Kolkata Knight Riders vs Sunrisers

KKR Eliminated from IPL 2025: करारी शिकस्त के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर हुआ खत्म, हैदराबाद ने दी 110 रनों से मात

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का 68वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को करारी शिकस्त (KKR Eliminated from IPL 2025) दी। बता दें कि इस आखिरी मैच में केकेआर को 110 रन से हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। गौरकरने वाली बात यह कि टूर्नामेंट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। और और दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल के टॉप चार हाई स्कोर का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। हेनरिक क्लासेन की धुंआधार नाबाद 105 रनों की पारी के बदौलत हैदराबाद ने 110 रनों से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। बता दें कि यह आईपीएल इतिहास में कोलकाता की सबसे बड़ी हार है। हेनरिक क्लासेन ने अपने करियर की खेली सर्वश्रेष्ठ (KKR Eliminated from IPL 2025) पारी बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए हेनरिक क्लासेन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 39 गेंद में नौ छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 105 रन बनाए। इसके अलावा हेड ने 40 गेंदों पर छह छक्के और छह चौके की मदद से 76 रन बनाए, तो वहीं इशान किशन ने 29 रन बनाए। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी कुछ खास कमाल नहीं कर (KKR Eliminated from IPL 2025) सकी। क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन ने केकेआर की तरफ से पारी का आगाज किया। हालाँकि सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार शुरुआत दिलाई। यह तो ठीक लेकिन वो अधिक देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। डिकॉक 9 रन बनाकर कैच आउट हो गए तो वहीं, नरेन ने 31 रन बनाए। रहाणे ने 15, रघुवंशी ने 14 रन बनाए. मनीष पांडे और हर्षित राणा ने अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों ने क्रमश: 37 और 34 रन बनाए।  हैदराबाद की टीम ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी (KKR Eliminated from IPL 2025) की- अजिंक्य रहाणे इस तरह अपनी ख़राब बल्लेबाजी की वजह से केकेआर कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 18.4 ओवर में 168 रनों पर ही सिमट गई। हैदराबाद की ओर से हर्ष दुबे ने 3 विकेट लिए। नाइट राइडर्स की ओर सुनील नारायण सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 42 रन देकर दो विकेट चटकाए। गौरतलब हो कि पिछले साल की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 में 14 मैचों में सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी। इस सीजन में टीम को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 2 मैच बेनतीजा रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करारी शिकस्त झेलने के बाद अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद की तरफ सेके बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि “उन्हें लगता है कि हैदराबाद की टीम ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी (KKR Eliminated from IPL 2025) की। हां, हमने गेंदबाजी करते समय कुछ गलतियां कीं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उन्होंने खराब गेंदों का फायदा उठाया और सभी अच्छी गेंदों पर भी शॉट लगाए। इसका श्रेय हैदराबाद के बल्लेबाजों को जाता है।”  इसे भी पढ़ें:-आईपीएल के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से दी करारी शिकस्त हम अगले साल और भी अधिक मजबूत होकर आएंगे वापस (KKR Eliminated from IPL 2025) की- अजिंक्य रहाणे रहाणे ने आगे कहा कि “हमने स्लोअर गेंद डालने की कोशिश की लेकिन हम अपनी योजनाओं को पूरी तरह से अमली जामा नहीं पहना (KKR Eliminated from IPL 2025) पाए। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, यह लीग काफी कठिन है। लेकिन हमारे पास कई मौके भी आए थे लेकिन हम उन्हें भुना नहीं पाए। हमारे पास ऐसे मौके आए थे जिन्हें हम भुनाते तो पॉइट्स टेबल में पहले या दूसरे स्थान पर भी रह सकते थे। लेकिन हमें कोई अफसोस नहीं, इस सीजन से बहुत कुछ सीखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। हम अगले साल और भी अधिक मजबूत होकर वापस आएंगे।”  Latest News in Hindi Today Hindi news KKR Eliminated from IPL 2025 #KKREliminated #IPL2025 #SRHvsKKR #IPLPlayoffs #KKRvsSRH #KKRLoss #SunrisersWin #KKRKnockedOut

आगे और पढ़ें
Translate »