India Declares Terrorism as War Against the Nation : आतंकवाद के खिलाफ भारत का बड़ा फैसला, किसी भी आतंकवादी गतिविधि को भारत के खिलाफ माना जाएगा जंग
22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। आतंकियों ने उनसे धर्म और नाम पूछकर गोली मारी थी। हमले के बाद समूचे भारत में खासा रोष देखा गया था। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि “हम इसके दोषियों को कल्पना से परे सजा देंगे।” इस हमले के 15वें दिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 ठिकानों पर हमला कर आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूत कर दिया। इस हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ। उसके कई खूंखार आतंकी मारे गए। भारत की इस कार्रवाई से तिलमिलाए पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत पर हमले की कोशिश (India Declares Terrorism as War Against the Nation) की। लेकिन भारत के एयर डिफेन्स सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने भारत पर ताबड़तोड़ हमला किया है। इस बीच भारतीय सेना ने कहा कि “पाकिस्तान लगातार हम पर हमला कर रहा है। भारत की ओर से पश्चिमी सीमा पर ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों और लड़ाकू विमानों के जरिए पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई को नाकाम कर दिया गया है।” भारतीय सेना ने यह भी बताया कि “पाकिस्तान अपने सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में तैनात कर रहा है जो स्थिति को और तनावपूर्ण करने के उसके आक्रामक इरादे का संकेत देते हैं।” आतंकवादी कार्रवाई को भारत के विरुद्ध युद्ध कार्रवाई माना (India Declares Terrorism as War Against the Nation) जाएगा बता दें कि पिछले 3 दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान एक के बाद एक भारत पर हमला कर रहा है। इस बीच भारत सरकार का कहना है कि “उसकी ओर से जो कार्रवाई की जा रही है वो पाकिस्तान के हमले के बदले में की जा रही है। इस पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय का कहना है कि “पाकिस्तान ने देश के 26 जगहों पर हमला करने की कोशिश की। खैर, भारत पिछले 4 दशकों से लगातार पड़ोसी मुल्क की तरफ से हो रही आतंकवादी घटनाओं से परेशान रहा है। अब भारत ने इसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने का फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के विरुद्ध युद्ध कार्रवाई माना (India Declares Terrorism as War Against the Nation) जाएगा। और जवाब भी उसी तरह से दिया जाएगा। भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारत ने यह तय कर लिया है कि अब आतंकवाद के खिलाफ किसी तरह की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में किसी भी आतंकवादी गतिविधि को भारत के खिलाफ जंग माना जाएगा। और इस तरह की गतिविधि का जवाब भी उसी अंदाज में दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें:- भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं (India Declares Terrorism as War Against the Nation) करेगा गौरतलब हो कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुके हैं कि “भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं (India Declares Terrorism as War Against the Nation) करेगा। अगर कोई देश या संगठन हमारे नागरिकों पर आतंकी हमला करेगा, तो हम इसे युद्ध की तरह लेंगे और उसका जवाब सैन्य कार्रवाई के जरिए देंगे। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि “भारत की सेना और खुफिया एजेंसियां ऐसी किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए तैयार है। Latest News in Hindi Today Hindi news India Declares Terrorism as War Against the Nation #IndiaAgainstTerrorism #WarOnTerror #NationalSecurity #AntiTerrorLaw #ModiGovernment #IndiaNews #TerrorismAlert #SecurityUpdate #BreakingNews #IndianPolitics

