #RCBDownfall #SRHVictory

आगे और पढ़ें
In Match 64 of IPL 2025

LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL: आईपीएल के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से दी करारी शिकस्त

22 मई को इंडियन प्रीमियर लीग  2025 (IPL 2025) का 64वां महामुकाबला गुजरात टाइटंस (GT)और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से करारी शिकस्त (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) दी। लखनऊ की इस जीत के हीरो रहे मिचेल मार्श ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दरअसल, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।  मिचेल मार्श ने इस मैच में 64 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्के की (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) मदद से 117 रन बनाए टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार शुरुआत (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) की। लखनऊ की तरफ से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने इस मैच में 64 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 117 रन बनाए। इस मैच में निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श का बखूबी साथ दिया। निकोलस पूरन ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। इसके अलावा एडन मार्करम ने 36 और कप्तान ऋषभ पंत ने 16 रन बनाए। इसके बदौलत ही लखनऊ ने गुजरात के सामने 235 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।  235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) रही 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) रही। गुजरात के बल्लेबाजों का बल्ला शांत रहा। इस मैच में शुभमन गिल फ्लॉप रहे। वह सिर्फ 35 रन ही बना सके। शाहरुख खान ने गुजरात के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा। महत्वपूर्ण बात यह कि लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी के कमाल दिखाते हुए गुजरात को 202 रन पर ही रोक दिया। लखनऊ के लिए विलियम ओ’रूके ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा आवेश खान और आयुष बडोनी को 2-2 विकेट मिला। तो वहीं, आकाश महाराज सिंह और शहबाज अहमद ने 1-1 विकेट झटके। लखनऊ की धारदार गेंदबाजों के सामने गुजरात के बल्लेबाज एक बाद एक धराशायी होते गए। इस तरह गुजरात ख़राब बल्लेबाजी और रणनीति के चलते सिर्फ 202 रन ही बना सकी। बेशक इस मैच में गुजरात टाइटंस की हार का प्रमुख कारण उसकी खराब गेंदबाजी रही।   इसे भी पढ़ें:- दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने बनाई प्लेऑफ में जगह गुजरात ने पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) लिया है खैर, गुजरात ने पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर (LSG Crushes GT by 33 Runs in IPL) लिया है और लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर निकल चुकी है। ऋषभ पंत ने टॉस हार के बाद कहा कि “पहले गेंदबाजी करनी चाहिए थी, विकेट अच्छा लग रहा है। जब आप पहले ही बाहर हो जाते हैं तो चुनौती होती है, लेकिन हमें क्रिकेट खेलने पर गर्व है। एक टीम के रूप में, हम अलग-अलग विकल्प आजमा रहे हैं जो हमें जीतने का सबसे अच्छा मौका देते हैं। कुछ भी जो हमें अगले सीजन के लिए तैयार करने में मदद कर सकता है। आकाश दीप को टीम में शामिल किया है। हमारी टीम में कुछ और बदलाव भी हैं।” Latest News in Hindi Today Hindi news #IPL2025 #LSGvsGT #LucknowSuperGiants #GujaratTitans #Match64 #IPLHighlights #CricketNews #LSGWin #GTLoss #IPLPointsTable

