Tharoor Slams Pakistan & China at UN: आतंकी समूहों को बचाने के लिए यूएन में शशि थरूर ने पाकिस्तान और बीजिंग दोनों को लगाई लताड़
ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने हेतु भारत से सर्वदलीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल की कुल 7 टीमें दुनियाभर में गई हुईं हैं। इस कड़ी में सोमवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में आतंकवादी समूहों के संदर्भों को रोकने में पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए चीन की खुलकर (Tharoor Slams Pakistan & China at UN) आलोचना की। संयुक्त राष्ट्र में लश्कर-ए-तैयबा समर्थित प्रतिरोधक मोर्चे को बचाने में बीजिंग की भूमिका की आलोचना करते हुए थरूर ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति को समय-समय पर आरएफ के बारे में रिपोर्ट करते रहे हैं। जब भारत ने सुरक्षा परिषद में अपने मित्रों को सुरक्षा परिषद द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य में प्रतिरोध मोर्चे का उल्लेख करने हेतु प्रोत्साहित किया, तब भी हमने इस बारे में रिपोर्ट की। बता दें कि थरूर ने यह टिप्पणी ब्राजील के राजदूत सेल्सो अमोरिम के साथ चर्चा के दौरान की। इस बीच उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के भीतर भू-राजनीतिक गठबंधनों के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद का मुकाबला करने में भारत के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी जोर दिया। हम किसी भी देश के विकास से ईर्ष्या नहीं (Tharoor Slams Pakistan & China at UN) करते हैं- कांग्रेस सांसद शशि थरूर इस दौरान इस्लामाबाद और बीजिंग पर व्यंग कसते हुए थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बेहद दुख हो रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने चीन में अपने दोस्त के समर्थन से नाम हटा (Tharoor Slams Pakistan & China at UN) लिया, इसलिए इसका कोई संदर्भ भी नहीं है। हम सुरक्षा परिषद में नहीं हैं और न ही आप हैं। हमें उस स्थिति को बदलना होगा। हम दोनों को परिषद में एक साथ होना चाहिए। वो यही नहीं रुके, उन्होंने ने पाकिस्तान को आईएमएफ बेलआउट पैकेज पर भी लताड़ लगाई है। थरूर ने कहा कि हम किसी भी देश के विकास से ईर्ष्या नहीं करते हैं, यदि यह पैसा वास्तव में लोगों को गरीबी से बाहर निकालने या विकास के मुद्दों से निपटने में मदद करने के लिए खर्च किया जाता है। हम क्यों आपत्ति करेंगे? इसे भी पढ़ें:- बीजेपी नेता के बेटे के वायरल हुए 130 से अधिक अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप, अखिलेश यादव ने कही यह बात हम किसी भी देश में सबसे गरीब व्यक्ति की सभी तरह की भलाई (Tharoor Slams Pakistan & China at UN) में विश्वास करते हैं- शशि थरूर ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में थरूर (Shashi Tharoor) ने आगे कहा कि हम मानवीय हैं। हम किसी भी देश में सबसे गरीब व्यक्ति की सभी तरह की भलाई में विश्वास करते हैं। लेकिन यदि वह पैसा पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करने, हम पर हमला करने के लिए खुद को हथियारबंद करने आदि में और अधिक संसाधनों को लगाने में सक्षम बनाता है, तो यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण होगा। अपने चिरपरिचित अंदाज में शशि थरूर ने यह भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि विश्व बैंक और आईएमएफ, दोनों ही ऐसे निकाय हैं जिन पर भारत का कुछ (Tharoor Slams Pakistan & China at UN) प्रभाव है। मुझे उम्मीद है कि वे दोनों हमारे राजनयिकों द्वारा बताए जाएंगे कि यह सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सुरक्षा उपाय होना बेहद जरूरी है कि यह पैसा केवल उसी तरह खर्च किया जाए जिस तरह से इसे खर्च किया जाना चाहिए। इस तरह कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के साथ ही चीन को भी आड़े हाथों लिया। भारत की सर्वदलीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल की टीमें पाकिस्तान परस्त आतंकवाद को दुनिया के सामने लाने हेतु हर संभव प्रयास कर रही हैं। आशा है दुनिया पाकिस्तान के असली चेहरे से वाकिफ़ होगी। Latest News in Hindi Today Hindi news Tharoor Slams Pakistan & China at UN #ShashiTharoor #UNSpeech #PakistanTerrorism #ChinaAtUN #IndiaDiplomacy #GlobalTerrorism #TharoorAtUN

