Neeraj Chopra 2025,

नीरज चोपड़ा ने फिर लहराया तिरंगा, पेरिस डायमंड लीग 2025 में रिकॉर्ड थ्रो के साथ मारी बाजी

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर तिरंगा लहरा दिया है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस डायमंड लीग 2025 (Paris Diamond League 2025) में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। उन्होंने 88.16 मीटर का जोरदार थ्रो फेंककर पहले ही प्रयास में अजेय बढ़त बना ली और प्रतियोगिता के अंत तक कोई भी खिलाड़ी उन्हें पीछे नहीं छोड़ सका। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पेरिस डायमंड लीग प्रतियोगिता (Paris Diamond League 2025) की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की। उनका पहला थ्रो 88.16 मीटर का था, जो न केवल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, बल्कि इस सीजन में पेरिस डायमंड लीग (Paris Diamond League 2025) का सबसे लंबा थ्रो भी बना। इसके बाद दूसरे प्रयास में नीरज ने 85.10 मीटर लंबा थ्रो फेंका। हालांकि इसके बाद उनका अगले तीन थ्रो फाउल हो गए, लेकिन अंतिम प्रयास में उन्होंने फिर से 82.89 मीटर का थ्रो फेंका।  नीरज की निरंतरता और आत्मविश्वास बरकरार बता दें कि पिछली दो प्रतियोगिताओं में जर्मनी के जूलियन वेबर ने नीरज चोपड़ा को हराया था। 16 मई को दोहा डायमंड लीग में वेबर ने 91.06 मीटर और 23 मई को पोलैंड के जानुज कुसोचिंस्की मेमोरियल में 86.12 मीटर का थ्रो कर नीरज को पीछे छोड़ दिया था। नीरज उन मुकाबलों में क्रमशः 90.23 और 84.14 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। लेकिन पेरिस में नीरज चोपड़ा ने अपने अनुभव और आत्मविश्वास से वापसी करते हुए वेबर को पीछे छोड़ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। इस प्रतियोगिता में वेबर का सबसे बेहतर थ्रो 86.10 मीटर का रहा। जबकि ब्राजील के लुईज मौरिशियो दा सिल्वा ने 85.62 मीटर थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।  नीरज चोपड़ा इस लीग के बाद 24 जून से चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में (Diamond League 2025) गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे। यह इवेंट चेक रिपब्लिक में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पांच जुलाई को बेंगलुरु में ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक टूर्नामेंट’ में खेलेंगे। यह टूर्नामेंट पहले मई में होना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव की वजह से आगे बढ़ा दिया गया था। नीरज की अब तक की प्रमुख उपलब्धियां बता दें कि नीरज चोपड़ा भारतीय खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन एथलीट में से एक हैं। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर भारत को ट्रैक एंड फील्ड का पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाया था। इसके अलावा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भी उन्होंने 88.17 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया है, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक था। 2024 के सीजन में भी नीरज की निरंतरता देखने लायक रही। उन्होंने बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर, एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड और फिर से दो डायमंड लीग मुकाबलों में पोडियम फिनिश हासिल की। नीरज चोपड़ा ने अब पेरिस डायमंड लीग 2025 में जीत हासिल कर एकबार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अब केवल एक एथलीट नहीं, बल्कि भारत की उम्मीद, प्रेरणा और गौरव बन चुके हैं। वे हर मुकाबले में भारत का झंडा ऊंचा कर रहे हैं और आने वाले ओलंपिक 2028 की ओर भी उनकी तैयारी का यह आत्मविश्वासी कदम है। इसे भी पढ़ें:- IPL का पहला खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और विजय माल्या ने कही यह बात नीरज चोपड़ा को मिला चुका है कई सम्मान और पुरस्कार  नीरज चोपड़ा को उनकी इस शानदार खेल उपलब्धियों और भारत के लिए अभूतपूर्व योगदान के लिए अब तक कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद इन्हें साल 2021 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (अब: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) मिला था। वहीं 2022 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से भी नीरज को उनके प्रदर्शन और खेल में योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। इसके अलावा एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के लिए इन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Diamond League 2025 #NeerajChopra #ParisDiamondLeague #JavelinThrow #IndiaAthletics #DiamondLeague2025 #NeerajWinsAgain

आगे और पढ़ें
Neeraj Chopra Doha 2025

Neeraj Chopra breaks records: दोहा डायमंड लीग में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मीटर से दूर फेंका भाला

भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। दो ओलंपिक पदक जीत चुके 27 वर्ष के चोपड़ा ने अपने करियर के बेस्ट स्कोर (Neeraj Chopra breaks records) किया है। दरअसल, नीरज ने दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर का भाला फेंककर नया राष्ट्रिय रिकॉर्ड बना दिया है। यह पहली बार है जब नीरज ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है। कहने की जरूरत नहीं यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि इस लीग में उन्होंने अपने पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो फेंका था। उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा। अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का जेवलिन थ्रो फेंककर उन्होंने अपनी जीत लगभग तय कर ही ली थी, लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का भाला फेंक दिया। और इसके साथ ही नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया तो वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 84 . 65 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यही नहीं, भारत के एक और खिलाड़ी किशोर जेना, इस जेवलिन थ्रो इवेंट में 8वें नंबर पर रहे। किशोर ने अपना बेस्ट स्कोर 78.60 मीटर का भाला फेंककर दिया।  मेरा अगला लक्ष्य सिर्फ 90 मीटर की दूरी को बनाए (Neeraj Chopra breaks records) रखना है- नीरज चोपड़ा  खैर, इस कारनामे के बाद नीरज (Neeraj Chopra breaks records) ने कहा कि “मैं 90 मीटर की बाधा पार करके बहुत खुश हूं लेकिन यह खट्टा मीठा अनुभव रहा।” उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे कोच जान जेलेंजी ने कहा कि आज मैं 90 मीटर पार कर सकता हूं। हवा ने मदद की और मौसम थोड़ा गर्म होने से भी मदद मिली। मैने जूलियन से भी कहा था कि हम 90 मीटर थ्रो कर सकते हैं। मैं उसके लिये बहुत खुश हूं।” उन्होंने आगे कहा कि “मेरा मानना है कि आने वाले टूर्नामेंटों में इससे आगे का थ्रो कर सकता हूं। हम कुछ पहलुओं पर काम करेंगे और इस सत्र में फिर 90 मीटर पार करेंगे।” अपने अगले लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर चोपड़ा ने कहा कि “मेरा अगला लक्ष्य सिर्फ 90 मीटर की दूरी को बनाए रखना है। मेरा मानना ​​है कि मैं और दूर तक फेंकने के लिए तैयार हूं। यह एक लंबे सत्र की शुरुआत है। मुझे बहुत खुशी है कि जान ज़ेलेज़नी मेरे कोच हैं और हमने साउथ अफ्रीका में बहुत मेहनत की है। हम अभी भी कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं।” बात करें उनके मौजूदा कोच कि तो वो चेक गणराज्य के जान जेलेंजी 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले भालाफेंक खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं।  इसे भी पढ़ें:- गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल साल 2018 में पहली बार नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में लिया था भाग  गौरतलब हो कि इस तरह नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra breaks records) 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 26वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92 . 97) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91 . 36) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पहली बार साल 2018 में दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) में भाग लिया था। उस लीग में 87. 43 मीटर के थ्रो के साथ वो चौथे स्थान पर रहे थे। फिर साल 2023 में यहां 88 . 67 मीटर का थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया और साल 2024 में 88 . 36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा पायदान हासिल किया था।   Latest News in Hindi Today Hindi news Neeraj Chopra breaks records #NeerajChopra #DohaDiamondLeague #JavelinThrow #IndianAthlete #RecordBreaker #GoldenBoy #AthleticsNews #IndiaPride #SportsUpdate #90mThrow

आगे और पढ़ें
Golden Boy of India

Golden Boy of India: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल

भारतीय सेना ने गोल्डन ब्वॉय (Golden Boy of India) के नाम से मशहूर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप नियुक्त किया है। उन्हें भारत की टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन, 1948 के Para-31 के तहत शामिल किया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी है। बता दें कि भारत सरकार के गजट में नीरज चोपड़ा की नियुक्ति का भारत के राष्ट्रपति द्वारा ऐलान किया गया है। उनकी यह नियुक्ति 16 अप्रैल से लागू होगी। इससे पहले वो राजपूताना राइफल्स में नायब सूबेदार के पद पर थे। गौरतलब हो कि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में भर्ती हुए थे। अब उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया है। कहने की जरूरत नहीं, इसके साथ ही ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को भारतीय सेना में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।  नीरज चोपड़ा (Golden Boy of India) से पहले भी कई खिलाड़ी टेरिटोरियल आर्मी का बने हैं हिस्सा, धोनी भी हैं शामिल  जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग द्वारा 13 मई को अधिसूचना जारी की गई। इस अधिसूचना में कहा गया है कि “प्रादेशिक सेना विनियम 1948 के पैरा-31 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति हरियाणा के पानीपत के गांव और डाकघर खंडरा के पीवीएसएम, पद्मश्री, वीएसएम पूर्व सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा (Golden Boy of India) को 16 अप्रैल 2025 से प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद प्रदान करती हैं।” बता दें कि नीरज से पहले भी कई खिलाड़ी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं, इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं।  इसे भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर: भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तानी हमले को किया नाकाम नीरज (Golden Boy of India) ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर रच दिया था इतिहास  भाला फेंक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं नीरज (Golden Boy of India) ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह देश के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने थे। हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले इस 27 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया था। उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में भी रजत पदक जीता था। बात करें उनकी निजी जिंदगी की तो उन्होंने इस वर्ष प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की है। बड़ी बात यह कि नीरज मौजूदा विश्व चैंपियन हैं। आशा है, नीरज न सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे बल्कि ओलिंपिक खेलों में देश का गौरव भी बढ़ाएंगे।  Latest News in Hindi Today Hindi news Golden Boy of India #NeerajChopra #GoldenBoyOfIndia #LieutenantColonel #TerritorialArmy #IndianArmy #OlympicGold #NeerajInArmy #IndiaPride #AthleteToArmy #SportsHero

आगे और पढ़ें
Translate »