Ajit Doval Receives Call from Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद अजीत डोभाल के पास पाकिस्तान से आया इस शख्स का फोन, करने लगा मिन्नतें
मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी देर रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने पर भीषण बमबारी कर उसे नेस्तनाबूद कर दिया। 9 जगहों की गई इस भीषण बमबारी में तकरीबन 90 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर का खौफ ऐसा कि पड़ोसी मुल्क चंद घंटों में ही घुटनों पर आ गया है। हालाँकि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को आगे नहीं बढ़ाने की घोषणा की है। खैर, इस बीच पाकिस्तान ने भारतीय सेना की किसी भी कार्रवाई का माकूल जवाब देने की बात कही है। वो बात और है कि गीदङ भभकी देने में पाकिस्तान का कोई सानी नहीं है। आये दिन वो भारत को गीदड़ भभकी देता रहता है। इस बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भारत के हमले का जवाब देने की घोषणा की है। उन्होंने अपनी सेना से कहा है कि उनपर पाकिस्तान को भरोसा है और सेना अपने हिसाब से इस हमले का जवाब देगी। यही नहीं उन्होंने कहा कि “भारत ने उन पर युद्ध थोपा (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) है और वह इसका करारा जवाब देंगे। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और आईएसआई के प्रमुख असीम मलिक ने की अजित डोभाल से (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) बात खैर, इस बीच प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत द्वारा किए गए हमले के तुरंत बाद ही पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और आईएसआई के प्रमुख असीम मलिक ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) की। इस दौरान उन्होंने अजित डोभाल से गिड़गिड़ाकर मिन्नतें की। हालांकि इसे लेकर अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों के बीच क्या बात हुई है और असीम मलिक ने डोभाल से क्या गुजारिश की। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह कि अजीत डोभाल के साथ हुई मलिक की इस बातचीत की जानकारी खुद पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक इंटरव्यू में दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक न्यूज चैनल टीआरटी वर्ल्ड के रिपोर्टर ने दावा किया है कि “उसके चैनल से बातचीत में डार ने खुद बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच एनएसए के स्तर पर संपर्क स्थापित हुआ है। गौरतलब हो कि लंबे अरसे से भारत और पाकिस्तान के बीच हर स्तर पर बातचीत बंद है। दरअसल, भारत की स्पष्ट नीति है कि आतंकवाद और बातचीत दोनों एक साथ नहीं चल सकती। कारण यही जो, मोदी सरकार ने सभी स्तर पर पाकिस्तान का बायकॉट कर रखा है। इसे भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, नहीं लिया सबक तो भारत कर सकता है इससे भी बड़ी कार्रवाई पाकिस्तान के सैन्य जनरलों यह सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का इतना कड़ा जवाब (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) देगा बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तानी आतंकवादियों और पाकिस्तान के सैन्य जनरलों यह सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का इतना करारा जवाब (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) देगा। भारत ने दुनिया के सामने ऐलान किया है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। उसका मकसद इस मसले को आगे बढ़ाना नहीं है। उसने पाकिस्तान आर्मी और आम जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। भारत के इस हमले के बाद दुनिया ने दोनों देशों के बीच जंग की आशंका जताई है। हालाँकि वैश्विक समुदाय ने दोनों देशों से संयम बरतने की बात कही है। Latest News in Hindi Today Hindi news Ajit Doval Receives Call from Pakistan #AjitDoval #OperationSindoor #PakistanCall #IndiaPakistanTensions #IndianIntelligence #NationalSecurity #AjitDovalNews #RAWIndia #BreakingNewsIndia #GeoPolitics