आगे और पढ़ें
Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC

Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने बनाई प्लेऑफ में जगह

22 मई को इंडियन प्रीमियर लीग का (आईपीएल 2025) का 63वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की इस जीत के हीरो रहे। इस हार के साथ ही दिल्ली के सफर पर यहीं पूर्णविराम लग गया। क्योंकि इस हार के बाद दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। दरअसल, दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। अभी टीम का 23 रन ही बना था कि रोहित शर्मा 5 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद रिकेलटन 25 तो वहीं जैक्स 23 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा का भी बल्ला खामोश ही रहा। वो 27 रन बनाकर पवेलियन चले गए।  मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) बनाए  मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी देख एक समय तो ऐसा लग रहा था मानो यह 150 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) लिया। सूर्या ने 43 गेंदों में धुंआधार 73 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े। आखिरी के दो ओवर में मुंबई ने 48 रन बनाएं। दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। बीमार अक्षर पटेल की जगह कप्तानी कर रहे फाफ डु प्लेसिस 7 गेंदों में 6 रन बनाकर चलते बने। ताश के पत्तों की तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम बिखर गई। इस तरह दिल्ली 18.2 ओवर में पूरी टीम महज 121 रन के स्कोर पर सिमट गई।  इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल टूर्नामेंट में अपने पहले चार मैच जीतने के बाद भी सीजन में प्लेऑफ की रेस से हो (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) गई बाहर  मुंबई के लिए सबसे सफल गेंदबाज मिचेल सैंटनर और जसप्रीत बुमराह रहे। दोनों ने 3-3 विकेट झटके। गौर करनेवाली बात यह कि पहली टीम बनी जो शुरूआती चार मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। इस हार के साथ ही दिल्ली के प्लेऑफ की उम्मीद खत्म हो गई। इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आईपीएल 2025 से सफर खत्म हो गया। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऐसी पहली टीम बनी जो टूर्नामेंट में अपने पहले चार मैच जीतने के बाद भी सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) गई। हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई ने प्लेऑफ में जगह बना ली। इस तरह मुंबई की टीम चौथी टीम बनी, जिसने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में एंट्री की। बता दें कि मुंबई के अलावा, आरसीबी, गुजरात और पंजाब की टीम प्लेऑफ में जगह बना चुकी थी। Latest News in Hindi Today Hindi news  Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC #MumbaiIndians #IPL2025 #DelhiCapitals #MIvsDC #IPLPlayoffs #RohitSharma #CricketNews #IPLHighlights

आगे और पढ़ें
RR vs CSK full match report

CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets: चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल

आईपीएल सीजन 2025 (IPL2025) का 62वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। 20 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) दिया। इस सीजन में राजस्थान की यह चौथी जीत है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार। राजस्थान का ये आखिरी लीग स्टेज का मैच था। इस हार जीत से दोनों ही टीमों को विशेष फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकीं हैं और पॉइंट्स टेबल पर नीचे से टॉप पर हैं। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान की जीत के हीरो रहे। दरअसल, इस मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ।  188 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बड़ी शानदार (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) रही टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 12 रनों पर ही उसके दो विकेट गिर गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने ए आयुष म्हात्रे ने तूफानी पारी खेलते हुए टीम को संभाला। उन्होंने 20 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का भी शामिल था। इसके अलावा शिवम् दुबे ने भी अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए 39 रन बनाए। जिसके चलते सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में कामयाब रही। 188 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बड़ी शानदार रही। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाए तो वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों पर 57 रन बनाकर मैच को का रुख ही बदल (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) दिया। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े। वैभव के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 41 तो ध्रुव जुरेल ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया।  इसे भी पढ़ें:-  सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने किया लखनऊ सुपरजायंट्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर, भिड़े खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) ध्यान देने वाली बात यह कि इस वर्ष रवींद्र जडेजा ने 13 मुकाबले में सिर्फ 280 रन ही बनाए हैं। रही बात उनके औसत की तो उन्होंने 31.11 के औसत से रन बनाएं हैं। कहने की जरूरत नहीं दोनों टीमों के लिए आईपीएल का 18वां सीजन काफी खराब रहा (CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets) है। खैर, राजस्थान के इस आखिरी लीग मैच में एक जबरदस्त नजारा देखने मिला। हुआ यह कि मैच खत्म होने के बाद जब सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। तब सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वैभव आमने-सामने आ गए। वैभव ने हाथ मिलाने की जगह धोनी के पैर छुए। इसके बाद धोनी ने वैभव को बड़े प्यार से देखा और वैभव ने भी अपनी मासूम मुस्कान दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर वैभव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news CSK’s 10th Loss, RR Wins by 6 Wickets #IPL2025 #CSKvsRR #VaibhavSuryavanshi #ChennaiSuperKings #RajasthanRoyals #IPLHighlights #CSK10thLoss #RRVictory #T20Cricket #CricketNews

आगे और पढ़ें
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow

Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने किया लखनऊ सुपरजायंट्स को प्लेऑफ की रेस से बाहर, भिड़े खिलाड़ी

