London Plane Crash: एयरपोर्ट पर उड़ान भरते ही आग के गोले में बदला विमान, आसमान में दिखा भीषण आग के साथ धुएं का गुबार
लंदन के साउथएंड एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एक विमान दुर्घटनाग्रस्त (London Plane Crash) हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक छोटा व्यावसायिक विमान था और इसने रविवार की शाम 4 बजे एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान दुर्घटना के बाद घटना स्थल से आसमान में आग की चपटों के काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। जिससे आस-पास के इलाके के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों में भी दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमों ने बचाव का कार्य शुरू कर दिया। साथ ही एयरपोर्ट से विमानों का संचालन भी रोक दिया गया है। इस दुर्घटना (London Plane Crash) में कितने लोग हताहत हुए हैं, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। ब्रिटिश मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि, वो एयरपोर्ट (Airport) के पास ही हॉकी खेल रहे थे। विमान ने जब टेकऑफ किया तो कुछ लोगों ने हाथ हिलाकर पायलट को हैलो भी कहा। इसके कुछ ही पल बाद विमान (London Plane Crash) नीचे आने लगा और फिर जमीन से आसामन की तरफ विशाल आग का गोला उठता हुआ देखा गया। दुर्घटना का शिकार हुए विमान की पहचान बी200 सुपर किंग एयर के रूप में हुई है। यह विमान साउथएंड एयरपोर्ट से नीदरलैंड के लेलीस्टेड जाने के लिए उड़ान भरी थी। विमान में एक बड़ा करोबारी और उनके सहयोगियों का होने का दावा मीडिया ने साउथएंड एयरपोर्ट के फ्लाइट राडार के उड़ान डेटा के आधार पर बताया कि, इस विमान ने शाम 4 बजे रनवे से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही पल में यह दुर्घटनाग्रस्त (London Plane Crash) हो गया। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ब्रिटेन की स्काई न्यूज ने एसेक्स पुलिस के हवाले से बताया कि, यह शाम 4 बजे के आसपास एक 12 मीटर लंबा व्यवसायिक विमान नीचे गिर गया। जिसके बाद एयरपोर्ट का संचालन बंद कर आपातकालीन सेवाओं को शुरू कर दिया गया। यह बचाव कार्य कई घंटों तक जारी रह सकता है। फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय विमान में कितने लोग सवार थे। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इस विमान में ब्रिटेन का एक बड़ा करोबारी अपने सहयोगियों के साथ सवार था। विमान गिरते ही जिस तरह से इसमें विस्फोट हुआ, उससे विमान में सवार किसी भी व्यक्ति के बचने की संभावना बेहद कम है। साउथएंड वेस्ट और लेह के स्थानीय सांसद डेविड बर्टन-सैम्पसन ने इस घटना पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “मुझे साउथएंड एयरपोर्ट पर हुई दुर्घटना की जानकारी है। कृपया वहां से दूर रहें और आपातकालीन सेवाओं को अपना काम करने दें। मेरी संवेदनाएं इस दुर्घटना से प्रभावित हुए सभी संबंधित लोगों के साथ है।” इसे भी पढ़ें:- 7 Demanding Courses: ये हैं 7 डिमांडिंग कोर्स, जिसमें आप भी बना सकते हैं करियर अहमदाबाद विमान हादसे में 261 लोगों की मौत बता दें कि बीते 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त (Ahmedabad Plane Crash) हो गया था। भारत के सबसे भीषण विमान हादसों में से एक इस दुर्घटना में 12 सदस्यीय चालक दल और 241 समेत कुल 261 लोगों की मौत हो गई। वहीं विश्वास कुमार रमेश नाम का एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया। इस विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) में मरने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 20 के करीब मेडिकल छात्र हैं। इस हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट हाल ही में आई है, जिसमें बताया गया है कि विमान के टेकऑफ करते समय फ्यूल सप्लाई बंद हो गई थी। हालांकि यह कैसे हुआ, इसको लेकर विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हादसे के कारणों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभी भी लोगों को विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। Latest News in Hindi Today Hindi news #AhmedabadPlaneCrash #PlanCrash #LondonPlaneCrash #Filght #London

