Will Pakistan Use Nuclear: क्या भारत के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा पाकिस्तान?
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम हमले का बदला लेना शुरू कर दिया है। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान इस कदर बौखलाया है कि अब वो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की धमकी देने लगा है। जानकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान की बढ़ती तनावपूर्ण स्थिति पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर एक इंटरव्यू में जवाब दिया। शनिवार को रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत-पाकिस्तान ने कहा कि “परमाणु हथियार का विकल्प अभी उनके समक्ष नहीं है। आसिफ ने जियो न्यूज से कहा कि फिलहाल परमाणु विकल्प पर विचार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, अगर ऐसी स्थिति आती है तो निरीक्षकों पर भी इसका असर पड़ेगा। अपनी बात रखते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि “मैं दुनिया को बता रहा हूं कि यह केवल इस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा। यह बहुत व्यापक तौर पर हो सकता है। यह विनाश है।” गीदड़भभकी देते हुए उन्होंने कहा कि “भारत की ओर से पैदा की जा रही स्थिति को देखते हुए हमारे विकल्प कम होते जा रहे हैं।” बता दें कि ख्वाजा आसिफ ने कहा कि “हमले की स्थिति भारत की ओर से पैदा की जा रही है। ऐसे में हमारे पास विकल्प कम (Will Pakistan Use Nuclear) होते जा रहे हैं। उन्होंने परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।” एनसीए पाकिस्तान के परमाणु हथियारों (Will Pakistan Use Nuclear) के बारे में परिचालन संबंधी फैसले लेने के लिए जिम्मेदार है View this post on Instagram A post shared by JaiRashtra_News (@jai.rashtranews) इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि “राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण (एनसीए) की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। एनसीए पाकिस्तान के परमाणु हथियारों (Will Pakistan Use Nuclear) के बारे में परिचालन संबंधी फैसले लेने के लिए जिम्मेदार है।” इस बीच जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि “उन्होंने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मैक्रो रूबियो से कहा कि अगर भारत सैन्य कार्रवाई बंद कर दे तो पाकिस्तान शांति पर विचार करेगा। डार ने यह भी कहा कि “रूबियो के साथ बातचीत में कहा कि गेंद भारत के पाले में है।” उन्होंने आगे कहा कि “युद्ध हमारी प्राथमिकता नहीं है और हम वास्तव में शांति चाहते हैं, लेकिन किसी देश के आधिपत्य के बिना ऐसा करना चाहते हैं।” अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि “शनिवार की सुबह रूबियो और सऊदी विदेश मंत्री सहित विश्व नेताओं के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक,रही और उन्हें उम्मीद है कि भारत के साथ बातचीत शुरू हो सकती है।” इसे भी पढ़ें:- भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा दुश्मन मुल्क से सतर्क रहने के अलावा भारत के पास कोई विकल्प (Will Pakistan Use Nuclear) नहीं है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पाकिस्तान की करनी और कथनी में जमीन-आसमान का फर्क है। उसकी नीयत पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ऐसे में दुश्मन मुल्क से सतर्क रहने के अलावा भारत के पास कोई विकल्प (Will Pakistan Use Nuclear) नहीं है। वैसे भारत एक जिम्मेदार मुल्क है। परमाणु हमले की पहल नहीं करेगा लेकिन यदि पाकिस्तान ने इस तरह कोई नापाक हिमाकत की तो भारत छोड़ेगा भी नहीं। फ़िलहाल दोनों देशों के बीच इस तरह की कोई गुंजाईश नहीं है। Latest News in Hindi Today Hindi news Will Pakistan Use Nuclear #PakistanNuclearThreat #IndiaPakistanConflict #NuclearWarRisk #SouthAsiaCrisis #PakistanArmy #IndiaDefense #NuclearWeapons #WarAlert2025 #GeopoliticalTension #IndoPakWar