19 मई को आईपीएल 2025 (इंडियन प्रीमियर लीग) का 61वां मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद बीच खेला गया। लखनऊ के इकना  (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम) स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपरजायंट्स को आईपीएल 2025 से बाहर कर (Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants) दिया है। दरअसल, इस लीग की प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लखनऊ को यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। करो या मरों की स्थिति के बावजूद लखनऊ को हार का मुंह देखना पड़ा। बता दें कि सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच में  सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने लखनऊ ने बढ़िया शुरुआत की। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श ने 65 रन, एडेन मार्करम ने 61 रन तो निकलस पूरन 45 रन बनाए। इन रनों की बदौलत लखनऊ ने 7 विकेट के नुकसान पर कुल 205 रन बनाए।  हैदराबाद ने महज 18.2 ओवर में 4 के नुकसान (Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants) पर निर्धारित लक्ष्य को आसानी से कर लिया पूरा  205 रन देख एक पल तो ऐसा लग रहा था कि इसे चेस करना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मुश्किल हो सकता (Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants) है, लेकिन हैदराबाद ने अपने बल्लेबाजों के बलबूते महज 18.2 ओवर में 4 के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया। हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 59 रन बनाए। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। उनकी पारी के ही दम पर हैदराबाद यह मैच 6 विकेट से जीतने में कामयाब रही। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अभिषेक आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने हैं जिनके नाम 20 गेंदों से कम में चार अर्द्धशतक लगाने का कमाल दर्ज है। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 47, ईशान किशन ने 35 तो वहीं कामिंडु मेंडिस 32 रन बनाए।  12 मैचों में यह लखनऊ सुपरजायंट्स की (Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants) 7वीं हार है  गौरतलब हो कि 12 मैचों में यह लखनऊ सुपरजायंट्स की 7वीं हार (Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants) है। इस हार के साथ ही वो प्लेऑफ से भी बाहर हो गई है। ऐसे में यदि लखनऊ चाहकर भी अपने बाकी बचे दोनों मच जीत भी ले तो भी उसके 14 पांइट्स नहीं हो पाएंगे, क्योंकि 12 मैच से 10 अंक हैं। प्लेऑफ के लिए कम से कम 15 या इससे अधिक अंक चाहिए। रही बात सनराइजर्स हैदराबाद की तो 12 मैच में यह उसकी चौथी जीत है। वह पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। बात करें क्वालीफाई करने वाली टीमों की तो, गुजरात टाइटंस (18), पंजाब किंग्स (17) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (17) की टीमें आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। मुंबई इंडियंस (14) और दिल्ली कैपिटल्स (13) के दो-दो मैच बाकी हैं। इनमें से एक मैच तो इन दोनों के बीच ही होना है। ऐसे में ये तो तयशुदा है कि दोनों में से कोई एक ही टीम क्वालीफाई करेगी।  इसे भी पढ़ें:- एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा, भिड़े अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी  खैर, इस मुकाबले में एक पल ऐसा भी आया जब दोनों खिलाडियों के बीच तू-तू, मैं-मैं  भी हुई। देखते ही देखते दोनों में तकरार इस कदर बढ़ गई कि अंपायर्स से लेकर कप्तान और खिलाड़ियों तक को बीच बचाव करना पड़ा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को दोनों खिलाडियों से बातचीत कर सुलह करानी पड़ी। दरअसल, लखनऊ सुपरजायंट्स के 206 रन के लक्ष्य के जवाब में अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। 20 गेंद में 59 रन की पारी खेलने वाले अभिषेक को आठवें ओवर में लेग स्पिनर दिग्वेश राठी ने आउट किया। अभिषेक के हाथों इस मैच में लगातार चार छक्के खाने वाले दिग्वेश राठी ने जब उन्हें अगले ओवर में आउट किया तो अपने खास नोटबुक स्टाइल से विकेट सेलिब्रेट किया। दिग्वेश राठी का जश्न मानना अभिषेक शर्मा को खल गया। फिर क्या था, अभिषेक सीधे दिग्वेश राठी से बहस करने लगे। ताव में आकर उन्होंने दिग्वेश से कहा कि ‘तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि दिग्वेश को अपने इस सेलिब्रेशन के तरीके की वजह से बीसीसीआई द्वारा दो बार फाइन भी लगाया जा चुका है।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Sunrisers Hyderabad defeat Lucknow Super Giants #SunrisersHyderabad #SRHvsLSG #IPL2025 #IPLPlayoffRace #HyderabadWins #LucknowOut #IPLClash #CricketNews #SRHVictory #T20Cricket

