Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने बनाई प्लेऑफ में जगह
22 मई को इंडियन प्रीमियर लीग का (आईपीएल 2025) का 63वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की इस जीत के हीरो रहे। इस हार के साथ ही दिल्ली के सफर पर यहीं पूर्णविराम लग गया। क्योंकि इस हार के बाद दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। दरअसल, दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। अभी टीम का 23 रन ही बना था कि रोहित शर्मा 5 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद रिकेलटन 25 तो वहीं जैक्स 23 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा का भी बल्ला खामोश ही रहा। वो 27 रन बनाकर पवेलियन चले गए। मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) बनाए मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी देख एक समय तो ऐसा लग रहा था मानो यह 150 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) लिया। सूर्या ने 43 गेंदों में धुंआधार 73 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े। आखिरी के दो ओवर में मुंबई ने 48 रन बनाएं। दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। बीमार अक्षर पटेल की जगह कप्तानी कर रहे फाफ डु प्लेसिस 7 गेंदों में 6 रन बनाकर चलते बने। ताश के पत्तों की तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम बिखर गई। इस तरह दिल्ली 18.2 ओवर में पूरी टीम महज 121 रन के स्कोर पर सिमट गई। इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल टूर्नामेंट में अपने पहले चार मैच जीतने के बाद भी सीजन में प्लेऑफ की रेस से हो (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) गई बाहर मुंबई के लिए सबसे सफल गेंदबाज मिचेल सैंटनर और जसप्रीत बुमराह रहे। दोनों ने 3-3 विकेट झटके। गौर करनेवाली बात यह कि पहली टीम बनी जो शुरूआती चार मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। इस हार के साथ ही दिल्ली के प्लेऑफ की उम्मीद खत्म हो गई। इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आईपीएल 2025 से सफर खत्म हो गया। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऐसी पहली टीम बनी जो टूर्नामेंट में अपने पहले चार मैच जीतने के बाद भी सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो (Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC) गई। हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई ने प्लेऑफ में जगह बना ली। इस तरह मुंबई की टीम चौथी टीम बनी, जिसने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में एंट्री की। बता दें कि मुंबई के अलावा, आरसीबी, गुजरात और पंजाब की टीम प्लेऑफ में जगह बना चुकी थी। Latest News in Hindi Today Hindi news Mumbai Indians Qualify for IPL Playoffs Beating DC #MumbaiIndians #IPL2025 #DelhiCapitals #MIvsDC #IPLPlayoffs #RohitSharma #CricketNews #IPLHighlights

