US plane hijack

US plane hijack: अमेरिकी शख्स ने की प्लेन को हाइजैक करने की कोशिश, पैसेंजर ने विमान में ही मारी गोली, कई लोग घायल

मध्य अमेरिका के पूर्वी तट पर स्थिति बेलीज में एक छोटे विमान को हाईजैक करने (US plane hijack) की कोशिश की गई। यह घटना उस समय हुई जब बेलीज की ट्रॉपिक एयर का एक विमान कोरोजाल शहर से 14 यात्रियों के साथ उड़ान भर चुका था। विमान कोरोजल से सैन पेड्रो जा रहा था। इस बीच एक अमेरिकी नागरिक ने इस विमान को हाईजैक करने की कोशिश की। न सिर्फ हाईजैक की बल्कि इस दौरान चाकू से पायलट और यात्रियों पर हमला भी किया गया। इसी बीच विमान में सवार एक अन्य यात्री ने हाईजैक की कोशिश करने वाले शख्स को गोली मार दी।  यात्री द्वारा चलाई गई गोली लगने से मारा (US plane hijack) गया हाईजैकर  बेलीज के पुलिस आयुक्त चेस्टर विलियम्स ने आगे कहा कि “टेलर एक यात्री द्वारा चलाई गई गोली लगने से मारा (US plane hijack) गया। यात्री के पास बंदूक रखने का लाइसेंस था और उसने बाद में बंदूक पुलिस को सौंप दी।” इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि “टेलर की मांग थी कि उसे देश से बाहर ले जाया जाए।” यही नहीं बेलीज में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ल्यूक मार्टिन ने बताया कि “टेलर ने अमेरिका ले जाने की मांग की थी।” इस बीच न्यूयॉर्क पोस्ट ने अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बताया कि “चाकू से लैस एक अमेरिकी नागरिक ने विमान को हाईजैक करने के प्रयास में यात्रियों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान विमान में मौजूद तीन लोग घायल हो गए।   हमलावर की पहचान अमेरिकी नागरिक अकिनीला सावा टेलर के (US plane hijack) रूप में हुई चेस्टर विलियम्स के अनुसार, हमलावर की पहचान अमेरिकी नागरिक अकिनीला सावा टेलर के (US plane hijack) रूप में हुई। उसने जिस ट्रिपोक एयर विमान का अपहरण किया था उसमें 14 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर उतर गए हैं। बेलीज और अमेरिका दोनों ने इस घटना की पुष्टि की है। अपहरण की यह घटना बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुई। अपहरण के बाद विमान कई घंटों तक इधर-उधर चक्कर लगाता रहा। आखिरकार अंत में उसे तटीय शहर लेडीविले के हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। इसे भी पढ़ें:– कोंडागांव-नारायणपुर सीमा के पास मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली कमांडर ढेर, एनकाउंटर घायल यात्रियों और पायलट का अस्पताल में इलाज चल रहा है अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि “घटना के बारे में विस्तृत जानकारी (US plane hijack) जुटाई जा रही है।” तो वहीं इस पूरी घटना पर एयरलाइंस कंपनी के सीईओ मैक्सिमिलियन ग्रीफ ने कहा कि “पायलट ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उसने विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए कहा, यह आसान नहीं होता है।” घायल यात्रियों और पायलट का अस्पताल में इलाज चल रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस आयुक्त विलियम्स ने हस्तक्षेप करने वाले और टेलर को गोली मारने वाले यात्री की प्रशंसा करते हुए उसे “हीरो” कहा। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि “टेलर विमान में चाकू कैसे ले आया। जानकारी के मुताबिक बेलीज के अधिकारियों ने घटना की जांच में सहायता के लिए अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया है।” Latest News in Hindi Today Hindi news US plane hijack #USPlaneHijack #PlaneHijackAttempt #FlightShooting #PassengerShootsHijacker #USNews #AviationSecurity #EmergencyLanding #InFlightIncident #BreakingNews #HijackFoiled

आगे और पढ़ें
Translate »