Nirbhaya-Like Crime in MP's Khandwa Shocks Nation

Nirbhaya-Like Crime in MP: मध्य प्रदेश के खंडवा में निर्भया कांड जैसी हैवानियत, दुष्कर्म के बाद बाहर आई महिला की बच्चेदानी

देश में दुष्कर्म के मामले हैं कि थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटना मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की है, जहाँ एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक इस मामले में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी बर्बरता देखी गई (Nirbhaya-Like Crime in MP) है। दरअसल, पीएम करने वाली डॉक्टर ने बताया कि “जब शव लाया गया तो उसकी आंते बाहर थीं।” फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि जांच में महिला की बच्चेदानी शरीर से बाहर होने जैसी स्थिति से इनकार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार  शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। महिला की मौत हादसे के करीब 18 घंटे बाद हुई है। पीएम करने वाले पैनल में शामिल डॉ. सीमा सूते के अनुसार, “जब शव आया था तो आंतें बाहर थीं। यह पेट पर लात मारने या फिर अंदरूनी हिस्से में किसी वस्तु से प्रहार करने से हो सकता है।” दो महिला चिकित्सकों के पैनल द्वारा शव का किया (Nirbhaya-Like Crime in MP) गया पोस्टमार्टम  इस घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़िता की 24 मई को सुबह घर में मौत हो गई थी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। हैरान करने वाली बात यह कि इससे पहले पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस की तरफ से मर्ग कायम कर शव को देर रात खंडवा जिला अस्पताल भेजा गया था। रविवार दोपहर दो महिला चिकित्सकों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया (Nirbhaya-Like Crime in MP) गया। खैर, इस बीच रोशनी पुलिस ने इस मामले में गांव के दो आरोपितों के विरुद्ध दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का ग्राम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां मुझे बेहोशी की हालत में हरि के घर पर मिली (Nirbhaya-Like Crime in MP) थी महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि “मां मुझे बेहोशी की हालत में हरि के घर पर मिली (Nirbhaya-Like Crime in MP) थी। मां ने कहा कि सुनील और हरि ने मेरे साथ गलत किया।” पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने हरि और सुनील को आरोपित बनाया। ध्यान देने वाली बात यह कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी उसी के गांव परिचित हैं। पीड़िता द्वारा दोनों आरोपी के साथ रात में शराब का सेवन करने की बात भी पुलिस ने कही है। इस बीच पीड़िता के बेटे ने बताया कि “मां शादी समरोह में गई थी। रात को घर नहीं लौटी। हमें लगा कि वो वहीं रुक गई होगी। गांव की एक महिला ने बताया कि वो हमारे आंगन में बैठी है। तब हम वहां पहुंचे तो मां बेहोश अवस्था में थी। हमने उन्हें पानी पिलाया और होश में लाए।” इसे भी पढ़ें:- पहले 19 साल के प्रेमी से करवाया अपनी ढाई साल की बेटी दुष्कर्म, फिर घोंटा बच्ची का गला घटना स्थल पर पुलिस को महिला की बच्चेदानी बाहर निकलने जैसी कोई स्थिति नहीं (Nirbhaya-Like Crime in MP) दिखी रविवार को एएसपी ग्रामीण राजेश रघुवंशी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि “23 मई को एक गांव में शादी समारोह में पीड़िता शामिल हुई थी। उसके साथ हरि भी था। शादी समारोह के बाद पीड़िता उसके साथ इसी समारोह में शामिल एक अन्य महिला को उसके घर छोड़ने गई थी। लगभग 6:30 बजे दोनों ने उस महिला को खेत वाले घर पर छोड़ा। उसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पर आई। वहां पर कुछ देर बाद सुनील भी आ गया। हरि के घर पर सुनील, हरि व पीड़िता को देखा गया (Nirbhaya-Like Crime in MP) था। घटना स्थल पर पुलिस को महिला की बच्चेदानी बाहर निकलने जैसी कोई स्थिति नहीं दिखी। इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, जिससे अन्य चीजों का खुलासा हो पाएगा।” Latest News in Hindi Today Hindi news Nirbhaya-Like Crime in MP #NirbhayaLikeCrime #KhandwaRapeCase #MadhyaPradeshNews #CrimeAgainstWomen #MPHorror #JusticeForVictim #IndiaCrimeNews

आगे और पढ़ें
Translate »