Militants Execute Bus Passengers in Balochistan, Pakistan​

Balochistan bus attack: खूनी हमलों से दहला बलूचिस्तान, यात्रियों को बसों से उतारकर गोलियों से भूना

कहने के लिए तो बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, लेकिन बड़ा होने के साथ ही यह सबसे अस्थिर प्रांत भी है। अस्थिरता के आलम का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में यहां हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। हाल ही में बस से उतारकर पंजाबियों को निशाना बनाया गया। हमलावरों ने बस से यात्रियों को उतारकर विशेष रूप से पंजाबी समुदाय के लोगों को निशाना बनाया है। बता दें कि बलूचिस्तान में संदिग्ध विद्रोहियों द्वारा किए गए दो अलग-अलग हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल (Balochistan bus attack) हो गए, जबकि तीन लोगों को अगवा कर लिया गया। बुधवार को बस यात्रियों पर हमला ऐसे समय में हुआ जब प्रांत में पहले से ही माहौल तनावपूर्ण था। बता दें कि मार्च महीने की शुरुआत में, अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर लिया था। जिसमें कुल 440 यात्री सवार थे।  इस घटना में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत कुल 26 बंधकों की जान चली गई थी। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को क्वेटा के बारेच मार्केट क्षेत्र में एक पुलिस वाहन के पास बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और 17 घायल हो गए।  कलमत क्षेत्र के पास एक यात्री बस को रोक लिया और गोलीबारी (Balochistan bus attack) कर दी इस पूरे मामले पर बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के मुताबिक “विस्फोटक सामग्री एक मोटरसाइकिल में छिपाई गई थी, जो पुलिस वाहन के पास धमाके से फट गई।” खैर, इस बीच घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले, बुधवार रात ग्वादर जिले में उग्रवादियों ने एक यात्री बस को रोका और पंजाब प्रांत के छह यात्रियों को नीचे उतारकर गोली मार दी। साथ ही, तीन अन्य यात्रियों को अपहरण कर अपने साथ ले गए। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हफीज बलूच ने बताया कि “यह हमला ग्वादर जिले में बुधवार देर रात हुआ, जब कुछ हथियारबंद हमलावरों ने ओरमारा राजमार्ग पर कलमत क्षेत्र के पास एक यात्री बस को रोक लिया और गोलीबारी (Balochistan bus attack) कर दी। इस हमले में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री ने गुरुवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।” पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि “हमलावरों ने यात्रियों के पहचान-पत्र जांचने के बाद छह लोगों की हत्या कर दी और तीन अन्य को अपने साथ ले गए। सभी पीड़ित पंजाब प्रांत के रहने वाले थे। हलाँकि अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि उग्रवादियों ने ग्वादर बंदरगाह से खाद ले जा रहे तीन ट्रकों को भी सड़क पर बाधा डालकर रोक लिया और फिर उनमें आग लगा दी।” इसे भी पढ़ें:-पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी क्यों चाहते हैं बलूच?, औरंगजेब से है खास कनेक्शन प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यात्री बस पर हुए हमले (Balochistan bus attack) की निंदा  प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यात्री बस पर हुए हमले (Balochistan bus attack) की निंदा की। न सिर्फ निंदा की बलि संबंधित अधिकारियों को जांच करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश भी दिया। यही नहीं, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि “आतंकवादी देश की प्रगति और बलूचिस्तान की खुशहाली के विरोधी हैं, क्योंकि वे वहां विकास होता नहीं देख सकते।” इसके अलावा बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “निर्दोष यात्रियों को बस से उतारकर पहचान के आधार पर उनकी हत्या करना एक अमानवीय और कायरतापूर्ण कृत्य है।” इसके अलावा प्रांत के नसीराबाद संभाग के सोहबत क्षेत्र में एक और घटना घटी, जहां हथियारबंद हमलावरों ने एक घर पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला और तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के सात सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह अपराध दो समूहों के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर हुआ। पुलिस इसे आपसी रंजिश से जुड़ा मामला बता रही है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Balochistan bus attack #BalochistanAttack #BusAttack #PakistanViolence #TerrorismInPakistan #BalochistanUnrest #PassengerSafety #SectarianViolence #HumanRights #SecurityConcerns #PeaceInBalochistan

