Toxic Liquor Kills 27 in Punjab: जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत के बाद भी जारी है पंजाब के मजीठा में अवैध शराब की बिक्री
हैरत की बात यह कि हलका मजीठा में मेथेनॉल से बनी जहरीली शराब का सेवन करने से 27 लोगों की मौत के बावजूद देसी शराब धड़ल्ले बिक (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) रही है। खबर के मुताबिक ब्यास के टोंग गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में लाहन बरामद की। आरोपित पिछले चार साल से नकली शराब बना रहे थे। पुलिस ने शराब बनाने की भट्ठी और अवैध शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। गौर करने वाली बात यह कि पाउच में बिक रही देसी शराब का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन की करवाई में मजीठा स्थित ब्यास के टोंग गांव से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। इस जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपित पिछले चार साल से नकली शराब बना बेच रहे थे। पुलिस ने राकेश कुमार के गांव घर रेड कर 20 बोतल अवैध शराब की थी बरामद इस पूरे मामले पर डीएसपी धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि “सूचना मिली थी कि टोंग गांव निवासी गुरविंदर सिंह और राकेश कुमार लाहन का कारोबार कर (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने टोंग गांव के पास नाकाबंदी करके साइकिल पर सवार होकर आते दो युवकों को रोका। साइकिल पर टंगे बैग की जांच की गई तो उसमें से लाहन के पाउच बरामद किए गए। आरोपितों से कुल 45 पाउच (100 एमएल) बरामद हुए। यही नहीं, इसके बाद थाना व्यास के एएसआइ शंकर सिंह ने गुरविंदर सिंह निवासी टोंग के घर रेड करके घर से शराब तैयार करने की भट्ठी भी पकड़ी और ढाई सौ किलो लाहन बरामद की।” प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बीच एएसआइ हरदीप सिंह ने आरोपित राकेश कुमार के गांव घर रेड करके 20 बोतल अवैध शराब बरामद की। दोनों आरोपितों ने बताया कि यह शराब उन्होंने टोंग गांव से ही खरीदी थी। इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात 27 लोगों की मौत (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) के बाद प्रशासन के फूल गए थे हाथ-पाँव बता दें कि जहरीली शराब तैयार करने के मास्टरमाइंड साहिब सिंह पर पहले से ही शराब तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपित ने खुद स्वीकार किया है कि मेथेनॉल से शराब बनाने का तरीका उसने यूट्यूब से सीखा था।” इससे पहले वह आठ वर्षों से इथेनाल और घर में भट्टी लगाकर शराब बनाने का काम कर रहा था। विदित हो कि मजीठा में जहरीली शराब से तीन और लोगों की मौत हो गई थी। हालत बिगड़ने के बाद सभी को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 27 लोगों की मौत (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) के बाद प्रशासन के हाथ-पाँव फूल गए थे। Latest News in Hindi Today Hindi news Toxic Liquor Kills 27 in Punjab #PunjabLiquorTragedy #ToxicLiquorDeaths #MajithaHoochIncident #IllegalLiquorSale #PunjabNews #AlcoholPoisoning #HoochTragedy #BreakingNewsIndia #LiquorDeaths #NewsUpdate

