KKRvsDC: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली को दी 14 रनों से मात
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 48वां मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Rider) और दिल्ली कैपिटल्स (KKRvsDC) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से मात दे दी। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक अपने बल्ले का जौहर दिखाया। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी के बलबूते कोलकाता ने 9 विकेट के नुकसान पर 204 बनाए। रघुवंशी 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 गेंदों पर 44 रन बनाये तो वहीं रिंकू सिंह ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंद पर 36 रन बनाए। इस तरह रघुवंशी और रिंकू के बीच पांचवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी के चलते टीम 204 रनों स्कोर खड़ा करने में सफल रही। 205 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी (KKRvsDC) नहीं रही दिल्ली की तरफ से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 43 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 27 रन देकर दो विकेट लिए। यही नहीं, लेग स्पिनर विप्रज निगम ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, तो वहीं दुशमंथा चमीरा की झोली में एक विकेट आया। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Rider) द्वारा दिए गए 205 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कोलकाता के अनुकूल रॉय ने दूसरी गेंद पर अभिषेक पोरेल को आउट कर दिया। करुण नायर इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और वैभव अरोड़ा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। नायर ने 13 गेंदों पर 15 रन बनाए। केएल राहुल से उम्मीद थी कि वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलेंगे जिसमें वह नाकाम रहे। डु प्लेसी के साथ रन लेने की जल्दबाजी में वह रन आउट हो गए। दिल्ली की ओर से फॉफ डुप्लेसी ने सबसे अधिक 62 रन (KKRvsDC) बनाए। इसे भी पढ़ें:- एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त दिल्ली को लगातार दो मुकाबलों में करना पड़ा है हार (KKRvsDC) का सामना ख़राब तालमेल और बल्लेबाजी की वजह से दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम महज 190 रन ही बना सकी। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Rider) की तरफ से सुनील नरेन ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके तो वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट झटके। बता दें कि कोलकाता ने दिल्ली को हराकर इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की है।अंक तालिका में इस समय वो 7वें स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली की टीम 10 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे नंबर पर है। गौर करने वाली बात यह कि दिल्ली को लगातार दो मुकाबलों में हार (KKRvsDC) का सामना करना पड़ा है। Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 KKRvsDC #KKRvsDC #IPL2025 #KolkataKnightRiders #DelhiCapitals #IPLMatch #CricketNews #KKRWin #DCvsKKR #IPLHighlights #T20Cricket