आगे और पढ़ें
DC all out IPL

Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals : दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से मात देते हुए गुजरात टाइटंस ने रचा यह इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 60वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकटों से हरा (Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals) दिया। 18 मई को खेले गए इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरआत धीमी रही। केएल राहुल के शतक से दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट पर 199 रन बनाए। राहुल ने 65 गेंद में चार छक्कों और 14 चौकों की बदौलत नाबाद 112 रन की पारी खेली। इसके अलावा राहुल ने अभिषेक पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और कप्तान अक्षर पटेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। दिल्ली के बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की ओर से अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने एक-एक चटकाए।  गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की शुरुआत रही बड़ी शानदार 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की शुरुआत बड़ी शानदार रही। गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों की बल्लेबाजी ऐसी कि दिल्ली के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। इस मैच में दोनों का बल्ला जमकर गरजा। एक तरफ सुदर्शन ने 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए तो वहीं दूसरी तरफ गिल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए। अहम बात यह कि गुजरात ने बिना कोई विकेट गंवाए ही बड़ी आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। और तो और बड़ी बात यह कि गुजरात ने यह कारनाम दिल्ली के घर में घुसकर (Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals) किया है। इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक पर पानी फिर गया।  इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर से मिली करारी शिकस्त इससे पहले (Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals) सिर्फ पाकिस्तान ने साल 2022 में कराची में इंग्लैंड के खिलाफ T20 में 200 रन का लक्ष्य किया था हासिल  गौरतलब हो कि आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने बिना एक भी विकेट गंवाए 200 रनों के लक्ष्य को हासिल किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गुजरात टी20 क्रिकेट में बिना विकेट गंवाए 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करने वाली महज दूसरी टीम (Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals) बन गई है। इससे पहले सिर्फ पाकिस्तान ने साल 2022 में कराची में इंग्लैंड के खिलाफ T20 में 200 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस तरह सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के शतक और कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक के बलबूते गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल प्लेऑफ में जगह बना ली। बता दें कि 12 मैचों में यह गुजरात की 9वीं जीत है। इस जीत के साथ ही उसके 18 अंक हो गए हैं। 18 अंकों के साथ अब उसने अंक तालिका में आरसीबी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया।   प्लेऑफ की रेस हेतु अब दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडिंयस, के बीच होगी बड़ी जंग  यही नहीं, इस जीत के साथ ही गुजरात को प्लेऑफ का टिकट मिल गया है। यही नहीं, गुजरात की इस जीत का सीधा फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को मिला। गुजरात के साथ-साथ इन दोनों टीमों ने भी आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर (Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals) लिया है। बता दें कि प्लेऑफ की रेस हेतु अब दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडिंयस, के बीच जंग होगी। फ़िलहाल मुंबई के पास दो मैच शेष हैं, और उसमें उसका एक मुकाबला दिल्ली के खिलाफ होना है। बात करें अंकों की तो आरसीबी और पंजाब किंग्स के 17-17 अंक हैं, मुंबई इंडियंस के 14 प्वाइंट्स हैं जबकि दिल्ली के 13 और लखनऊ के पास 10 अंक हैं। 18 अंक हासिल करने के लिए मुंबई इंडियंस के पास दो मौके होंगे।  Latest News in Hindi Today Hindi news Gujarat Titans made history by defeating Delhi Capitals #GujaratTitans #IPL2025 #GTvsDC #CricketNews #10WicketWin #DelhiCapitals #IPLHighlights #GTVictory #IPLRecords #CricketIndia

आगे और पढ़ें
CSK match highlights

CSK beats KKR : रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने 2 विकेट से केकेआर को दी मात

इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2025 का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा (CSK beats KKR) दिया। इस हार के साथ ही कोलकाता के लिए आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई। दरअसल, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रहाणे का यह फैसला गलत साबित हुआ। केकेआर के बल्लेबाज सीएसके की धारदार गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आये। गेंदबाजी ऐसी कि कोलकाता का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन 26 रन पर ही ढ़ेर ही गए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। इसके अलावा आंद्रे रसल ने 38 और मनीष पांडे ने 36 रन ही बना सके। इसके अलावा युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह मुकाबले में प्लॉप रहे। जैसे-तैसे कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी।  चेन्नई ने इस लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हासिल कर (CSK beats KKR) लिया 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी की। युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 25 गेंदों में 52 रन की आतिशी पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से चेन्नई आसानी से 180 रनों के लक्ष्य का पीछा कर सकी। इसके अलावा उर्विल पटेल ने 11 गेंदों में 31 रन बनाए तो वहीं शिवम दुबे ने 45 रन बनाए। इसके साथ ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 17 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने सीएसके को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य (CSK beats KKR) दिया। चेन्नई ने इस लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए इस जीत के हीरो डेवाल्ड ब्रेविस रहे। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा।  इसे भी पढ़ें:- एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त चेन्नई के फिरकी गेंदबाज नूर अहमद ने 31 रन देकर 4 विकेट (CSK beats KKR) झटके  बात करें सीएसके की गेंदबाजी की तो इस मैच में चेन्नई की तरफ से फिरकी गेंदबाज नूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन (CSK beats KKR) किया। उन्होंने चार ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा अंशुल कंबोज और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया। रही बात करें कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा गेंदबाज वैभव अरोड़ा की तो उन्होंने चेन्नई के तीन के तीन विकेट झटके। विकेट तो झटके लेकिन वो काफी महंगे साबित हुए। तीन ओवर में 16 की इकोनॉमी के साथ 48 रन दिए। उनके अलावा हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए तो वहीं, फिरकी गेंदबाज मोईन अली ने 1 विकेट अपने नाम किया।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 CSK beats KKR #CSKvsKKR #IPL2025 #ChennaiSuperKings #KKR #CricketMatch #IPLThriller #CSKWin #KKRDefeat #LiveCricket #IPLHighlights

आगे और पढ़ें
Hyderabad playoff hopes

Rain Crushes Hyderabad’s Playoff Hopes: बारिश ने हैदराबाद की उम्मीदों पर फेरा पानी, प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर 

