Pakistan pleads for ceasefire

Pakistan pleads for ceasefire: ऑपरेशन सिंदूर के बाद गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, की युद्ध विराम की विनंती

पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और सीमापार पाकिस्तान में मौजूद आतंकी लॉन्चपैड्स और ट्रेनिंग कैम्प्स ठिकानों पर जबरदस्त मिसाइल हमले किए हैं। जानकारी के मुताबिक इन हमलों में फ्रांसीसी मूल की स्काल्प (SCALP) मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल, इस हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि “अगर भारत सीमा पर अपने अभियान रोक देता है तो वे आगे की कार्रवाई से परहेज करने के लिए तैयार (Pakistan pleads for ceasefire) हैं।” गौर करने वाली बात यह कि यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में नौ ठिकानों (जिनमें पंजाब में 4 और पीओके में 5 शामिल हैं) को उड़ा दिया। बता दें कि भारत ने यह पलटवार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला लेने के लिए किया। अगर भारत पीछे हटता है, तो हम निश्चित रूप से इन चीजों को खत्म कर (Pakistan pleads for ceasefire) देंगे ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद रक्षा मंत्री आसिफ ने एक समाचार चैनल से कहा कि इसकी पहल भारत ने की है। अगर भारत पीछे हटने को तैयार है, हमने सिर्फ जवाब दिया है। हम यह कहते रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे। लेकिन अगर हम पर हमला होता है, तो हम जवाब देंगे। अगर भारत पीछे हटता है, तो हम निश्चित रूप से इन चीजों को खत्म कर (Pakistan pleads for ceasefire) देंगे। लेकिन जब तक हम पर हमला होता रहेगा, हमें जवाब देना ही होगा।” इसे भी पढ़ें:-  जैश और लश्कर का हेडक्वाटर तबाह, वजह यही जो भारत ने पाकिस्तान के इन ठिकानों को बनाया निशाना  पाकिस्तान का लंबा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, ये आतंकवादियों का शरण स्थली बना है- विक्रम मिसरी  ध्यान देने वाली बात यह कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि “22 अप्रैल को पहलगाम में कायराना और बर्बरतापूर्ण हमला किया। इसमें वहां मौजूद लोगों को करीब से और परिवारों के सामने सिर पर गोली मारी गई। परिवार के सदस्यों को जानबूझकर निशाना बनाया गया। जम्मू कश्मीरी में पर्यटन बढ़ रहा था। पिछले साल सवा 2 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट कश्मीर आए थे। आतंकी हमले का मकसद इसे रोकना (Pakistan pleads for ceasefire) था। इसका मकसद जम्मू-कश्मीर सहित भारत में सामुदायिक घटना कराने की कोशिश की। इस हमले की जिम्मेदारी उस टीआरएफ समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली, जो कि पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप तश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। हमारी खुफिया एजेंसियों ने कई जानकारी जुटाई हैं। पाकिस्तान का लंबा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। ये आतंकवादियों का शरण स्थली बना है। पाकिस्तान ने अंतराराष्ट्रीय मंचों को गुमराह करता है। साजिद मीर को मृत्य घोषित किया, जो बाद में जिंदा पाया गया।” Latest News in HindiToday Hindi news Pakistan pleads for ceasefire #pakistanpleads #operationsindoor #indiavspakistan #ceasefirerequest #pakistanarmy #indianarmystrike #indiafirst #bordernews #defencenews #viralnews #breakingupdate #stayalert #southasiatensions

आगे और पढ़ें
S Jaishankar’s Global Message After Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया को दिया साफ संदेश, जानें विपक्ष ने क्या कहा…?

