लीवर और किडनी को साफ करने वाले 5 फल, रोजाना सेवन से दूर होंगी बीमारियाँ
हेल्दी रहना है तो हेल्दी आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। इसलिए, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर यही सलाह देते हैं कि अपने आहार में फल (Fruit) सब्जियों, साबुत अनाज आदि को अवश्य शामिल करें। इसके साथ ही जंक फूड को जितना हो सके नजरअंदाज करना चाहिए। अगर बात की जाए फलों की, तो यह न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भी भरपूर होते हैं। यानी, इनका सेवन हेल्दी रहने में मददगार साबित हो सकता है। यह भी माना गया है कि फलों का नियमित सेवन लिवर और किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार है। आइए जानें लिवर और किडनी के लिए फायदेमंद फल (Fruits beneficial for liver and kidney) के बारे में। लिवर और किडनी के लिए फायदेमंद फल (Fruits beneficial for liver and kidney): पाएं जानकारी हार्वर्ड हार्ट पब्लिशिंग (Harvard Heart Publishing) के अनुसार विभिन्न फलों की भी अलग-अलग न्यूट्रिएंट्स वैल्यू होती हैं यानी किसी फल (Fruit) में अधिक फाइबर होता है तो किसी में कम। जानिए फलों के बारे में जो लिवर और किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार हैं। अनार (Pomegranate) अनार (Pomegranate) में पुनीकलागिन (Punicalagin) नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ऐसा माना गया है कि यह एंटीऑक्सीडेंट किडनी स्टोन को बनने से रोक सकता है और इसके साथ ही सूजन को कम करने में भी फायदेमंद है। कुछ स्टडीज यह भी बताती हैं कि यह फल (Fruit) डायलिसिस से गुजरने वाले रोगियों में टॉक्सिन्स को कम करने में भी फायदेमंद है। ब्लड सर्कुलशन को बढ़ाने में भी अनार (Pomegranate) अच्छा माना गया है। तरबूज (Watermelon) लिवर और किडनी के लिए फायदेमंद फल (Fruits beneficial for liver and kidney) में तरबूज (Watermelon) का भी नाम है। यह फल (Fruit) माइल्ड ड्यूरेटिक की तरह काम करता है। इसको खाने से यूरिन फ्लो बढ़ता है और शरीर से खासतौर पर किडनी व लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद मिलती है। इस फल में सिट्रूलाइन नामक एमिनो एसिड भी होता है जो ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और अमोनिया लेवल को कम करता है। संक्षेप में कहा जाए तो तरबूज (Watermelon) किडनी और लिवर दोनों के लिए फायदेमंद है। पपीता (Papaya) पपीता (Papaya) में एक ऐसा एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को ब्रेकडाउन करने में फायदेमंद है। इससे लिवर के मेटाबोलिक लोड को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही पपीता (Papaya) में फ्लवोनोइड्स और विटामिन सी भी होते हैं जो फैटी लिवर डिजीज का जोखिम को कम करने के लिए जरूरी है। इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक क्रैनबेरी (Cranberry) क्रैनबेरी (Cranberry) यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को कम करने में फायदेमंद पाई गयी है। किडनी हेल्थ को सपोर्ट करने में भी इसे बेनेफिशियल पाया गया है। क्रैनबेरी( Cranberry) में मौजूद प्रोएंथोसाइनिडिन हानिकारक बैक्टीरिया को यूरिनरी ट्रैक्ट लायनिंग से रिमूव करने में मदद करते हैं जिससे किडनी को सही से काम करने में मदद मिलती है। यह भी पाया गया है कि इसके सेवन से गंभीर किडनी रोगों को बढ़ने से रोकने में भी सहायता मिल सकती है। एवोकाडो (Avocado) एवोकाडो (Avocado) को लिवर और किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार पाया गया है। यह मोनोसेचुरेटेड फैट्स हानिकारक बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इस फल (Fruit) से अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और ब्लड हेल्थ में सुधार होता है। इनमें बहुत अधिक विटामिन और मिनरल्स होते हैं इसमें विटामिन इ, सी और के आदि। इसके साथ ही इसमें एंटीक्सिडेंट्स भी होते हैं। एवोकाडो (Avocado) से हार्मफुल फ्री रेडिकल्स कम होते हैं जिससे सूजन भी कम होती है। नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi Fruits beneficial for liver and kidney #liverdetox #kidneycleanse #naturalhealth #dailyhealthtips #healthylifestyle #detoxfruits #healthcare

