कोंडागांव-नारायणपुर सीमा के पास मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली कमांडर ढेर, एनकाउंटर
छत्तीसगढ़ में कोंडागांव व नारायणपुर सीमा के पास स्थित किलम-बरगुम गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (CG Naxal Encounter) की बड़ी घटना सामने आई है। इस एनकाउंटर में जवानों ने जंगल में भाग रहे 2 नक्सलि कमांडर को मार गिराया। घटनास्थल से सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद मिला है। एनकाउंटर में मारे गए दोनों नक्सलियों की पहचान एरिया कमांडर के तौर पर की गई है। एक नक्सली पर 8 लाख का ईनाम था और दूसरे पर 5 लाख का इनाम घोषित था। 15 अप्रैल की देर शाम गांव के पास सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू (CG Naxal Encounter) शुरू गई छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने इस एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया कि, हमें सूचना मिली थी कि कोंडागांव व नारायणपुर जिला से सटे किलम-बरगुम क्षेत्र में नक्सली एक बैठक करने के लिए आ रहे हैं। यह जानकारी मिलते ही कोंडागांव डीआरजी (Kondagaon DRG) और बस्तर फाइटर (Bastar Fighter) की संयुक्त टीम नक्सलियों की तलाश में निकल गई। सुरक्षा बलों के सर्च अभियान के दौरान 15 अप्रैल की देर शाम गांव के पास सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू (CG Naxal Encounter) हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल में भागने लगे। जवानों ने उनका पीछा शुरू किया और देर रात तक एनकाउंटर चलता रहा। सुरक्षा बलों द्वारा रात में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान दो नक्सलियों के शव बरामद हुए। इसे भी पढ़ें:– भाजपा से नाराज एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे से की मुलाकात, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाला बड़ा सियासी भूचाल? मारे गए नक्सली पूर्वी बस्तर के थे कमांडर एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों की पहचान पूर्वी बस्तर नक्सली कमांडर डिवीसीएम हलदर और एसीएम रामे के तौर पर हुई है। ये दोनों नक्सली काफी खुंखार थे और सुरक्षा बलों पर कई हमले को अंजाम दे चुके थे। इसीलिए इन पर 8 लाख और 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सुरक्षा बलों को इन नक्सलियों के पास से एक एके-47 राइफल समेत कई आधुनिक हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। कोंडागांव डीआरजी (Kondagaon DRG) के अधिकारी ने बताया कि इस इलाके में अभी और नक्सलियों के छुपे हैं। जिन्हें मार गिराने के लिए सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अंदेशा है कि एनकाउंटर के दौरान कई और नक्सली भी मारे गए हैं, लेकिन अभी तक उनके शव बरामद नहीं हुए हैं। इस मामले को लेकर जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है। बता दें कि, नक्सलवाद और नक्सलियों को खत्म करने के लिए सुरक्षा बल इस समय आखिरी ऑपरेशन चला रहे हैं। नक्सवाद को 31 मार्च 2026 तक जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में सैकड़ों नक्सली मारे जा चुके हैं। सुरक्षा बल अब नक्सलियों के इलाके में घुस कर उन पर प्रहार कर रहे। Latest News in Hindi Today Hindi news CG Naxal Encounter #NaxalEncounter2025 #KondagaonNews #NarayanpurUpdate #NaxaliteKilled #ChhattisgarhNews #SecurityForces #MaoistAttack #RedCorridor #IndiaNews #BreakingNews