पहलगाम आतंकी हमले के ठीक 15 दिन बाद आधी रात को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) चला अपना बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर उन्हें तबाह कर दिया। इस हमले में सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारतीय सेना (Indian Army) की इस एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने अपने ‘एक्स’ पर एक लाइन का पोस्ट किया। जिसमें लिखा, ‘विश्व को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए।’ जयशंकर (S Jaishankar) ने अपने इस पोस्ट से दुनिया को साफ संदेश दे दिया कि हम आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपना रहे हैं और दुनिया को भी ऐसा ही करना चाहिए। भारत पर हमला करने वालों को घर में घुस कर मारेंगे।  बता दें कि भारतीय सेना (Indian Army) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) में पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाया है। हमले में पाकिस्तानी सैन्य ढांचे और नागरिक इलाके प्रभावित नहीं हुए हैं। इस पूरे ऑपरेशन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) लगातार नजर बनाए हुए थे और उन्होंने ही इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) नाम दिया। इस हमले के बाद भारतीय सेना (Indian Army) ने लिखा है, “न्याय किया गया. जय हिन्द.”। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक्स पर लिखा है, “भारत माता की जय.”।  इसे भी पढ़ें:-   जैश और लश्कर का हेडक्वाटर तबाह, वजह यही जो भारत ने पाकिस्तान के इन ठिकानों को बनाया निशाना विपक्ष ने एकजुटता दिखाते हुए कहा- हमें अपनी सेना पर गर्व   भारतीय सेना के इस नपे-तुले और लक्षित हमले के बाद देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “पाकिस्तान और पीओके में पनप रहे आतंकवाद के हर स्वरूप को खत्म करना भारत की एक दृढ़ राष्ट्रीय नीति है। हम पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले पर गर्व करते हैं।” वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि, “हमें अपनी सेना पर गर्व है. जय हिन्द।”। जबकि एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने लिखा, “मैं हमारी सेनाओं द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूँ। पाकिस्तानी डीप स्टेट को इसी तरह से कठोर सीख दी जानी चाहिए, जिससे वे फिर कभी दूसरा पहलगाम न कर सकें। पाकिस्तान में पनप रहे आतंकी ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!” उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मुद्दे पर कई पोस्ट किए और लिखा, “माथे का सिंदूर हम मिटने नहीं देंगे, मिटाया तो उसका करारा जवाब देकर रहेंगे। जय जवान! जय हिंदुस्तान! जय हिन्द!” Latest News in HindiToday Hindi news  Operation Sindoor #OperationSindoor #SJaishankar #IndiaRescueMission #IndianForeignPolicy #OppositionReaction #MEAIndia #JaishankarNews #GlobalIndia #OperationUpdate #PoliticalDebate

आगे और पढ़ें
Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी, फिर गड़बड़ी की तो खैर नहीं, और भी आतंकी ठिकानों की कर ली है पहचान

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 बेकसूर लोग मारे गए। इस हमले की साजिश पाकिस्तान की कोख में पल रहे लश्कर-ए-तैयबा नामक आतंकी संगठन ने की थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों को बेसब्री से इस पल का इंतजार था कि भारत कब इस कायराना हमले का बदला लेगा। आखिरकार, भारत ने बदला ले ही लिया। पहलगाम हमले का जवाब देते हुए ठीक 14 दिन बाद 6 और 7 मई की दरम्यानी रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की बात कही जा रही है। बड़ी बात यह कि इस हमले में भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। यह पाकिस्तान पर किया गया भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने की बात को कन्फर्म किया है। इस बीच पाकिस्तान में किए गए स्ट्राइक के बाद भारत का सबसे बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर उसने फिर कोई गड़बड़ी की तो भारत फिर से हमला करेगा।” ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, यूएई और सऊदी अरब से की है बात  बता दें कि पाकिस्तान में स्ट्राइक करने के बाद भारत पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि “अगर पाकिस्तान ने फिर से कोई गड़बड़ी की तो भारत उस पर फिर से हमला करेगा। भारत ने पाकिस्तान के कुछ अन्य आतंकी ठिकानों की पहचान कर ली है।” इस हमले के बाद भारत ने कुछ देशों से बात करते हुए उन्हें इसकी जानकारी भी दी है। जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, यूएई और सऊदी अरब से बात की है। एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय वायुसेना ने मुरीदके, बहावलपुर, कोटली, गुलपुर, मुजफ्फराबाद, भिंबर, अमरू और सियालकोट में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।   इसे भी पढ़ें:-  भारत-पाक तनाव के बीच गृह मंत्रालय की तैयारियां तेज़, राज्यों में मॉक ड्रिल का आदेश ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का मकसद सिर्फ आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना था, न कि पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाना इस दौरान रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि “ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का मकसद सिर्फ आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना था, न कि पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाना। तो वहीं पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, कोटली, मुजफ्फराबाद और बहावलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में भारी तबाही हुई है। इसके अलावा पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि “भारतीय हमलों के बाद उनके फाइटर जेट्स हाई अलर्ट पर हैं।” इसके अलावा बड़ी बात यह कि मुजफ्फराबाद में हमले के बाद पूरा इलाका ब्लैकआउट में चला गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे युद्ध जैसी स्थिति बताते हुए भारत को खुलेआम चेतावनी दी। बेशक इससे सीमा पर तनाव और बढ़ने की आशंका लगाईं जा सकती है।  Latest News in HindiToday Hindi news  Operation Sindoor #OperationSindoor #IndiaPakistan #TerrorAlert #IndianArmy #PakistanWarning #CrossBorderStrike #NationalSecurity #TerrorCamps #IndiaDefence #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Translate »