5 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 55वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। दरअसल, बारिश के कारण दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं डाली जा (Rain Crushes Hyderabad’s Playoff Hopes) सकी। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इससे बड़ा नुकसान दिल्ली कैपिटल्स को हुआ। मैच जीत कर प्लेऑफ की राह आसान बनाने के सपने देख रही दिल्ली कैपिटल्स  को तगड़ा झटका लगा है। अब उसे प्लेऑफ के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। खै र, बात करें  मुकाबले की तो टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बड़ी ख़राब रही। उनकी बल्लेबाजी ऐसी कि छह ओवर के पॉवरप्ले में दिल्ली ने 26 रन जोड़कर अपने चार विकेट गंवा दिए। पैट कमिंस ने पहले तीन ओवरों की पहली गेंद पर एक-एक कर तीन विकेट चटकाए।  बारिश ने न सिर्फ मैच का मजा (Rain Crushes Hyderabad’s Playoff Hopes) किरकिरा किया बल्कि हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया कमिंस ने मैच की पहली ही गेंद पर करुण नायर को चलता किया। फिर अगले दो ओवरों की पहली गेंदों पर फाफ डुप्लेसी और अभिषेक पोरेल को पवेलियन भेजा। तो कप्तान अक्षर पटेल को हर्षल पटेल ने छठे ओवर में आउट किया। दिल्ली की लड़खड़ाती पारी को संभाला आशुतोष और ट्रिस्टन स्टब्स ने। दोनों के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने दिल्ली 137 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया। ट्रिस्टन 36 गेंदों पर चार चौके लगाते हुए 41 रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं आशुतोष ने 26 गेंदों पर 41 रन में दो चौके और तीन छक्के जड़े। इस तरह दोनों संभलकर खेलते हुए दिल्ली का स्कोर 137 तक पहुंचा दिया। इससे पहले कि सनराइजर्स हैदराबाद बैटिंग कर पाती, बारिश ने मैच का मजा ही किरकिरा कर दिया। न सिर्फ मैच का मजा (Rain Crushes Hyderabad’s Playoff Hopes) किरकिरा किया बल्कि हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया।  इसे भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद ने टेके घुटने मुकाबला रद्द होने की वजह से दोनों टीमों (Rain Crushes Hyderabad’s Playoff Hopes) को 1-1 अंक बांट दिए गए   कहने की जरूरत बारिश की वजह से हैदराबाद को काफी नुकसान (Rain Crushes Hyderabad’s Playoff Hopes) हुआ है। दरअसल, हैदराबाद को किसी भी सूरत में यह मैच जीतना ही था। मुकाबला रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक बांट दिए गए। यह तो ठीक लेकिन  हैदराबाद के लिए ये 1 अंक काफी नहीं थे। कुलमिलाकर बारिश और कम अंक की वजह से टीम को प्लेऑफ से बाहर होना पड़ गया। बता दें कि प्लेऑफ की रेस से अब तक तीन टीमें बाहर हो चुकी हैं। जिसमें पहली चेन्नई सुपर किंग्स, दूसरी राजस्थान रॉयल्स और तीसरी सनराइजर्स हैदराबाद। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को लगभग 17 अंक की जरूरत है। गौरतलब हो कि सनराइजर्स हैदराबाद सात अंकों के साथ प्वाइंट टेबल पर आठवें स्थान पर है तो वहीं 13 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स पांचवें स्थान पर है।  17 अंक के हिसाब से देखें तो अब लखनऊ का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना केवल सपना ही रह जाएगा। अगर 17 अंक प्लेऑफ का दायरा सेट करता है तो ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ भी बाहर ही हो जाएगी, क्योंकि टीम के केवल 10 अंक है और उनके पास मैच केवल तीन बचे हैं, ऐसे में अगर टीम अपने तीनों मैच जीत भी जाती है तो भी उनके केवल 16 ही अंक होंगे। हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Rain Crushes Hyderabad’s Playoff Hopes #ipl2025 #sunrisershyderabad #srh #iplnews #iplupdates #rainspoilsplay #iplplayoffs #iplcricket #cricketnews #iplhighlights #cricketupdates #iplmatch2025 #iplbuzz #iplrainimpact #hyderabadcricket

आगे और पढ़ें
Punjab Kings win

Punjab Kings win: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी 37 रनों से करारी शिकस्त

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। 4 मई को धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से हरा (Punjab Kings win) दिया। पंजाब ने प्रभसिमरन की धमाकेदार पारी की बदौलत लखनऊ को करारी शिकस्त दी। पंजाब की इस धमाकेदार जीत में कप्तान अय्यर का भी अहम योगदान रहा। अय्यर ने 25 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकटों के नुकसान पर 236 रनों का स्कोर खड़ा किया। 236 रनों के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 199 रन ही बना सकी।  12 साल बाद पंजाब किंग्स की टीम को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जीत (Punjab Kings win) मिली है लखनऊ सुपर जायंट्स की इस करारी शिकस्त (Punjab Kings win) पर कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि “निश्चित रूप से ये बहुत बड़ा टारगेट था। जब आप गलत समय पर अहम कैच छोड़ते हैं तो यह आपको भारी नुकसान पहुंचाता है। हमने सोचा कि यह और ज्यादा करेगा, लेकिन हमने शुरुआत में सही लैंथ नहीं चुनी। लेकिन यह खेल का एक अहम हिस्सा है।  सपना अभी भी जिंदा है। अगर हम अगले तीन मैच जीत सकते हैं तो हम निश्चित रूप से पलटवार कर सकते हैं और अद्भुत चीजें कर सकते हैं। हर मैच में आप अपने टॉप ऑर्डर से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं कर सकते। हमें कभी-कभी स्कोर को डीप भी ले जाना पड़ेगा। हमारे सामने एक विशाल लक्ष्य था और इससे हमें बहुत नुकसान हुआ।” रोचक बात यह कि 12 साल बाद पंजाब किंग्स की टीम को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जीत मिली है। इससे पहले आखिरी बार टीम को साल 2013 में कप्तान एडम गिलक्रिस्ट की अगुवाई में जीत मिली थी। 12 साल जाकर पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीत दर्ज की ही। इस तरह श्रेयस अय्यर पंजाब को धर्मशाला में जीत दिलाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं।  इसे भी पढ़ें:- 10 साल बाद अपने ही घर में मुंबई इंडियंस को आरसीबी से मिली करारी शिकस्त पिछले दो सीजन में धर्मशाला में अपने चारों मैच (Punjab Kings win) हारी थी पंजाब किंग्स  बता दें कि पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में अपने चारों मैच (Punjab Kings win) हारे थे। साल 2010 से 2013 तक धर्मशाला में हर सीजन में 2 मैच खेले गए थे। इसके बाद 9 वर्षों तक यहाँ कोई मैच नहीं हुए थे। साल 2023 से अब यहां हर सीजन मैच खेले जा रहे हैं। आईपीएल  2025 में धर्मशाला को 3 मैच की मेजबानी मिली हुई है। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम न सिर्फ अपनी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत की बल्कि पाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स ने अब तक 11 मैचों में 7 जीतों में दर्ज की है। 7 मैच जीतने के बाद पंजाब टीम के बाद 15 पाइंट हो गए हैं। आपको जानकर बड़ी हैरत होगी कि आईपीएल में यह 11 साल बाद ऐसा हुआ है कि जब पंजाब किंग्स की टीम के लीग स्टेज में 14 से ज्यादा पाइंट हो गए हैं। इससे पहले साल 2014 में टीम ने 22 पाइंट हासिल किए थे।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 Punjab Kings win #PunjabKingsWin #ShreyasIyer #PBKSvsLSG #IPL2025 #CricketVictory #PBKS #LKNvsPBKS #IPLHighlights #ShreyasIyerCaptain #CricketNews

