RCB in IPL final

IPL 2025 Final: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु के बीच आज खेला जाएगा आईपीएल 2025 का फाइनल

आईपीएल के जिस क्षण का इंतजार था, आखिरकार वह आ ही गया। आज, यानी 3 जून 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025 Final) का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जानेवाले इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह चैंपियन बनेगी। बता दें कि आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल में अबतक कुल 36 मैच हुए हैं, जिसमें 18 मैच आरसीबी और 18 मैच पंजाब किंग्स जीतने में कामयाब रही है। इस मुकाबले की रोचक बात यह कि 9 साल बाद आरसीबी कोई खिताबी मैच खेलेगी। इससे पहले आरसीबी ने साल 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला था। ध्यान देने वाली बात यह कि 14 में से कुल 11 बार ऐसा हुआ, जब क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही उस सीजन का टाइटल भी जीता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या आरसीबी मैदान मारेगी या फिर पंजाब किंग्स नई चैंपियन बनकर उभरेगी? 31 साल के रजत पाटीदार इस सीजन में पहली बार आरसीबी की कर रहे हैं (IPL 2025 Final) कप्तानी  यह मुकाबला न सिर्फ दो शानदार टीमों के बीच एक रोमांचक जंग का बल्कि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका भी लेकर (IPL 2025 Final) आया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास नया कीर्तिमान स्थापित करने का सुनहरा मौका है। गौरतलब हो कि 31 साल के रजत पाटीदार इस सीजन में पहली बार आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। उनके पास एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. अगर आज आरसीबी यह फाइनल जीत लेती है, तो पाटीदार आईपीएल इतिहास में सबसे तेजी से खिताब जीतने वाले कप्तानों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे। ऐसे में यह यह उपलब्धि उन्हें उन चुनिंदा कप्तानों के साथ खड़ा कर देगी, जिन्होंने अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में ही ट्रॉफी अपने नाम की है। बता दें कि ये कारनामा सिर्फ हार्दिक पंड्या और शेन वॉर्न ही कर सके हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने साल 2022 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था तो इससे पहले साल 2008 में शेन वॉर्न ने पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था।  इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल पंजाब अपने पहले आईपीएल खिताब से बस 1 जीत दूर (IPL 2025 Final) भर है  बात करें पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की तो उनके पास एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का (IPL 2025 Final) अवसर है, जो आईपीएल इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ।  यदि आज पंजाब किंग्स खिताब जीतती है, तो श्रेयस आईपीएल में दो अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खिताब जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे।  इससे पहले उन्होंने साल 2024 में केकेआर की कप्तानी की थी और टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में अय्यर ने केकेआर को तीसरी बार चैंपियन बनाया था। बता दें कि इस बार 26.75 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत पर पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। अय्यर ने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचाया, बल्कि क्वालिफायर- 2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत भी दिलाई। इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि उनकी कप्तानी में पीबीकेएस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टॉप-2 में जगह बनाई है। ऐसे में अब पंजाब अपने पहले आईपीएल खिताब से बस 1 जीत दूर भर है।  Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 Final #IPL2025Final #PunjabKings #RCB #IPL2025 #IPLFinal #ViratKohli #PBKSvsRCB #CricketFinal #IPLMatchToday #RCBinFinal

आगे और पढ़ें
Royal Challengers Bangalore news

RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time: पंजाब किंग्स को हराकर चौथी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची आरसीबी

29 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) दी। दरअसल, 18वें सीजन के पहले क्वालीफायर मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम के बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा सके। दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के आउट होते ही पंजाब किंग्स की टीम ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो गई। 15वें ओवर तक तो पंजाब की टीम पूरी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। पंजाब किंग्स की पूरी टीम 14.1 ओवर में महज 101 रन रन बनाकर आलऑउट हो गई। कहने की जरूरत नहीं, पंजाब किंग्स को अपने अति-आक्रामक रवैये का खामियाजा भुगतना पड़ा। जिसके चलते उसके बल्लेबाज कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सके।  फिल साल्ट एक बार पुनः जबर्दस्त फॉर्म में नजर (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) आए 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के बल्लेबाजों ने तो कमाल कर दिया। आरसीबी के बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट एक बार पुनः जबर्दस्त फॉर्म में नजर (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) आए। पारी का आगाज करते हुए 27 गेंदों में उन्होंने छह चौके एवं तीन बेहतरीन छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी के बदौलत आईपीएल के पहले क्वालीफायर में पंजाब किंग्स को 10 ओवर रहते आठ विकेट से हराकर तीन जून को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया। बता दें कि आईपीएल प्लेऑफ में यह सबसे बड़ी जीत है। गौरतलब हो कि आरसीबी ने चौथी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। साल 2016 के बाद उसका पहला फाइनल होगा। पंजाब किंग्स की भिड़ंत दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगी पंजाब किंग्स भले ही हार गई हो लेकिन हार के बावजूद उसे फाइनल में पहुंचने का एक और अवसर (RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time) मिलेगा। पंजाब किंग्स की भिड़ंत दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगी। बात करें फिल साल्ट के आईपीएल करियर की तो उन्होंने आईपीएल में 33 मुकाबले खेले हैं। इस बीच 33 पारियों में उन्होंने 1040 रन बनाए। आईपीएल में उनके नाम 10 अर्धशतक दर्ज है। खैर, क्वालीफायर-1 मुकाबले में मिली शर्मनाक हार के बाद दिए श्रेयस अय्यर ने कहा कि “ये हमारे लिए भूलने वाला दिन नहीं है, लेकिन ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा। हमने बल्लेबाजी के दौरान शुरू में ही काफी विकेट गंवा दिए थे। वापस जाकर फिर से सभी चीजों को समझना होगा। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने फैसलों पर संदेह नहीं है। हमने जो भी प्लानिंग की मैदान के बाहर मुझे लगता है कि वह सही थी। बस हम उसे मैदान पर उतारने में कामयाब नहीं हो सके।”  इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल हम इसे हार का कारण नहीं बता सकते हैं क्योंकि हम प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और हमें हालात के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है- श्रेयस अय्यर हालांकि गेंदबाजों का बचाव करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि “हम गेंदबाजों को भी दोष नहीं दे सकते क्योंकि बचाव करने लिए काफी कम स्कोर था। हमें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा। हमने अभी तक यहां पर जितने भी मुकाबले खेले हैं उसमें कुछ अलग ही उछाल देखने को मिला है। हम इसे हार का कारण नहीं बता सकते हैं क्योंकि हम प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और हमें हालात के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है। हमने लड़ाई तो हारी है, लेकिन जंग नहीं हारी।” Latest News in Hindi Today Hindi news RCB Beats PBKS to Reach IPL Final for 4th Time #RCB #PBKS #IPL2025 #RCBvsPBKS #IPLFinal #RoyalChallengersBangalore #PunjabKings #CricketNews #IPLPlayoffs

आगे और पढ़ें
Translate »