Indian Army Shoots Down Pak Drone : भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा
ऑपरेशन संदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने 8-9 मई की दरमियानी रात कई जगहों से ड्रोन हमले किए। पाकिस्तान द्वारा किए भारतीय सेना ने बाकायदा मुंहतोड़ जवाब भी दिया। जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना की एयर डिफेंस सिस्टम ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन को मार (Indian Army Shoots Down Pak Drone) गिराया। जम्मू के सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा, उधमपुर और पठानकोट सहित क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। बता दें कि पाकिस्तान की ओर से तमाम स्थानों पर भारतीय क्षेत्र में कई ड्रोन भेजने के असफल प्रयासों के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया था। भारतीय सेना ने इस पूरे वाकये का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को धुंआ-धुंआ कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के F-16 और JF-17 विमानों को कर (Indian Army Shoots Down Pak Drone) दिया नेस्तनाबूत पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में कई ड्रोन हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने हमले को बेअसर कर दिया। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने न सिर्फ हमले को बेअसर किया बल्कि पाकिस्तान के F-16 और JF-17 विमानों को नेस्तनाबूत कर (Indian Army Shoots Down Pak Drone) दिया। हालाँकि पाकिस्तान इस तरह की किसी भी तरह के हमले से इंकार कर रहा है। भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अंदर उसके एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम यानि को भी मार गिराया। गौर करने वाली बात यह कि ये हमला पाकिस्तान की सीमा में हुआ। पाकिस्तान द्वारा किये गए हमले का भारत ने माकूल जवाब दिया। सेना ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया। इस बीच अपने आधिकारिक बयान में भारतीय सेना ने कहा कि “पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई की आधी रात को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया।” इस दौरान भारत सेना ने अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा का संकल्प दोहराया। अपने बयान में सेना ने कहा कि “ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और संघर्ष विराम उल्लंघन को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का जबरदस्त जवाब दिया जाएगा।” OPERATION SINDOOR Pakistan Armed Forces launched multiple attacks using drones and other munitions along entire Western Border on the intervening night of 08 and 09 May 2025. Pak troops also resorted to numerous cease fire violations (CFVs) along the Line of Control in Jammu and… pic.twitter.com/WTdg1ahIZp — ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) May 9, 2025 भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन चलाकर 50 से अधिक (Indian Army Shoots Down Pak Drone) पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट कर दिए हैं 8-9 मई की दरमियानी रात जम्मू-कश्मीर के एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनी गई। इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान के ड्रोन को हवा में ही मार गिराया और ड्रोन भारतीय इलाके में गिर ही नहीं पाए। हमले के दौरान शहर में सायरन बजाए गए। इसके अलावा हाई अलर्ट के बीच ब्लैकआउट भी किया गया। जम्मू-कश्मीर के सटे कई इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से जम्मू के पुंछ, राजौरी, सांबा सेक्टर में भीषण गोलीबारी हुई। दरअसल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसी बौखलाहट में आकर उसने 11 जगहों पर हमले की नाकाम कोशिश (Indian Army Shoots Down Pak Drone) की। पाकिस्तान की इस नापाक कोशिश को भारतीय सेना विफल कर दिया। बता दें कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन चलाकर 50 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट कर दिए हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news Indian Army Shoots Down Pak Drone #IndianArmy #PakDrone #LoC #BorderSecurity #DroneStrike #ArmyAction #PakistanIndia #BreakingNews #MilitaryAlert #DroneDown

