प्रोटीन की कमी पूरी करेंगे ये 5 वीगन सोर्सेज, आज ही करें अपनी डायट में शामिल
प्रोटीन हमारी बॉडी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह शरीर के कई जरूरी कार्यों में मददगार है जैसे मसल्स, हड्डियों, स्किन आदि को बनाने के लिए। यह टिश्यू रिपेयर, मजबूत इम्यून सिस्टम आदि के लिए भी फायदेमंद है। यानी, हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन को अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में शामिल करना बहुत जरूरी है। आजकल अधिकतर लोग वीगन (Vegan) हैं। वीगन वो लोग होते हैं जो अपनी डायट में किसी भी तरह के पशु उत्पाद को शामिल नहीं करते। यहां तक की वो गाय के दूध की बनी चीजों का भी सेवन नहीं करते हैं। अगर आप भी वीगन (Vegan) हैं, तो आपके लिए वीगन प्रोटीन सोर्सेज (Vegan Protein Sources) के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि आपके आहार में प्रोटीन की कम न हो। आइए जानें वीगन प्रोटीन सोर्सेज (Vegan Protein Sources) के बारे में। वीगन प्रोटीन सोर्सेज (Vegan Protein Sources): पाएं जानकारी हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार शाकाहारी लोगों के लिए सबसे चिंता का विषय होता है आहार में पर्याप्त प्रोटीन का न होना। ऐसे में उन्हें बेहतरीन वीगन प्रोटीन सोर्सेज (Vegan Protein Sources) के बारे में पता होना चाहिए, जो इस प्रकार हैं: टोफू टोफू सोया मिल्क से बनाया जाता है और यह प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। टोफू (Tofu) को टिश्यू को बनाने और रिपेयर करने के लिए फायदेमंद पाया गया है। टोफू (Tofu) में सेचुरेटेड फैट कम होता है और हेल्दी मोनो अनसेचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स होते हैं। यही नहीं, इनमें आयरन और कैल्शियम भी होता है। टोफू (Tofu) का इस्तेमाल नमकीन और मीठी किसी भी तरह के डिशेस में किया जा सकता है। वीगन प्रोटीन सोर्सेज (Vegan Protein Sources) में यह एक अच्छा विकल्प है। चिया सीड्स चीया सीड्स में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। यह एक बेहतरीन प्लांट बेस्ड सोर्स है जिसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है। अल्फा लिनोलेनिक एसिड एक तरह का ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। दिल और दिमाग के लिए इसे फायदेमंद माना गया है। यही नहीं, चिया सीड फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य मिनरल्स का भी अच्छा स्त्रोत है। इनका सेवन करने से हाइड्रेशन में और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस में मदद मिलती है। बादाम बादाम को वीगन प्रोटीन सोर्सेज (Vegan Protein Sources) में शामिल किया जाए सकता है क्योंकि इसमें भी प्रोटीन होता है। साथ ही इसमें मोनो अनसेचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। बादाम विटामिन और मिनरल्स का भी अच्छा स्त्रोत है। अच्छी मात्रा में फाइबर होने के कारण केवल पेट के लिए यह फायदेमंद है। क्विनोआ क्विनोआ अपने हेल्थ बेनिफिट्स के कारण आजकल बहुत प्रसिद्ध है। यह एक कम्पलीट प्रोटीन मील है। वीगन प्रोटीन सोर्सेज (Vegan Protein Sources) में क्विनोआ में नौ जरूरी एमिनो एसिड्स होते हैं, इन्हें हमारा शरीर खुद नहीं बना सकता। वीगन (Vegan) और शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। इसके साथ ही इनमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक आदि भी होता है। यही नहीं यह ग्लूटेन फ्री भी है, यानी ग्लूटेन सेंसिटिव लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक चना सफेद चने न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि न्यूट्रिएंट्स से भी भरपूर होते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और फाइबर का अच्छा बैलेंस प्रदान करते हैं। वीगन प्रोटीन सोर्सेज (Vegan Protein Sources) में यह भी बेहतरीन है। इनमें कई अन्य जरूरी मिनरल भी होते हैं जैसे आयरन, मैग्नीशियम, फोलेट आदि। दिल के लिए भी सफेद चने को फायदेमंद माना गया है। इनका इस्तेमाल न केवल सलाद, सूप, सब्जी आदि में किया जा सकता है बल्कि इसे भून का ऐसे भी खाया जा सकता है। नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi news Vegan Protein Sources #VeganProtein #PlantBasedDiet #ProteinDeficiency #HealthyEating #VeganNutrition