आगे और पढ़ें
KKR vs DC 2025

KKRvsDC: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली को दी 14 रनों से मात

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 48वां मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Rider) और दिल्ली कैपिटल्स (KKRvsDC) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से मात दे दी। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक अपने बल्ले का जौहर दिखाया। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी के बलबूते कोलकाता ने  9 विकेट के नुकसान पर 204 बनाए। रघुवंशी 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 गेंदों पर 44 रन बनाये तो वहीं रिंकू सिंह ने  तीन चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंद पर 36 रन बनाए। इस तरह रघुवंशी और रिंकू के बीच पांचवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी के चलते टीम 204 रनों स्कोर खड़ा करने में सफल रही।  205 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी (KKRvsDC) नहीं रही दिल्ली की तरफ से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 43 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 27 रन देकर दो विकेट लिए। यही नहीं, लेग स्पिनर विप्रज निगम ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, तो वहीं दुशमंथा चमीरा की झोली में एक विकेट आया। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Rider) द्वारा दिए गए 205 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कोलकाता के अनुकूल रॉय ने दूसरी गेंद पर अभिषेक पोरेल को आउट कर दिया। करुण नायर इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और वैभव अरोड़ा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। नायर ने 13 गेंदों पर 15 रन बनाए। केएल राहुल से उम्मीद थी कि वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलेंगे जिसमें वह नाकाम रहे। डु प्लेसी के साथ रन लेने की जल्दबाजी में वह रन आउट हो गए। दिल्ली की ओर से फॉफ डुप्लेसी ने सबसे अधिक 62 रन (KKRvsDC) बनाए।  इसे भी पढ़ें:- एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त दिल्ली को लगातार दो मुकाबलों में करना पड़ा है हार (KKRvsDC) का सामना  ख़राब तालमेल और बल्लेबाजी की वजह से दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम महज 190 रन ही बना सकी। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Rider) की तरफ से सुनील नरेन ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके तो वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट झटके। बता दें कि कोलकाता ने दिल्ली को हराकर इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की है।अंक तालिका में इस समय वो 7वें स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली की टीम 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे नंबर पर है। गौर करने वाली बात यह कि दिल्ली को लगातार दो मुकाबलों में हार (KKRvsDC) का सामना करना पड़ा है।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 KKRvsDC #KKRvsDC #IPL2025 #KolkataKnightRiders #DelhiCapitals #IPLMatch #CricketNews #KKRWin #DCvsKKR #IPLHighlights #T20Cricket

आगे और पढ़ें
Translate »