आगे और पढ़ें
Pakistan Terror Attack Pak Army Captain Martyred

Terror attack in Pakistan: आतंकवाद से खुद परेशान हुआ पाकिस्तान, पाकिस्तानी सेना का कैप्टन शहीद, 10 आतंकवादी ढेर

पडोसी मुल्क पाकिस्तान में दिन-ब-दिन आतंकवादी हमलों की घटना है कि बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में क्वेटा में जफ़र एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक की घटना ने देश में हड़कंप मचा दिया था। बता दें कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 400 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया था। हालांकि इस मामले में पाकिस्तानी सेना और बीएलए दोनों ने अलग-अलग दावे किए। सेना की माने तो उसने 33 आतंकवादियों को मारकर लगभग सभी बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया। तो वहीं दूसरी बीएलए ने दावा किया कि उसने 214 बंधकों और कई पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। खैर, इस बीच पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 10 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। जानकारी के मुताबिक़ यह मुठभेड़ गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में (Terror attack in Pakistan) हुई। इस मुठभेड़ में सात आतंकवादी मारे गए। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी सेना का एक कैप्टन भी शहीद हुआ। दरअसल, यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले के कर्री मलंग इलाके में चलाया गया था। कहने की जरूरत नहीं, पाकिस्तानी सेना ने आतंकवाद के खतरे को जड़ से खत्म करने की खा ली है। खैबर पख्तूनख्वा में हुई मुठभेड़ (Terror attack in Pakistan) में सेना के एक कैप्टन समेत कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए खैर, इस पूरे मामले में पाकिस्तानी सेना ने बताया कि “खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में एक मुठभेड़ (Terror attack in Pakistan) हुई, जिसमें सेना के एक कैप्टन समेत कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए।” सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर (इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस) के मुताबिक यह मुठभेड़ बृहस्पतिवार को एक खुफिया अभियान के दौरान हुई। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इसे अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ में कैप्टन हसनैन अख्तर की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर के मुताबिक, इस अभियान में कई आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। यही नहीं,आईएसपीआर ने बताया कि ये आतंकवादी न केवल सुरक्षा एजेंसियों पर हमलों में लिप्त थे, बल्कि आम नागरिकों की हत्याओं में भी शामिल थे। मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में तेज़ी (Terror attack in Pakistan) आई है ध्यान देनी वाली बात यह कि साल 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में तेज़ी (Terror attack in Pakistan) आई है। खास तौरपर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। कल तक दुनिया भर में आतंकियों को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान आज स्वयं दहशतगर्दी का शिकार बन गया है।  इसे भी पढ़ें:- नासा की ‘Crew-9’ मिशन: पृथ्वी पर सुरक्षित लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर Terror attack in Pakistan: Pakistan itself troubled by terrorism, Pakistani Army Captain martyred, 10 terrorists killed The incidents of terrorist attacks are increasing day by day in the neighboring country Pakistan. Recently, the incident of Jaffar Express train hijack in Quetta created a stir in the country. Let us tell you that the Balochistan Liberation Army (BLA) had taken more than 400 passengers hostage. However, both the Pakistani Army and BLA made different claims in this matter. If the army is to be believed, it killed 33 terrorists and rescued almost all the hostages safely. On the other hand, BLA claimed that it killed 214 hostages and many Pakistani soldiers. Well, meanwhile, amid the increasing incidents of terrorist attacks in Pakistan, the security forces have claimed to have killed 10 terrorists in Khyber Pakhtunkhwa province. According to the information, this encounter took place on Thursday in the northwestern region (Terror attack in Pakistan). Seven terrorists were killed in this encounter. However, during this operation, a captain of the Pakistani army was also martyred. Actually, this operation was carried out in the Karri Malang area of ​​​​Dera Ismail Khan district bordering South Waziristan on the basis of intelligence information. Needless to say, the Pakistani army is determined to root out the threat of terrorism. Latest News in Hindi Today Hindi news Terror attack in Pakistan #PakistanTerrorAttack #PakArmy #Terrorism #PakistanNews #SecurityCrisis #PakistanViolence #TerrorAttack #PakArmyMartyr #GlobalTerror #PakistanUpdates

आगे और पढ़ें
Translate »