Triple Blasts in Lahore: पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक हुए 3 धमाके, पाक एयरस्पेस बंद
दुनिया भर के आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान की मुश्किलें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहाँ इंडियन आर्मी ऑपरेशन सिंदूर चालकर आतंकियों को पस्त का रखा है तो वहीं दूसरी तरफ बलोच आर्मी के फ्रीडम फाइटरों ने पाकिस्तानी सेना के नाक में दम कर रखा है। इस बीच पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक कई धमाकों (Triple Blasts in Lahore) की खबर है। जानकारी के मुताबिक ये धमाके लाहौर के वाल्टन एयरपोर्ट के पास हुए हैं। इसके बाद लाहौर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक दो से तीन धामाके हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ये हमला मिसाइल से किया गया था। खबरों के मुताबिक धमाको के बाद लाहौर पुराने एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से कई उड़ाने प्रभावित हुई है और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी और रॉयटर्स के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में गुरुवार सुबह तीव्र विस्फोट की आवाज सुनी गई। रिपोर्ट्स की मानें तो कुल तीन धमाके हुए हैं। जिसके बाद से पूरे लाहौर में हड़कंप मच गया है। चश्मदीदों का दावा है कि यह ब्लास्ट मिसाइल से किया गया है। धमाकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल (Triple Blasts in Lahore) आए खबर के मुताबिक लाहौर के गोपाल नगर और नसीराबाद इलाके में वाल्टन रोड पर स्थित वाल्टन एयरपोर्ट के पास कई धमाके (Triple Blasts in Lahore) सुने गए। धमाकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। चश्मदीदों ने बताया कि उन्हें धुएं का गुबार दिखाई दिया। फ़िलहाल पुलिस और बचाव दल वाल्टन रोड पर पहुंच गए हैं। ऐतिहातन लोगों को धमाके वाली जगह पर जाने से रोक दिया गया है। इसके साथ ही पूरे पाक में एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। इलाके में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। पाकिस्तानी की स्थानीय जियो न्यूज ने इस ब्लास्ट की खबर को कंफर्म किया है। इसे भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, नहीं लिया सबक तो भारत कर सकता है इससे भी बड़ी कार्रवाई पहलगाम हमले (Triple Blasts in Lahore) के बाद से ही पाकिस्तान की परेशानियों में इजाफा होता जा रहा है कहने की जरूरत नहीं कि पहलगाम हमले (Triple Blasts in Lahore) के बाद से ही पाकिस्तान की परेशानियों में इजाफा होता जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में हमला कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत के इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के तकरीबन 90 से अधिक आतंकियों के मारे गए हैं, जिसके बाद कई आतंकी संगठनों की कमर टूट गई है। तो वहीं जानकारी के मुताबिक बीएलए ने पाक सेना की एक कार को निशाना बनाया जिसमें कई सैनिकों के मरने का अंदेशा है। Latest News in Hindi Today Hindi news Triple Blasts in Lahore #LahoreBlasts #PakistanNews #BreakingNews #TerrorAttack #LahoreExplosion #PakistanAirspace #TripleBlasts #LahoreAttack #SecurityAlert #PakTerror

