रोजाना अनार का सेवन और हमारी सेहत: जानिए इसके 5 अद्भुत फायदों के बारे में
अनार (Pomegranate) एक गोल और लाल रंग का फल होता है, जिसके छिलके के नीचे क्रंची और जूसी दाने खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इस फल को अपने हेल्दी जूस के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि इस अनोखे फल के और भी बहुत से फायदे हैं। अनार (Pomegranate) में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) और एंटी-इंफ्लेमेटरी सब्सटांस होते हैं। इंफ्लेमेटरी कंडीशंस और डायबिटीज के लिए इस फल के जूस को फायदेमंद माना गया है। यही नहीं, विटामिन सी का भी यह अच्छा स्त्रोत है। यानी,रोजाना एक अनार खाना हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानें अनार के बेनेफिट्स (Benefits of pomegranate) के बारे में विस्तार से। अनार के बेनेफिट्स (Benefits of pomegranate): पाएं जानकारी हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार अनार (Pomegranate) न केवल कैलोरीज में लो होता है बल्कि यह फाइबर,विटामिन और मिनरल्स मेंभी हाई होता है। इनके फायदों में हार्ट हेल्थ, यूरिनरी हेल्थ, एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) आदि शामिल हैं। आइए जानें की इस फल को खाने से आपको क्या फायदे हो सकते हैं। अनार के बेनेफिट्स (Benefits of pomegranate) इस प्रकार हैं: हार्ट डिजीज के रिस्क को करे कम अनार (Pomegranate) प्रोटेक्टिव कंपाउंड्स से भरा होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है। यह फल हेल्थ के लिए बेनेफिशियल होते हैं क्योंकि यह केवल हमारे सेल्स को ही डैमेज होने से प्रोटेक्ट नहीं करता बल्कि कोलेस्ट्रॉल जैसे कंपाउंड से भी हमें बचाता है। इसका अर्थ है कि नियमित रूप से इसे खाने से एथेरोस्क्लेरोसिस के रिस्क को कम करने में मदद मिल सकती है। एंटीऑक्सीडेंट इफेक्ट्स अनार (Pomegranate) पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) हैं। फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज (ROS) के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो एक तरह का फ्री रेडिकल है। हमारा शरीर रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज (ROS) को मेटाबॉलिज्म और अन्य प्रक्रियाओं के दौरान प्रोड्यूज करता है। टॉक्सिन्स के सम्पर्क में आने से यह लेवल बढ़ सकता है। इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज को रिमूव करने में मदद कर सकते हैं और शरीर को नुकसान से बचाते हैं। कैंसर से बचाव कैंसर को एक ऐसी प्राकृतिक रेमेडीज के रूप में जाना जाता है ,जो प्रोस्टेट कैंसर के उपचार और बचाव में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े कैंसर सेल्स की ग्रोथ से बचा सकते हैं। स्टडीज यह भी बताती हैं कि अनार (Pomegranate) का एक्सट्रेक्ट प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन लेवल में कमी और ट्यूमर ग्रोथ को रोकता है। ऐसा भी माना गया है कि ब्रेस्ट, लंग और स्किन कैंसर से बचाव में भी यह मददगार है, लेकिन इस बारे में अभी और स्टडी की जानी जरूरी है। पाचन को रखे सही अनार के बेनेफिट्स (Benefits of pomegranate) पाचन से भी संबंधित हैं ऐसा भी माना गया है कि इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है। इसका कारण अनार में मौजूद पॉलीफिनॉल कंटेंट को माना गया है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें की कुछ लोग अनार (Pomegranate) खाने के बाद डायरिया का अनुभव कर सकते हैं, जो इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज का ही एक लक्षण है। इसके बारे में भी अभी और शोध किए जाने जरुरी हैं। इसे भी पढ़ें: जानिए प्रोटीन के उन 6 बेहतरीन वेजिटेरियन सोर्सस के बारे में, जो बना सकते हैं आपको हेल्दी डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद कई लोग पारंपरिक रूप से अनार (Pomegranate) को एक मेडिसिनल प्लांट और डायबिटीज का उपचार मानते हैं, और कुछ एविडेंस भी इसको सपोर्ट भी करते हैं। कुछ पुराने शोधों से पता चलता है कि अनार (Pomegranate) में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) एक्टिविटी टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 diabetes) से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इस बात के प्रमाण मिले हैं कि अनार में मौजूद कंपाउंड उपवास के दौरान ब्लड ग्लूकोज लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके बारे में भी और शोध किया जाना जरूरी है। नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें। Latest News in Hindi Today Hindi Benefits of Pomegranate #Benefitsofpomegranate #pomegranate #antioxidants #reactiveoxygenspecies

