लड्डू गोपाल की कृपा पाने के लिए ज्येष्ठ माह में करें विशेष पूजा
भारतीय सनातन परंपरा में भगवान श्रीकृष्ण को बाल स्वरूप में पूजने की परंपरा अत्यंत पुरानी है। लड्डू गोपाल, अर्थात भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) का बाल रूप, भक्तों के लिए केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि एक जीवंत भावनात्मक संबंध का प्रतीक होते हैं। उनके लिए भोग बनाना, वस्त्र पहनाना, झूला झुलाना और सेवा करना भक्तों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन जाता है। वर्ष का हर माह लड्डू गोपाल की भक्ति के लिए विशेष होता है, लेकिन ज्येष्ठ मास में उनकी सेवा-पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। कैसे करें लड्डू गोपाल की सेवा–पूजा ज्येष्ठ मास में? ज्येष्ठ माह में प्रतिदिन प्रातः स्नान के पश्चात सबसे पहले घंटी बजाकर लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को जागृत करें। इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करें और गंगाजल छिड़ककर स्थान को पवित्र बनाएं। फिर लड्डू गोपाल को स्नान कराएं और उन्हें साफ-सुथरे वस्त्र पहनाएं। उनके मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं और सुंदर शृंगार करें। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर उनकी आरती करें। भोग में फल, मिठाई और माखन-मिश्री अर्पित करें। ध्यान रखें कि भोग में तुलसी के पत्ते अवश्य डालें, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि बिना तुलसी के लड्डू गोपाल भोग स्वीकार नहीं करते। इसे भी पढ़ें:- क्यों देवी यमुना कहलाती हैं ‘कालिंदी’? जानिए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस दिव्य कथा ज्येष्ठ मास में विशेष तिथि – निर्जला एकादशी और वट सावित्री व्रत इस माह की निर्जला एकादशी और वट सावित्री व्रत का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इन अवसरों पर लड्डू गोपाल की विशेष पूजा, व्रत और दान करना अति पुण्यकारी माना गया है। इन तिथियों पर भगवान को तुलसी पत्र, पंचामृत, फल एवं दक्षिणा अर्पित कर व्रत किया जाता है। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Lord Krishna #LadduGopal #JyeshthaMonth #KrishnaPuja #SpiritualBenefits #HinduRituals #DivineBlessings #JyeshthaPuja2025 #LadduGopalSeva #BhaktiVibes #LordKrishna

