US Vice President JD Vance makes it clear: अकेला पड़ा पाकिस्तान, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे”
22 अप्रैल हुए हमले के बाद गुजरते वक़्त के साथ-साथ भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति बेहद तनावपूर्ण होती जा रही है। इन दोनों देशों के बीच मौजूदा हालत पर दुनिया के दुनिया भर के देशों की नजर है। ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया। इससे तिलमिलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के कई इलाकों पर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया। पाकिस्तान की इस कार्रवाई के जवाब में सेना ने पाक के कई शहरों को निशाना बनाया। इसके अलावा भारत ने गुरुवार रात पाकिस्तान के 50 ड्रोन के साथ-साथ चार फाइटर जेट्स को भी ढेर कर दिया है। इस दरम्यान दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक बयान दिया है। दरअसल, अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि हम युद्ध के बीच में नहीं (US Vice President JD Vance makes it clear) पड़ेंगे। यह भारत और पाकिस्तान के बीच का मसला है। इसके साथ ही वेंस ने यह भी कहा कि “उम्मीद है कि परमाणु युद्ध नहीं होगा।” हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ने जा रहे हैं (US Vice President JD Vance makes it clear) गौरतलब ही कि साल 1971 में जब भारत-पाकिस्तान के बीच जंग हुई थी तो उस दौरान भारत पर सैन्य दबाव बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के साथ खड़ा दिख रहा था। अमेरिका ने बंगाल की खाड़ी में अपना जंगी जहाज तक उतार दिया था। लेकिन इस बार अमेरिका ने अलग ही रुख अख्तियार किया है। उसने साफ कर दिया है कि वह इसके बीच में नहीं (US Vice President JD Vance makes it clear) पड़ेगा। जेडी वेंस ने कहा कि देखिए, हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं परमाणु शक्तियां आपस में टकरा न जाएं और कोई बड़ा संघर्ष न हो जाए। अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि “वाशिंगटन चाहता है कि तनाव जल्द से जल्द कम हो। हम इन देशों को नियंत्रित नहीं कर सकते। भारत को पाकिस्तान से कुछ शिकायतें हैं। पाकिस्तान ने भारत को जवाब दिया है। हम इन लोगों से अपील कर सकते हैं कि वे तनाव को कुछ कम करने की कोशिश करें लेकिन हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ने जा रहे। वास्तव में इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है।” इसे भी पढ़ें:- जैश और लश्कर का हेडक्वाटर तबाह, वजह यही जो भारत ने पाकिस्तान के इन ठिकानों को बनाया निशाना अमेरिका भारतीयों से हथियार डालने के लिए नहीं (US Vice President JD Vance makes it clear) कह सकता इस बीच जेडी वेंस ने कहा कि “अमेरिका भारतीयों से हथियार डालने के लिए नहीं (US Vice President JD Vance makes it clear) कह सकता। हम पाकिस्तानियों से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते। इसलिए हम कूटनीतिक माध्यमों से इस मामले को आगे बढ़ाते रहेंगे। हमें आशा और अपेक्षा है कि यह किसी व्यापक क्षेत्रीय युद्ध या भगवान न करे, किसी परमाणु संघर्ष में न बदल जाए, लेकिन हम इन चीजों को लेकर निश्चित रूप से चिंतित हैं। मुझे लगता है कि यहां कूटनीति और शांत दिमाग से काम करना होगा,ताकि यह सुनिश्चित हो कि यह परमाणु युद्ध न बन जाए। अगर ऐसा हुआ तो यह निश्चित रूप से विनाशकारी होगा। अभी हमें नहीं लगता कि ऐसा होने वाला है। Latest News in HindiToday Hindi news US Vice President JD Vance makes it clear #JDVance #PakistanIsolation #USForeignPolicy #WarStance #USVPNews #MiddleEastCrisis #Geopolitics #PakistanAlone #GlobalTensions #JDVanceSpeech

