PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final : दूसरे क्वालीफ़ायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स
इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के क्वालीफायर-2 में 1 जून की रात बड़ा उलटफेर देखने मिला। बारिश ने मैच का रोमांच बढ़ा दिया। दरअसल, 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालीफ़ायर खेला (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) गया। बारिश के कारण मैच की शुरुआत 3 घंटे देरी से हुई। इस मैच की अच्छी बात यह रही कि 3 घंटे देरी से शुरू होने के बावजूद मैच के ओवरों में कटौती नहीं की गई। टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 203 रन बनाए। मुंबई की शुरुआत अच्छी रही है। मुंबई की तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रन बनाये। रोहित शर्मा और कप्तान हार्दिक पंड्या से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन दोनों सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। जहाँ रोहित महज 8 बनाकर आउट हुए तो वहीं 13 गेंदों में 15 रन बनाकर हार्दिक भी चलते बने। उसके बाद नमन धीर ने 18 गेंदों में 37 रन बनाकर टीम को 200 रन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह मुंबई ने पंजाब को 204 रनों का लक्ष्य दिया। श्रेयस अय्यर की 87 रन की नाबाद पारी के बदौलत पर 5 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य कर (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) लिया हासिल 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की। पंजाब की तरफ जोश इंग्लिस ने 21 गेंदों में 38 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों में 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए। इस आतिशी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया। नेहाल वढेरा ने 29 गेंदों में 48 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रियांश आर्य ने 20 तो प्रभसिमरन सिंह ने 6 बनाए। कुल-मिलाकर पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की 87 रन की नाबाद पारी के बदौलत पर 5 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) लिया। पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। अब फाइनल में पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 3 मई को अहमदाबाद में ही होगा। इस सीजन आईपीएल को एक नया चैंपियन मिलेगा। क्योंकि पंजाब और आरसीबी दोनों में से किसी ने भी आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीता है। श्रेयस अय्यर ने 3 अलग-अलग टीम को अपनी कप्तानी में आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) है खैर, अपनी आतिशी पारी के बदौलत श्रेयस अय्यर ने न सिर्फ पंजाब को फाइनल में पहुँचाया बल्कि वो आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने 3 अलग-अलग टीम को अपनी कप्तानी में आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) है। गौरतलब हो कि इससे पहले वो दिल्ली को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल ही उन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बनाया था। एक तरफ जहाँ इस मैच में मिली जीत के साथ ही पंजाब किंग्स 11 साल बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंची है तो मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया है। पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद ही निराश नजर आए। मैच खत्म होने के बाद वह मैदान पर घुटनों के बल बैठे हुए और सिर झुकाए हुए देखे गए। इसे भी पढ़ें:- चेन्नई सुपर किंग्स की दसवीं हार, राजस्थान रॉयल्स ने दी 6 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल टीम जिस तरह का प्रदर्शन करना चाहती थी, वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई- हार्दिक पांड्या इस हार के बाद (PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final) पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार्दिक पांड्या ने कहा कि “श्रेयस ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, अपने मौके भुनाए और उन्होंने जो शॉट खेले, वे वाकई बेहतरीन थे। उन्हें लगता है कि श्रेयस ने वाकई बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। MI के कप्तान ने माना कि गेंदबाजी इकाई के तौर पर उन्हें कुछ बेहतरीन प्रदर्शन की जरूरत थी। यह एक ऐसी चीज है जो इन बड़े मैचों में वाकई मायने रखता है।” उन्होंने बताया कि “पूरे मैच के दौरान पंजाब की टीम ने उनको दबाव में रखा।” इस बीच हार्दिक ने आगे कहा कि उनकी टीम जिस तरह का प्रदर्शन करना चाहती थी, वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई। वह इसके लिए विकेट को दोषी नहीं मानेंगे। अगर उनके गेंदबाज सही लेंथ पर गेंदबाजी करते या शायद सही समय पर सही गेंदबाज का चयन होता तो नतीजा थोड़ा अलग हो सकता था। बुमराह को स्थिति का अंदाजा था कि अगर 18 गेंदें भी बची हैं तो उन्हें क्या करना है। जस्सी जस्सी ही हैं और वह कभी भी कुछ भी खास कर सकते हैं लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ।” Latest News in Hindi Today Hindi news PBKS Beat MI to Enter IPL 2025 Final #PBKSvsMI2025 #IPL2025Final #PunjabKings #MumbaiIndians #Qualifier2 #IPLPlayoffs #CricketNews #IPLHighlights

