US Cuts Drug Prices by 80%

US Cuts Drug Prices by 80%: अमेरिकी राष्ट्रपति के इस ऐतिहासिक कदम से दवाओं की कीमतों में तकरीबन 80 फीसद की हो जाएगी कमी 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President) एक बार फिर अपने चिरपरिचित अंदाज और जनहितकारी एजेंडे के साथ ख़ासा सुर्खियों में हैं। ऐसा इसलिए कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया कार्यकारी आदेश जारी करने की घोषणा की है। उनके इस आदेश से दवाओं की कीमतों में तकरीबन 80 फीसद (US Cuts Drug Prices by 80%) की कमी हो जाएगी। दरअसल, ट्रंप ने घोषणा की है कि “वह एक नया एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन करने जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य अमेरिका में दवाओं की कीमतों में क्रांतिकारी गिरावट लाना है।” जानकारी के मुताबिक ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि वह अगले 24 घंटे में अब तक का “सबसे प्रभावशाली और महत्वपूर्ण” पोस्ट साझा करेंगे, जिसके बाद उन्होंने इस आदेश की घोषणा कर दी। बेशक अमेरिका समेत पूरी दुनिया में इस ऑर्डर को लेकर इसलिए भी जिज्ञासा बढ़ी हुई है, क्योंकि ट्रंप ने इसके लिए अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर लिखा है कि वह अगले 24 घंटे में अब तक का सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पोस्ट डालेंगे।   यह कदम अमेरिकी जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा (US Cuts Drug Prices by 80%) बता दें कि रविवार को ट्रंप (US President) ने बताया कि वह जिस कार्यकारी आदेश पर सोमवार को हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, वह अमेरिका में दवाओं की कीमतों को अन्य देशों द्वारा दी जाने वाली न्यूनतम दर के बराबर लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उनकी इस नीति को मोस्ट फेवर्ड नेशन कहा जा रहा है, जिसके तहत अमेरिका मेडिकेयर कार्यक्रम के तहत दवाओं की खरीद के लिए सबसे सस्ती अंतरराष्ट्रीय कीमत का लाभ उठाएगा। ट्रंप का कहना है कि “इस आदेश से अमेरिका में दवाओं की कीमतों में लगभग तुरंत” 80% तक (US Cuts Drug Prices by 80%) iकी गिरावट आ सकती है।” फिलहाल उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह बचत इतनी तेजी से कैसे संभव होगी या फिर इसकी प्रक्रिया क्या होगी। खैर, उनका दावा है कि यह कदम अमेरिकी जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। इस पर अधिक प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि “यह आदेश, जिस पर सोमवार सुबह हस्ताक्षर किए जाएंगे, एक सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र नीति स्थापित करेगा, जिसके तहत अमेरिका अन्य देशों द्वारा चुकाई जाने वाली न्यूनतम दर के बराबर कीमत पर दवाएं खरीदेगा।”  इसे भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कही यह बात  इस नीति का सबसे तगड़ा विरोध फार्मा कंपनियों और दवा उद्योग से देखने को (US Cuts Drug Prices by 80%) मिलेगा गौरतलब हो कि यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह की किसी नीति की घोषणा की हो। इसके पहले भी उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के अंतिम दिनों में कुछ इसी तरह का एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन किया था हालांकि, बाद में जिसे अदालत ने उसे अव्यवहारिक करार देते हुए उसपर रोक लगा दी थी। अदालती रोक लगने के चलते बाइडेन प्रशासन (US President) इस नीति को लागू नहीं कर सका था। खैर, कहने की जरूरत नहीं, इस नीति का सबसे तगड़ा विरोध फार्मा कंपनियों और दवा उद्योग से देखने को (US Cuts Drug Prices by 80%) मिलेगा। अमेरिकी दवा उद्योग पहले ही इस नीति को अव्यवहारिक और आर्थिक रूप से नुकसानदेह बता चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के प्रस्ताव से दवा उद्योग को भारी नुकसान हो सकता है, जो इस नीति के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि इस हस्ताक्षर के बाद दवाइयां कितनी सस्ती मिलती हैं। वैसे भी ट्रंप को अचानक बड़े फैसले लेने के लिए जाना जाता है। Latest News in Hindi Today Hindi news US Cuts Drug Prices by 80% #DrugPriceDrop #BidenHealthcareReform #AffordableMedicine #USPharmaReform #MedicalCostsCut #HealthJustice #PrescriptionSavings #PharmaPriceCut

आगे और पढ़ें
Translate »